Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Emraan Hashmi और Mouni Roy का स्टीमी लिप लॉक सीन वायरल, 'शोटाइम' के इस वीडियो ने लगाई सोशल मीडिया पर आग

    Updated: Wed, 06 Mar 2024 11:16 AM (IST)

    करियर की शुरुआत में Emraan Hashmi ने कई फिल्मों में जबरदस्त लिप लॉक सीन किए थे। इसी कारण उनकी सीरियल किसर वाली इमेज बन गई। इमरान को फैंस इस अवतार में ...और पढ़ें

    'शोटाइम' से इमरान हाशमी और मौनी रॉय
    'शोटाइम' से इमरान हाशमी और मौनी रॉय

    HighLights

    1. इमरान हाशमी की वेब सीरीज 'शोटाइम' होने वाली है रिलीज
    2. मौनी रॉय के साथ इमरान का हॉट लिपलॉक सीन वायरल
    3. यूजर्स ने किया वायरल वीडियो पर कमेंट

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड के सीरियल किसर इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) को पिछली कुछ फिल्मों में इस इमेज से अलग रोल में देखा गया। पिछले साल मूवी 'टाइगर 3' रिलीज हुई थी, जिसमें इमरान ने विलेन का दमदार रोल कर लोगों की वाहवाही लूटी। वहीं, लंबे वक्त से इमरान की सीरियल किसर वाली इमेज को वापस देखने के इंतजार में बैठे फैंस को 'शोटाइम' में उनका ये अंदाज देखने को मिलेगा। 

    सीरियल किसर इमेज में वापस लौटे इमरान 

    ग्लैमर वर्ल्ड के अनदेखे सच को उजागर करते शो 'शोटाइम' में इमरान हाशमी लीड रोल में हैं। कुछ दिन पहले मेकर्स ने इसका ट्रेलर रिलीज किया था, जिसकी कहानी फिल्म इंडस्ट्री के काले राज खोलती है। पर्दे के पीछे क्या होता है, इसे करीब से दिखाता शो है 'शोटाइम।' इसमें इमरान के अलावा लीड एक्ट्रेस के तौर पर शो में मौनी रॉय (Mouni Roy), महिमा मकवाना (Mahima Makwana), श्रिया सारन (Shriya Saran) हैं। अब इस वेब शो से एक क्लिप वायरल हो रहा है, जिसमें इमरान की सीरियल किसर वाली इमेज देखने को मिल रही है। 

    मौनी रॉय और इमरान हाशमी का लिप लॉक

    'शोटाइम' में मौनी रॉय, यास्मिन अली के रोल में हैं। वायरल हुई क्लिप में वह कहती हैं, ''आप लोग केवल नंबर्स के बारे में चिंतित हैं। किसी को एंटरटेनमेंट की परवाह नहीं है।'' फिर वह रघु (इमरान) से पूछती हैं, ''एजेंट हसीना का क्या हुआ? दुनिया को ये जानने की जरूरत है कि मैं 'किल बिल' जैसा कुछ कर रही हूं।'' रघु कहते हैं, ''मेरा यकीन करो, तुम्हें कोई रिप्लेस नहीं कर सकता। हम जल्द इसकी घोषणा करेंगे। अब मुझे किस दो।'' इसके बाद दोनों स्टीमी किस करते हैं।

    वायरल हुई किसिंग सीन की क्लिप

    'शोटाइम' से ये स्टीमी लिप लॉक क्लिप फैंस के बीच वायरल हो गया है। यूजर्स इमरान को वापस उसी अंदाज में कमबैक करते देखने के लिए एक्साइटेड हैं। 

    कब और कहां देख सकते हैं शो?

    यह शो 8 मार्च से शुरू हो रहा है। इसे डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देखा जा सकता है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Emraan Hashmi ने Kangana Ranaut को नेपोटिज्म के दावे पर दिया मुंहतोड़ जवाब, ड्रग्स वाली बात का बताया सच