Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    FARZI Trailer Reaction: 'फर्जी' के ट्रेलर को फैंस का थम्स अप, कहा- टॉलीवुड और बॉलीवुड का बेस्ट कोंबो

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Fri, 13 Jan 2023 02:30 PM (IST)

    FARZI Trailer Reaction फिल्म अभिनेता शाहिद कपूर और विजय सेतुपति की वेब सीरीज फर्जी का ट्रेलर जारी कर दिया गया है। इसमें दोनों की शानदार एक्टिंग देखी ज ...और पढ़ें

    FARZI Trailer Reaction: फर्जी का ट्रेलर जारी कर दिया गया है।
    FARZI Trailer Reaction: फर्जी का ट्रेलर जारी कर दिया गया है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। FARZI Trailer Reaction: शाहिद कपूर और विजय सेतुपति की आगामी वेब सीरीज फर्जी का ट्रेलर जारी कर दिया गया है। इसमें इन दोनों के अलावा के के मेनन और राशि खन्ना की अहम भूमिका है। वहीं, शो में अमोल पालेकर और कुबरा सैत भी नजर आ रही हैं। इस वेब सीरीज का निर्देशन राज और डीके ने किया है। यह 10 फरवरी 2023 से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होनी शुरू होगी।

    फर्जी के ट्रेलर की फैंस ने सराहना की है

    फर्जी के ट्रेलर को आधे घंटे पहले जारी किया गया है। हालांकि, इसे यूट्यूब पर 245000 से ज्यादा व्यूज मिल चुके है। वहीं, इस पर 783 कमेंट किए गए हैं। कई लोगों ने इस वेब सीरीज के प्रोमो की सराहना की है। एक फैन ने लिखा है, 'शाहिद कपूर और विजय सेतुपति दोनों फायर है।' एक ने लिखा है, टॉलीवुड और बॉलीवुड का बेस्ट कॉन्बिनेशन है। एक ने लिखा है, 'बहुत ही शानदार स्टार कास्ट है शाहिद कपूर, के के मेनन और विजय सेतुपति।' एक ने लिखा है, 'इस प्रकार की वेब सीरीज में शाहिद कपूर हमेशा अच्छा करते हैं।'

    यह भी पढ़ें: Randeep Hooda Injured: रणदीप हुड्डा घुड़सवारी करते समय हुए बेहोश, गिरने से गंभीर रूप से हुए घायल

    शाहिद कपूर और विजय सेतुपति का ओटीटी डेब्यू भी है

    शाहिद कपूर और विजय सेतुपति पहली बार एक साथ किसी वेब सीरीज में काम कर रहे हैं। वहीं यह दोनों का ओटीटी डेब्यू भी है। इस बीच मुंबई में धमाकेदार अंदाज में वेब सीरीज का ट्रेलर जारी किया गया। सभी इसे लेकर काफी उत्साहित है। दोनों एक-दूसरे की सराहना भी करते नजर आए।

    यह भी पढ़ें: Kuttey Film Review: अर्जुन कपूर और तब्बू की फिल्म का नाम 'कुत्ते', पर कहानी में 'वफादारी' नदारद

    शाहिद कपूर और विजय सेतुपति के फैंस हैं काफी खुश

    शाहिद कपूर और विजय सेतुपति के फैंस काफी खुश हैं। दोनों अपनी भूमिका में काफी दमदार एक्टिंग करते नजर आ रहे है। शो में जहां शाहिद कपूर ने एक ठग की भूमिका निभाई है। वहीं विजय सेतुपति एक अफसर की भूमिका में है। प्रोमो में कई अच्छे डायलॉग भी है जो कि फैंस को काफी पसंद आ रहे है। कई लोगों इसपर मीम भी बनाने लगे है।

    खबरें और भी