विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Dhurandhar OTT Release: थिएटर के बाद इस ओटीटी पर स्ट्रीम होगी Ranveer Singh की 'धुरंधर, डेट हुई आउट!

Published: Sat, 29 Nov 2025 08:14 PM (IST)

रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' अगले हफ्ते सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। हालांकि, इस स्पाई थ्रिलर फिल्म के ...और पढ़ें

धुरंधर की ओटीटी रिलीज डेट आई सामने/ फोटो- Instagram

धुरंधर की ओटीटी रिलीज डेट आई सामने/ फोटो- Instagram

HighLights

  1. धुरंधर की ओटीटी रिलीज से उठा पर्दा

  2. थिएटर के बाद इस डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज

  3. कब और कहां देख सकते हैं 'धुरंधर'?

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रणवीर सिंह की स्पाई थ्रिलर फिल्म 'धुरंधर' 2025 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में शामिल है। इस फिल्म में संजय दत्त, आर माधवन, अक्षय खन्ना और अर्जुन रामपाल सहित कई कलाकार अहम भूमिका में दिखाई देंगे।

धुरंधर को थिएटर में रिलीज होने के लिए अब 7 दिन भी बाकी नहीं है। हालांकि, ये फिल्म सिनेमाघरों में आए, उससे पहले ही इसकी ओटीटी रिलीज को लेकर डिटेल सामने आ गई है। बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के बाद ये फिल्म कौन से ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी, नीचे पढ़ें डिटेल्स:

थिएटर के बाद 'धुरंधर' इस प्लेटफॉर्म पर मचाएगी धमाल ?

ओटीटी के बाद आदित्य धर की स्पाई ड्रामा फिल्म 'धुरंधर' जिस डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी वह है नेटफ्लिक्स (Netflix)। ओटीटी प्ले की रिपोर्ट्स के मुताबिक, थिएटर के बाद नेटफ्लिक्स ने 'धुरंधर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने के लिए इसके राइट्स ले लिए हैं।

यह भी पढ़ें- ऋतिक रोशन के दादा की कव्वाली 65 साल बाद मचा रही तबाही, अब Ranveer Singh की खोलेगी किस्मत

इस रिपोर्ट में ये भी दावा किया गया है कि ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर धुरंधर 2 महीने के बाद यानी कि 30 जनवरी को रिलीज होगी। इस फिल्म को ग्लोबल ऑडियंस के लिए रिलीज किया जाएगा। हालांकि, मेकर्स या नेटफ्लिक्स की तरफ से इसकी कोई आधिकारिक जानकारी शेयर नहीं की गई है।

[image] - 1702778

रिलीज से पहले विवादों में फंसी धुरंधर

'धुरंधर' के निर्देशक निर्माता आदित्य धर की रणवीर सिंह के किरदार को लेकर दी गई सफाई के बाद भी अशोक चक्र विजेता मेजर मोहित शर्मा के परिवार ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर करते हुए मेकर्स पर आरोप लगाया है कि उन्होंने इंडियन आर्मी और मेजर मोहित शर्मा के कानूनी उत्तराधिकारियों से अनुमति लिए बिना ही स्पेशल फोर्स ऑफिसर के गुप्त ऑपरेशन और उनकी शाहदत से जुड़ी चीजें दिखाईं हैं। इतना ही नहीं उनके परिवारवालों ने पब्लिकली स्क्रीनिंग से पहले ये फिल्म उन्हें दिखाने की गुजारिश की है। 

[image] - 1551734

आपको बता दें कि इस फिल्म में संजय दत्त से लेकर आर माधवन हर किसी का कैरेक्टर रियल लाइफ लोगों से इंस्पायर है, ऐसे में रणवीर सिंह का क्या किरदार है, इसे लेकर कई अंदाजे लगाए जा रहे हैं। इस फिल्म में इन कलाकारों के अलावा सारा अर्जुन भी हैं, जिनके साथ 20 साल बड़े रणवीर सिंह रोमांस करते दिखेंगे।

यह भी पढ़ें- Dhurandhar के मेकर्स पर आई मुसीबत, मेजर मोहित शर्मा के परिवार ने खटखटाया दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।