Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss OTT 3: चंद्रिका दीक्षित ने लव लाइफ का किया खुलासा, 'वड़ा पाव गर्ल' की कहानी सुन कंटेस्टेंट्स इम्प्रेस

    Updated: Mon, 24 Jun 2024 10:38 AM (IST)

    बिग बॉस ओटीटी 3 में आए कंटेस्टेंट्स में दिल्ली की वड़ा पाव गर्ल यानी चंद्रिका गेरा दीक्षित (Chandrika Gera Dixit) अपनी बातों से लोगों को अट्रैक्ट कर र ...और पढ़ें

    'बिग बॉस ओटीटी 3' कंटेस्टेंट चंद्रिका गेरा दीक्षित
    'बिग बॉस ओटीटी 3' कंटेस्टेंट चंद्रिका गेरा दीक्षित

    HighLights

    1. 'बिग बॉस ओटीटी 3' की पॉपुलर कंटेस्टेंट हैं चंद्रिका
    2. वड़ा पाव गर्ल के नाम से फेमस हैं चंद्रिका गेरा दीक्षित
    3. चंद्रिका ने अपनी लव लाइफ पर की बात

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Chandrika Gera Dixit Love Life: कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी 3' में दिल्ली की 'वड़ा पाव गर्ल' यानी चंद्रिका गेरा दीक्षित ने अपना गेम शुरू कर दिया है। शो को शुरू हुए एक हफ्ते का समय भी नहीं बीता और उनकी बहस हो गई। चंद्रिका, बिग बॉस की पॉपुलर कंटेस्टेंट में से एक हैं। फैंस उनके बारे में एक-एक बात जानने के लिए एक्साइटेड रहते हैं।

    चंद्रिका ने लव लाइफ पर की बात

    चंद्रिका गेरा दीक्षित (Chandrika Gera Dixit) शो में एंट्री लेने से पहले पॉपुलर सोशल मीडिया सेंसेशन बन चुकी थीं। वड़ा पाव बेचते हुए उनके वीडियो जबरदस्त तरीके से वायरल हुए। एक बेटे की मां चंद्रिका ने अब बिग बॉस में अपनी लाइफ की नई पारी शुरू की है। उन्होंने हाल ही में कंटेस्टेंट्स के सामने अपनी लव लाइफ का खुलासा किया।

    यह भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 3: दिल्ली की 'वड़ा पाव गर्ल' ने एक दिन की अर्निंग का किया खुलासा, कमाई सुन उड़े घरवालों के होश

    पति यश को लेकर कही ये बात 

    'वड़ा पाव गर्ल' ने सना मकबूल और बाकी कंटेस्टेंट्स के साथ पति यश गेरा को लेकर अपनी रोमांटिक लाइफ का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि उनका पति उनके साथ वो सब करता है, जो उन्हें (चंद्रिका को) खुशी दे। इस पर सना कहती हैं कि वह आपके पति हैं। तभी चंद्रिका उन्हें क्लियर करती हैं कि पति होकर भी यश उनके साथ ब्वॉयफ्रेंड की तरह रहते हैं। 

    चंद्रिका ने कहा कि यश उनसे दो या तीन साल छोटे हैं। वो वन मैन वुमन है। वड़ा पाव गर्ल ने कहा, ''पति-पत्नी वाला नहीं, वो ब्वॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड की तरह रहता है मेरे साथ कि मैं तुझे बाइक पर बैठा कर घुमा रहा हूं। बस वो और मैं और बातें करते रहते हैं।''

    एक दिन में कमाती हैं इतने रुपये

    इसके पहले चंद्रिका ने खुलासा किया था कि वड़ा पाव बेचकर वह एक दिन में 40 हजार की कमाई कर लेती हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 3: 'तू तमीज से खड़ा रह...', लवकेश कटारिया पर जमकर बरसे रणवीर शौरी, लिविंग एरिया बना जंग का मैदान