विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Drishyam 3 OTT: थिएटर्स के बाद OTT पर विजय सलगांवकर लड़ेंगे परिवार के लिए आखिरी लड़ाई, कब और कहां देखें फिल्म?

Published: Mon, 05 Oct 2026 10:13 AM (IST)

अजय देवगन की 'दृश्यम 3' सिनेमाघरों में शानदार कमाई कर रही है। इसने तीन दिनों में 125 करोड़ रुपये का ...और पढ़ें

दृश्यम 3 ओटीटी रिलीज डेट

दृश्यम 3 ओटीटी रिलीज डेट

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अजय देवगन (Ajay Devgn) की फिल्म ‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन’ (Drishyam 3: The Conclusion) 2 अक्टूबर को रिलीज होने के बाद से ही सिनेमाघरों में जबरदस्त कमाई कर रही है।

इस क्राइम थ्रिलर ने भारत में पहले दो दिनों में ही 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया। तीसरे दिन (रविवार) तक इसकी घरेलू नेट कमाई 125 करोड़ रुपये के पार पहुंच गई थी।

जैसे-जैसे दर्शक विजय सलगांवकर की दुनिया से जुड़ रहे हैं, वो इसके बारे में और जानने के इच्छुक हो रहे हैं। ऐसे में कई फैंस की दिलचस्पी इसमें है कि मूवी थिएटर के बाद किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी।

किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज?

अगर आप भी इसी कंफ्यूजन में हैं तो हम आपके लिए इसका जवाब लेकर आ गए हैं। जानकारी के अनुसार, उम्मीद है कि ‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन’ सिनेमाघरों में अपना सफर पूरा करने के बाद नेटफ्लिक्स (Netflix) पर स्ट्रीम होगी। हालांकि, मेकर्स ने अभी तक फिल्म के डिजिटल प्रीमियर की तारीख की आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

Drishyam (6)

बॉलीवुड फिल्मों के लिए थिएटर से OTT पर आने के बीच आमतौर पर 45 से 60 दिनों का अंतर होता है, लेकिन यह समय-सीमा अलग-अलग फिल्मों और उसके स्ट्रीमिंग एग्रीमें पर भी निर्भर करती है।

कौन-कौन से कलाकार आए नजर

इस तीसरे पार्ट में अजय देवगन ने विजय सलगांवकर के तौर पर वापसी की है। उनके अलावा श्रिया सरन नंदिनी सलगांवकर के रूप में, तब्बू मीरा देशमुख के रूप में और इशिता दत्ता अंजू सलगांवकर के रूप में वापसी कर रही हैं। जयदीप अहलावत इसमें शामिल होने वाले नए कलाकार है। उनके अलावा रजत कपूर, प्रकाश राज, सौरभ शुक्ला, मृणाल जाधव और नेहा जोशी भी सपोर्टिंग एक्टर के तौर पर नजर आए।

Drishyam (3)

इस फ्रेंचाइजी की शुरुआत साल 2015 में 'दृश्यम' के साथ हुई थी। इसके बाद साल 2022 में 'दृश्यम 2' आई। फिल्म की कहानी की बात करें तो इसमें एक पिता एक एक्सीडेंटल मौत के बाद अपने परिवार को बचाने की हर कोशिश करता है जिसके लिए उसने सावधानी से एक टाइमलाइन बनाई है।

यह भी पढ़ें- दुनियाभर में चला Drishyam 3 का जादू, बॉक्स ऑफिस के 'सिकंदर' बने अजय देवगन; पैसों से भरी मेकर्स की झोली

यह भी पढ़ें- 'मजेदार, लाजवाब...' Drishyam 3 के मुरीद हुए करण जौहर, Ajay Devgn और जयदीप अहलावत की तारीफों के गढ़े पुल