Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    OTT पर गर्दा उड़ा रही 3 घंटे 25 मिनट की ये स्पाई थ्रिलर, IMDb से मिली है 8.3 की धांसू रेटिंग

    Updated: Sun, 22 Mar 2026 12:37 PM (IST)

    Dhurandhar 2 की सफलता के बीच ओटीटी प्लेटफॉर्म पर एक स्पाई थ्रिलर का दबदबा है। फिल्म इस वक्त टॉप 10 ट्रेंड पर राज कर रही है। ...और पढ़ें

    ओटीटी पर ट्रेंड कर रही है स्पाई थ्रिलर। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    ओटीटी पर ट्रेंड कर रही है स्पाई थ्रिलर। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ओटीटी पर इस वक्त एक स्पाई थ्रिलर छाई हुई है। यह फिल्म पिछले ढाई महीने से ओटीटी पर ट्रेंड कर रही है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की थी और अब ओटीटी पर राज कर रही है। इस फिल्म में धुरंधर 2 से भी खतरनाक एक्शन सीक्वेंस है।

    फिल्मी गलियारों में आदित्य धर की हालिया रिलीज फिल्म धुरंधर 2 छाई हुई है, लेकिन ओटीटी पर दूसरी स्पाई थ्रिलर का दबदबा देखने को मिल रहा है। यह फिल्म 3 घंटे 25 मिनट की है जिसे IMDb पर 8.3 रेटिंग मिली है। फिल्म ओटीटी पर मस्ट वॉच है।

    ओटीटी पर छा गई फिल्म

    हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, वो है रणवीर सिंह स्टारर धुरंधर (Dhurandhar)। जी हां, एक ओर सीक्वल रिलीज के बाद से ही ताबड़तोड़ कलेक्शन कर रही है, वहीं पहली फिल्म ने ओटीटी पर कब्जा कर लिया है। दो महीनों से फिल्म ओटीटी पर टॉप 10 में ट्रेंड कर रही है।

    Dhurandhar On OTT

    ओटीटी पर नंबर 2 बनी फिल्म

    धुरंधर ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर मौजूद है। यह फिल्म पहले नेटफ्लिक्स के टॉप 10 ट्रेंडिंग में नंबर 1 पर थी, लेकिन बॉर्डर 2 के आने के बाद यह नंबर 2 पर खिसक गई है। यह फिल्म उस वक्त ट्रेंड कर रही है, जब सीक्वल का क्रेज दुनियाभर में हैं।

    खबरें और भी

    क्या है धुरंधर की कहानी?

    आदित्य धर के निर्देशन में बनी धुरंधर की कहानी हमजा के इर्द-गिर्द घूमती है। वह एक स्पाई एजेंट है जो लियारी में घुसकर भारत के खिलाफ साजिश करने वालों का खात्मा करता है। फिल्म के कुछ सीक्वेंस इतने खतरनाक है कि आपके रोंगटे खड़े हो जाए। 

    Dhurandhar 2

    धुरंधर की स्टार कास्ट

    फिल्म में रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी और सारा अर्जुन जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं। धुरंधर की रिलीज के चार महीने बाद अब पार्ट 2 सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है जो इस वक्त बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है।

    यह भी पढ़ें- 2 घंटे 42 मिनट की एक्शन थ्रिलर ने Oscars 2026 में जीते 6 अवॉर्ड्स, OTT पर मस्ट वॉच है 7.7 रेटिंग वाली फिल्म