Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Netflix पर मस्ट वॉच बनी 2 घंटे 45 मिनट की म्यूजिकल रोमांटिक, नंबर 1 पर कर रही ट्रेंड

    Updated: Sat, 24 Jan 2026 02:31 PM (IST)

    Trending On Netflix: वीकेंड पर कुछ रोमांटिक और नया देखना चाहते हैं तो नेटफ्लिक्स पर हाल ही में रिलीज हुई एक म्यूजिकल रोमांटिक फिल्म जरूर देखें। ...और पढ़ें

    नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी म्यूजिकल रोमांटिक

    नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी म्यूजिकल रोमांटिक

    HighLights

    1. नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी म्यूजिकल रोमांटिक

    2. 2 घंटे 45 मिनट की मूवी बनी मस्ट वॉच

    3. ओटीटी पर आते ही छाई रोमांटिक फिल्म

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आजकल ओटीटी का दौर चल रहा है, मूवी लवर्स के लिए ओटीटी एंटरटेनमेंट के लिए एक बड़ा अड्डा बन गया है। कई बार नई फिल्में थिएट्रीकल रन पूरा करने के कुछ दिनों या महीनों बाद ओटीटी पर दस्तक दे देती हैं। जिससे जो इन्हें बड़ी स्क्रीन पर नहीं देख पाते ओटीटी पर एंजॉय कर सकते हैं।

    ओटीटी पर बिखेरा अपना जादू

    एक ऐसी ही फिल्म अपना थिएट्रीकल रन पूरा करने के बाद ओटीटी पर आ गई है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी और इसने दुनियाभर में लगभग 148-155 करोड़ की कमाई की थी। बॉक्स ऑफिस पर अपना जादू चलाने के बाद यह फिल्म अब ओटीटी पर भी आते ही छा गई है। नेटफ्लिक्स पर दस्तक देने के 24 घंटे के भीतर ही यह नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है।

    dhnush

    यह भी पढ़ें- Akshaye Khanna के साथ इस 'बाहुबली' फेम एक्टर ने किया था डेब्यू, आज ओटीटी से लेकर फिल्मों तक में मचा रहा 'गदर'

    क्या है फिल्म की कहानी?

    यह फिल्म एक इंटेंस रोमांटिक ड्रामा है, जिसमें एक गुस्सैल स्टूडेंट एक्टिविस्ट को एक एक साइकोलॉजी स्कॉलर लड़की से प्यार हो जाता है। कहानी उनके उतार-चढ़ाव भरे रिश्ते को दिखाती है, जिसकी शुरुआत तब होती है जब लड़की अपनी PhD के लिए लड़के पर रिसर्च करती है, जिससे एक जोशीला, जुनूनी और दुखद रोमांस शुरू होता है। क्या आखिर में दोनों एक हो जाते हैं या फिर दोनों अलग हो जाते हैं इसके लिए फिल्म देखनी होगी।

    dhnush (1)

    कौन सी है यह फिल्म?

    जिस फिल्म की हम बात कर रहे हैं वह है तेरे इश्क में (Tere Ishq Mein) जिसमें कृति सेनन और धनुष ने लीड रोल निभाया है। इस फिल्म को आनंद एल राय ने डायरेक्ट किया है और इसका म्यूजिक ए आर रहमान ने दिया है। फिल्म 28 नवंबर 2025 को थिएटर्स में रिलीज हुई थी और ओटीटी पर इसने 23 जनवरी 2026 को दस्तक दी है। इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स (Netflix) पर स्ट्रीम कर सकते हैं।

    खबरें और भी

    dhnush (3)

    यह भी पढ़ें- Gustaakh Ishq On OTT: थिएटर्स के बाद अब ओटीटी पर होगी गुस्ताखियां, कब और कहां रिलीज हो रही 'गुस्ताख इश्क'