Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Stranger Things 5 के बाद Netflix पर एक और बड़ी वेब सीरीज की दस्तक, इस दिन से ओटीटी पर हो रही है स्ट्रीम

    Updated: Sat, 29 Nov 2025 05:04 PM (GMT+05:30)

    इन दिनों ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रेंजर थिंग्स का पांचवां सीजन धमाल मचा रहा है। अब इस वेब सीरीज को टक्कर देने के लिए एक और हिट सीरीज का पांच ...और पढ़ें

    ओटीटी पर रिलीज को तैयार इस हिट वेब सीरीज का नया सीजन। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    ओटीटी पर रिलीज को तैयार इस हिट वेब सीरीज का नया सीजन। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. 2020 में आया था वेब सीरीज का पहला सीजन

    2. सीरीज के नए सीजन को लेकर फैंस के बीच हलचल

    3. स्ट्रेंजर थिंग्स को ओटीटी पर देने आ रही टक्कर

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साल 2020 में नेटफ्लिक्स पर स्क्विड गेम्स के अलावा एक और वेब सीरीज आई थी जिसने फैंस को दीवाना बना दिया था। इसमें कोई एक्शन, थ्रिल या सस्पेंस नहीं था, इसके बावजूद इस वेब सीरीज का ओटीटी पर दबदबा देखने को मिला था। अब इस सीरीज का पांचवां सीजन आ रहा है जो ओटीटी पर ट्रेंड कर रही वेब सीरीज स्ट्रेंजर थिंग्स सीजन 5 (Stranger Things Season 5) को भी टक्कर दे सकती है।

    यह वेब सीरीज है एमिली इन पेरिस (Emily in Paris) जिसका पांचवां सीजन एक साल बाद ओटीटी पर आ रहा है। एमिली इन पेरिस का चौथा सीजन पिछले साल यानी 2024 को आया था जिसे काफी पसंद किया गया था। अब इसका पांचवां सीजन आ रहा है जिसको लेकर लंबे समय से इंतजार हो रहा है। अगर आपको अभी तक नहीं पता है कि यह वेब सीरीज कब रिलीज हो रही है तो चलिए आपको इसके बारे में बताते हैं।

    क्या है एमिली इन पेरिस की कहानी?

    एमिली इन पेरिस की कहानी मार्केटिंग में एक्सपर्ट एमिली की है जो शिकागो से अपने सपनों को उड़ान देने पेरिस आती है और एक फैशन फर्म में मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव के तौर पर काम करती है। सीरीज में दिखाया गया है कि दूसरे देश में खुद की पहचान बनाने में उसे कैसी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है और उसकी लव लाइफ भी उथल-पुथल रहती है।

    यह भी पढ़ें- Emily in Paris Season 5 on OTT: फिर पेरिस में 'एमिली' की जिंदगी में होगा ड्रामा, इस दिन आ रहा 5वां सीजन

    Emily In Paris 5

    एमिली इन पेरिस सीजन 5 की ओटीटी रिलीज डेट

    एमिली इन पेरिस सीजन 5 (Emily In Paris Season 5) इसी साल रिलीज होगी लेकिन अगले महीने। जी हां, यह ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर 18 नवंबर से स्ट्रीम होगी। सीरीज में लिली कॉलिन्स के अलावा मुख्य भूमिकाओं में लुकास ब्रेवो, एशली पार्क, कैमिली रजात, लूसियन लेविसकाउंट और यूजेनियो फ्रांसेचिनी जैसे कलाकार हैं। हाल ही में, मिली ने एमिली इन पेरिस की स्टार कास्ट के साथ भी तस्वीरें शेयर की थीं। 

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Netflix Release In December: आखिरी महीना, आखिरी दांव... OTT पर आ रहा नई फिल्मों और वेब सीरीज का सैलाब