Dhurandhar 2 OTT: लो चल गया पता! Netflix नहीं इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2'
स्पाई थ्रिलर फिल्म 'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म की ओटीटी रिलीज को लेकर बड़ी खबर है। यह नेटफ्लिक्स पर नहीं, बल्कि दूसरे ओट ...और पढ़ें
-1774170100275_m.webp)
धुरंधर के एक सीन में रणवीर सिंह (फोटो-इंस्टाग्राम)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। स्पाई थ्रिलर फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' (Dhurandhar 2) इस समय बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है। फिल्म ने कमाई के मामले में बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है। लेकिन इसकी सबसे बड़ी चर्चा सिर्फ सिनेमाघरों में इसके प्रदर्शन को लेकर नहीं है, बल्कि कई लोग ये जानना चाहते हैं कि ये ओटीटी पर कब रिलीज होगी।
बता दें कि धुरंधर का पार्ट 1 नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुआ था लेकिन पार्ट 2 में इस बार बदलाव किया है। अगर आप भी इस उम्मीद में बैठे हैं कि दूसरा पार्ट भी आपको नेटफ्लिक्स पर देखने को मिल जाएगा तो ऐसा नहीं होने वाला। आपको अपना सब्सक्रिप्शन प्लान बदलना होगा।
यह भी पढ़ें- 'धुरंधर 2' के बाद Ranveer Singh 'तख्त' के लिए बहाएंगे खून? अपकमिंग फिल्म को लेकर आया बड़ा अपडेट
किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज
जानकारी के अनुसार धुरंधर 2 जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar) पर रिलीज होगी और इसके लिए एक बड़ी डील साइन हुई है। जियो हॉस्टार ने इसके लिए मेकर्स के साथ 150 करोड़ की डील साइन की है जोकि पहले पार्ट के मुकाबले बिल्कुल डबल है। हालांकि इसकी रिलीज डेट की ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है लेकिन जानकारी के अनुसार कोई भी फिल्म रिलीज के 8 सप्ताह के भीतर ओटीटी पर आ जाती है।
-1774170537120.jpg)
इस हिसाब से फिल्म 19 मार्च को रिलीज हुई है तो ये जून के दूसरे हफ्ते में जियो हॉटस्टार पर आ जाएगी।
अब तक कितना हो चुका है कलेक्शन?
बता दें कि फिल्म इस समय कलेक्शन के मामले में बॉक्स ऑफिस पर कहर बर्पा रही है। फिल्म ने पहले दिन 102.55 करोड़ रुपये की शानदार ओपनिंग और लगातार नोट छाप रही है। फिल्म ने अब तक 334 करोड़ के आसपास का कलेक्शन कर लिया है और दुनियाभर में ये आंकड़ा 500 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है।
खबरें और भी
इस सीक्वल में रणवीर सिंह, हमजा अली मजारी उर्फ जसकिरत सिंह रंगी की बैकग्राउंड स्टोरी दिखाई जाएगी, जिसमें बताया गया है कि वह कैसे एक निर्दयी जासूस बना और पाकिस्तान जाकर वहां के सबसे खतरनाक गैंग ल्यारी में घुसा।
यह भी पढ़ें- 'इसके लिए हिम्मत…' रणवीर सिंह की ‘Dhurandhar 2’ देखकर क्या बोल गए एसएस राजामौली? इस सीन की हुई खास चर्चा