विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'आपको गले लगा लूं...' दीया मिर्जा ने Sunny Deol से Ikka के सेट पर पूछा सवाल, एक सीन की वजह से सता रहा ट्रोलिंग का डर

Published: Fri, 03 Jul 2026 08:46 PM (IST)

अभिनेत्री दीया मिर्जा ने फिल्म इंडस्ट्री में 25 साल पूरे किए हैं और जल्द ही नेटफ्लिक्स की फिल्म 'इक्का' में ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

प्रियंका सिंह, मुंबई। फिल्म के सेट पर काम करने का अनुभव जीवन की उन यादों में शामिल हो जाता है, जो हमेशा साथ रहती हैं। अभिनेत्री दीया मिर्जा (Diya Mirza) इस साल फिल्म इंडस्ट्री में 25 साल पूरे कर चुकी हैं। आगामी दिनों में वह नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली फिल्म इक्का में अहम भूमिका में नजर आएंगी। दीया आज जो काम कर रही हैं, उसे वह उन्हीं अनुभव का मिश्रण बताती हैं।

दीया को इंडस्ट्री में पूरे हुए 25 साल

दीया कहती हैं कि इस इंडस्ट्री में 25 साल हो गए हैं, आज भी यही महसूस होता है कि जो रोल मैं आज निभा पा रही हूं, वह उन्हीं तैयारियों के कारण है, जो इतने सालों में किया है। बतौर कलाकार अब आपको पता होता है कि किसी शब्द या लाइन के जरिए कैसे आप अपने पात्र को आगे लेकर जा सकते हैं। यह एक प्रक्रिया होती है, जो समय के साथ कभी बदलती नहीं है। फिर चाहे कोई भी पात्र क्यों न हो।

Ikka (1)

यह भी पढ़ें- Ikka में 'धर्मेंद्र का बेटा' लिखा देख छलके Sunny Deol के आंसू, बोले- मैं हमेशा उनका ...

अक्षय खन्ना से लग रहा था डर

इक्का के सेट पर कई ऐसे परतदार सीन थे, जिसे अपने 25 वर्षों के अनुभवों के कारण दीया आसानी से कर पाईं। हालांकि दीया हमेशा की तरह इक्का (Ikka) के सेट पर भी नर्वस थीं। उन्हें फिल्म के दोनों कलाकारों सनी देओल और अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna) के साथ पहली दिन ही ऐसे सीन दिए गए थे, जो बेहद कठिन थे। अक्षय को सीन में उन्हें थप्पड़ जड़ना था। दीया कहती हैं कि अक्षय की बहुत बड़ी फैन फालोविंग हैं, मुझे तो लगता है कि वह सीन देखने के बाद मुझे काफी दिक्कतें आने वाली हैं कि मैंने कैसे उन्हें आनस्क्रीन थप्पड़ मार दिया। सच कहूं, तो मैं काफी डरी हुई हूं।

सनी देओल के साथ दिखेगी केमिस्ट्री

वह इस पूरी फिल्म का ही मेरा पहला सीन था, जो अक्षय के साथ दिलचस्प रहा। वह पावरहाउस परफार्मेंस देते हैं। कठिन सीन था, लेकिन हमने आसानी से कर लिया। वहीं सनी सर के साथ तो जो सीन मुझे दिया गया था, उसमें एक पूरा अतीत छुपा हुआ था। मैं तो डरी हुई थी। कांप रही थीं। उनके साथ पहले ही सीन में मुझे एक गाड़ी के अंदर बैठा दिया गया।

उस गाड़ी के सीन में हम दोनों के दरम्यान काफी केमेस्ट्री दिखनी थी, जो वर्कशाप और तैयारी से ही हो पाता है। हमने कुछ नहीं किया था। हमारी मुलाकात ही नहीं हुई थी। पहली बार सेट पर ही मिल रही थी और पहला सीन ही वही था, जिसमें जीवन की परतें थी, जो समय हमने साथ बिताया था, उसे याद करना था, लेकिन वह आसानी से हो गया।

Ikka

किस बात को ले जाना चाहती हैं कोर्ट?

बतौर कलाकार सनी सर सामने वाले कलाकार को बहुत बेहतर महसूस करवाते हैं। बतौर एक्टर मुझे एक बार भी झिझक नहीं हुई। हां, बस जब एक सीन में उन्हें गले लगाना था, तो मैंने उनसे पूछा कि क्या मैं आपको गले लगा सकती हूं? उन्होंने कहा कि ये क्या सवाल है। मैंने कहा कि बस ऐसे ही पूछ लिया। इक्का कोर्ट रूम ड्रामा है। ऐसे में जब दीया से पूछा गया कि ऐसा कौन सा मुद्दा है, जिसे वह कोर्ट तक लेकर जाना चाहेंगी?

इस पर दीया मुस्कुराते हुए कहती हैं कि ये जो लोग ब्यूटी विद ब्रेन वाली बात करते हैं, यह सोच ही मुझे बहुत खराब लगती है। ऐसा कहने वालों को क्यों लगता है कि अगर कोई महिला खूबसूरत है, तो वह बुद्धिमान नहीं हो सकती है? तो मुझे लगता है कि यह ऐसा मुद्दा है, जिसे कोर्ट ले जाना चाहिए।

यह भी पढ़ें- Sunny Deol बनाना चाहते थे 36 साल पुरानी सुपरहिट फिल्म का सीक्वल, Ikka के ट्रेलर लॉन्च पर 'तारा सिंह' का खुलासा