यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Heeramandi से फरदीन खान का पहला लुक हुआ रिवील, 14 साल बाद एक्टर ने वली मोहम्मद बनकर की शानदार वापसी
Heeramandi The Diamond Bazaar के टीजर और गाने रिलीज होने के बाद निर्देशक संजय लीला भंसाली ने ऑडियंस को एक और सरप्राइज दिया है। शनिवार को सीरीज से अभिन ...और पढ़ें

HighLights
- हीरामंडी से 14 साल बाद फरदीन खान की वापसी
- हीरामंडी से फरदीन खान का पहला लुक हुआ रिवील
- वली मोहम्मद का किरदार निभा रहे है फरदीन खान
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Heeramandi The Diamond Bazaar Poster: हीरामंडी द डायमंड बाजार संजय लीला भंसाली की वो पहली सीरीज है, जिसके इंतजार में ऑडियंस पलकें बिछाए बैठे हैं। सीरीज की हीरोइनों का लुक तो आप सभी ने देख लिया होगा, लेकिन इसमें अहम भूमिका निभा रहे फरदीन खान (Fardeen Khan) की पहली झलक पाने के लिए लोग बेताब थे। अब ये इंतजार भी खत्म हो गया है। आज सीरीज से अभिनेता का पहला पोस्टर रिलीज कर दिया गया है।
फरदीन खान सिनेमा जगत के उम्दा कलाकारों में शुमार हैं। नो एंट्री, फिदा और हे बेबी जैसी फिल्मों में काम कर चुके फरदीन खान 14 साल बाद संजय लीला भंसाली की सीरीज हीरामंडी द डायमंड बाजार (Heeramandi The Diamond Bazaar) से कमबैक कर रहे हैं। आखिरी बार अभिनेता को साल 2010 में आई फिल्म दूल्हा मिल गया में देखा गया था।
हीरामंडी में ये किरदार निभाएंगे फरदीन खान
हीरामंडी (Heeramandi) साल की मच अवेटेड सीरीज में से एक है। पाकिस्तान के हीरामंडी की कहानी बताती सीरीज में फरदीन खान वली मोहम्मद का किरदार निभा रहे हैं। पोस्टर, टीजर और गानों में लोगों ने फरदीन का गैर-मौजूदगी को मिस किया, मगर आखिरकार अब उनका पहला लुक सामने आ ही गया है।
यह भी पढ़ें- इस शहर के राजा थे Aditi Rao Hydari के नाना, राजनीति से भी है गहरा नाता, इस शख्स से की थी पहली शादी
धांसू है फरदीन खान का पहला लुक
नेटफ्लिक्स ने 6 अप्रैल 2024 को हीरामंडी (Heeramandi Poster) से फरदीन खान का पहला लुक शेयर किया है। नवाबी कपड़े पहन मखमल के सोफे पर शान से बैठे फरदीन खान का एक अलग रुतबा दिखाई दे रहा है। यकीन मानिए, फरदीन का ये लुक आपने पहले कभी नहीं देखा होगा।
खबरें और भी
View this post on Instagram
इस पोस्टर के साथ कैप्शन में लिखा गया, "प्यार और कर्तव्य के बवंडर में फंसे वली मोहम्मद अपनी शाही जिम्मेदारियों के साथ अपने दिल की चाहत को समेटने की कोशिश करते हैं। फरदीन खान ने वली मोहम्मद के रूप में स्क्रीन पर अपनी शानदार वापसी की।"
कब रिलीज हो रही हीरामंडी?
संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी हीरामंडी (Heeramandi Release Date) 1 मई 2024 को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर रिलीज हो रही है। सीरीज में मनीषा कोइराला, सोनाक्षी सिन्हा, अदिति राव हैदरी, शर्मिन सेगल, संजीदा शेख और ऋचा चड्ढा जैसी एक्ट्रेसेज अहम भूमिका में नजर आएंगी।