विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अब ओटीटी पर देखिए दूरदर्शन का लोकप्रिय धारावाहिक स्वराज, शो में दिखेगा 500 साल का गौरवशाली इतिहास और संघर्ष

Published: Wed, 13 Mar 2024 12:59 PM (IST)

स्वराज का प्रसारण 2022 में दूरदर्शन के नेशनल चैनल पर शुरू हुआ था। इसके कुल 52 एपिसोड्स हैं। शो में ...और पढ़ें

स्वराज का प्रसारण प्राइम वीडियो पर होगा। फोटो- प्राइम वीडियो
स्वराज का प्रसारण प्राइम वीडियो पर होगा। फोटो- प्राइम वीडियो

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। स्वतंत्रता संग्राम के गुमनाम हीरोज पर बना दूरदर्शन का शो स्वराज (Swaraj on Prime Video) अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देखा जा सकेगा। बुधवार को केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने मुंबई में हुए एक कार्यक्रम में इसकी घोषणा की और अमेजन प्राइम वीडियो पर शो लॉन्च किया। 

कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ने बताया कि इस शो की परिकल्पना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) द्वारा शुरू किये गये राष्ट्रीय अभियान आजादी का अमृत महोत्सव के तहत की गई थी। 2022 में शो अगस्त में लॉन्च किया गया था। शो में ऐसे सेनानियों की कहानियां दिखाई गई हैं, जिनके बारे में लोग ज्यादा नहीं जानते। ये लड़ाइयां इतिहास के पन्नों में कहीं गुम हो गईं। 

यह भी पढ़ें: OTT Releases: मैं अटल हूं, मर्डर मुबारक... इस हफ्ते ओटीटी पर आ रहीं ये 21 फिल्में और सीरीज

500 साल लम्बे संघर्ष को दिखाता है स्वराज

स्वराज धारावाहिक में 75 एपिसोड्स हैं। अनुराग ठाकुर ने आगे कहा कि अतीत में देश का इतिहास आक्रमणकारियों और उसके बाद शासकों ने अपने राजनीतिक और आर्थिक प्राथमिकताओं के आधार पर लिखा था। इस धारावाहिक में घटनओं को विस्तृत ढंग से दिखाया गया है, ताकि स्वराज के सही मायने समझे जा सकें। इस शो के जरिए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय दर्शक देश की रूह और आजादी के लिए हमारे 500 साल लम्बे संघर्ष को समझ सकेंगे।  

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती मनाने के लिए 10 मार्च को दूरदर्शन पर 52 एपिसोड्स का धारावाहिक सरदार- द गेमचेंजर शुरू किया गया है।

नौ भाषाओं में ओटीटी पर रिलीज हुआ शो

स्वराज के निर्माता अभिमन्यु सिंह ने बताया कि 1498 में वास्को डा गामा के भारत आने से लेकर 1947 में आजादी तक की यात्रा इस शो में दिखाई गई है। जिस समय वास्को डा गामा भारत आये थे, हमारे देश दुनिया के सबसे अमीर देशों में शामिल था। वर्ल्ड जीडीपी में देश का योगदान लगभग 24 फीसदी था, लेकिन ईस्ट इंडिया कम्पनी का शासन होने के बाद देश का संघर्ष शुरू हो गया था। 

यह भी पढे़ं: Main Atal Hoon OTT Release: 'मैं अटल हूं' इस दिन ओटीटी पर देगी दस्तक, जानें किस प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं फिल्म

दूरदर्शन नेशनल पर स्वराज का प्रसारण 14 अगस्त 2022 को हिंदी में शुरू हुआ था। बाद में तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम, मराठी, गुजराती, बंगाली, उड़िया और असमी भाषाओं में भी इसे प्रसारित किया गया। इसके पहले सीजन में 10 एपिसोड्स हैं, जो हिंदी और अंग्रेजी के अलावा सातों रीजनल भाषाओं  में भी उपलब्ध रहेंगे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।