विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सना के खिलाफ 'वड़ा पाव गर्ल' चंद्रिका की चुगली से बिगड़ा घर का माहौल, शिवानी कुमारी को लेकर किया गया ये कमेंट

Published: Tue, 25 Jun 2024 03:08 PM (IST)Updated: Tue, 25 Jun 2024 03:11 PM (IST)

शिवानी कुमारी (Shivani Kumari) बिग बॉस ओटीटी 3 की पॉपुलर कंटेस्टेंट में से एक हैं। उनका यूपी स्टाइल में बात ...और पढ़ें

'बिग बॉस ओटीटी 3' कंटेस्टेंट्स सना सुल्तान और चंद्रिका गेरा दीक्षित
'बिग बॉस ओटीटी 3' कंटेस्टेंट्स सना सुल्तान और चंद्रिका गेरा दीक्षित

HighLights

  1. 'बिग बॉस ओटीटी 3' में हुआ पहला नॉमिनेशन
  2. चंद्रिका दीक्षित और सना सुल्तान के बीच हुआ झगड़ा
  3. शिवानी कुमारी को लेकर किया था कमेंट

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Bigg Boss OTT 3: अनिल कपूर (Anil Kapoor) की मेजबानी में शुरू हुआ 'बिग बॉस ओटीटी 3' पहले दिन से लोगों की नजरों में बना हुआ है। शो को शुरू हुए कुछ ही दिन बीते हैं और कंटेस्टेंट्स का एक दूसरे से झगड़ा भी शुरू हो चुका है। 

'बिग बॉस ओटीटी 3' में आने वाले कुछ कंटेस्टेंट्स पहले दिन से सुर्खियों में बने हुए हैं। चंद्रिका गेरा दीक्षित (Chandrika Gera Dixit), शिवानी कुमारी (Shivani Kumari) कुछ ऐसे कंटेस्टेंट्स हैं, जो शुरुआत से किसी न किसी कारण चर्चा में बने हैं। जैसे-जैसे दिन बीत रहे हैं, वैसे-वैसे कंटेस्टेंट्स को लेकर कई बातें भी सामने आ रही हैं।

सना सुल्तान का हुआ झगड़ा

'बिग बॉस ओटीटी 3' में सोमवार को पहला नॉमिनेशन टास्क हुआ। नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स में सना सुल्तान (Sana Sultan) का भी नाम है। सना इस हफ्ते एलिमिनेट होंगी या नहीं, यह तो आने वाले दिनों में पता चलेगा, लेकिन पहले नॉमिनेशन के साथ ही शो में उनका पहला बड़ा झगड़ा भी शुरू हो चुका है। 

यह भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 3: शिवानी कुमारी ने इस कंटेस्टेंट को किया नॉमिनेट, बोलीं- हमें धक्का मार दिया, रहने लायक नहीं

विशाल ने खोली चंद्रिका की पोल

शो का प्रोमो सामने आया है, जिसमें दिखाया गया है कि सना सुल्तान और विशाल पांडे एक दूसरे से बातें कर रहे होते हैं। तभी विशाल, सना को बताते हैं कि चंद्रिका ने उनके बारे में क्या बोला है। उन्होंने बताया कि चंद्रिका ने कहा है कि सना ने एक चीज बोली है कि शिवानी शो में रहने लायक नहीं है। ये सुनते ही सना हैरान हो जाती हैं। वह कहती हैं कि उन्होंने तो ऐसा कुछ कहा ही नहीं।

इसके बाद सना, चंद्रिका से इसी बात पर सफाई मांगने चली जाती हैं। इसी बीच दोनों का झगड़ा होता है। चंद्रिका बार-बार कहती हैं कि सना ने ये शब्द कहा कि शिवानी शो में रहने लायक नहीं। वहीं, सना खुद के बचाव में कहती हैं कि उन्होंने कहा था कि शिवानी बच्ची है। औकात की तो बात ही नहीं की। चंद्रिका ने इस बात पर जोर दिया कि सना ने शिवानी को लेकर ऐसा कहा है। वहीं, सना ने कहा का आवाम देख रही है और सच जानती है।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 3 Elimination: पहले ही हफ्ते तगड़ा झटका, मिड-वीक एलिमिनेशन में एक कंटेस्टेंट का कटेगा पत्ता!

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।