विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Dil Dosti Dilemma: 'अस्मारा' के अनोखे सफर के लिए हो जाइए तैयार, 'दिल दोस्ती डिलेमा' की रिलीज डेट आउट

Published: Fri, 12 Apr 2024 01:41 PM (IST)

अमेजन प्राइम वीडियो ने अपनी ओरिजिन सीरीज दिल दोस्ती डिलेमा की रिलीज डेट का एलान कर दिया है। इस सीरीज ...और पढ़ें

रिलीज को तैयार 'दिल दोस्ती डिलेमा', ( X Image)
रिलीज को तैयार 'दिल दोस्ती डिलेमा', ( X Image)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। वेब सीरीज 'दिल दोस्ती डिलेमा' की रिलीज डेट का एलान कर दिया गया है। सीरीज में चुलबुली लड़की अस्मारा का सफर दिखाया जाएगा, जो स्कूल की गर्मियों की छुट्टियों के लिए एक नए सफर पर निकल गई, लेकिन ये सफर इतना आसान भी नहीं है। 'दिल दोस्ती डिलेमा' को गर्मियों की सुकून भरी छुट्टियों में देखने के लिए अपनी वॉच लिस्ट में जरूर शामिल कर लें।

यह भी पढ़ें: Movies on OTT: अभी तक नहीं देखीं जनवरी से मार्च तक रिलीज हुईं फिल्में? इन ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर हैं मौजूद

अस्मारा की दिलचस्प कहानी से उठेगा पर्दा

'दिल दोस्ती डिलेमा' के साथ अस्मारा एक दिलचस्प राइड पर लेकर जाने को तैयार है। स्कूल बंद होने के साथ ही वो अपने नाना- नानी के घर चली गई, लेकिन स्कूल में उसने झूठ बोला है कि वो कनाडा जा रही है। अस्मारा की मस्ती में खलल तब पड़ जाता है, जब सजा के तौर पर उसके नाना- नानी पड़ोस में भेज देते हैं। अब अस्मारा दोस्तों के बीच अपने दिखावे को बनाए रखने के लिए कनाडा में रहने का नाटक करती है। अब इस सजा और अपने झूठ को बीच अस्मारा कैसे संभालती है या फिर अपनी गलती से बड़ी सबक लेने वाली है, इसकी परते 'दिल दोस्ती डिलेमा' की रिलीज के साथ खुलेंगी।

कब रिलीज होगी सीरीज ?

'दिल दोस्ती डिलेमा' , अंदलीब वाजिद की किताब 'अस्मारा का समर' से प्रेरित है। सीरीज का डायरेक्शन डब्बी राव ने किया है। वहीं,  टेन इयर्स यंगर प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी है। सीमा महापात्रा और जहांआरा भार्गव सीरीज के क्रिएटिव प्रोड्यूसर हैं। सीरीज को अनुराधा तिवारी, बग्स भार्गव कृष्णा, राघव दत्त और मंजिरी पुपाला ने लिखा है।'दिल दोस्ती डिलेमा' का 25 अप्रैल को अमेजन प्राइम वीडियो पर वर्ल्ड प्रीमियर होगा।

यह भी पढ़ें: OTT Releases- इस हफ्ते ओटीटी पर पहुंचेगी 'अमर सिंह चमकीला' की कहानी, रिलीज हो रहीं इतनी फिल्में और सीरीज

सीरीज की स्टार कास्ट

'दिल दोस्ती डिलेमा' में कई यंग स्टार्स को कास्ट किया गया है। इनमें अनुष्का सेन, कुश जोतवानी, तन्वी आज़मी, शिशिर शर्मा ने मुख्य किरदार निभाए हैं, जबकि श्रुति सेठ, विशाखा पांडे, रेवती पिल्लई, एलिशा मेयर, और सुहासिनी मुले अहम भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं। 'दिल दोस्ती डिलेमा' का प्रीमियर हिंदी के साथ- साथ तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में भी होगा। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।