Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Fighter OTT Release: नोट कर लो दिन-तारीख, थिएटर के 55 दिनों बाद ही ओटीटी पर रिलीज होगी 'फाइटर'

    Updated: Wed, 20 Mar 2024 05:34 PM (IST)

    Fighter On OTT ऋतिक रोशन की एरियल एक्शन थ्रिलर फाइटर ने हाल ही में रिलीज के 50 दिनों का शानदार सफर पूरा किया है। इस बीच अब मेकर्स की तरफ से फाइटर की ओ ...और पढ़ें

    ओटीटी पर इस दिन रिलीज होगी फाइटर (Photo Credit-Instagram)
    ओटीटी पर इस दिन रिलीज होगी फाइटर (Photo Credit-Instagram)

    HighLights

    1. फाइटर की ओटीटी रिलीज का हुआ एलान
    2. ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की एरियल एक्शन थ्रिलर
    3. इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Fighter Release On OTT: इस साल ऋतिक रोशन बहुचर्चित फिल्म फाइटर को बड़े पर्दे पर रिलीज किया गया। बॉक्स ऑफिस पर इस एरियल एक्शन थ्रिलर ने ठीक-ठाक बिजनेस किया। हाल ही मेकर्स की तरफ से इस बात की जानकारी दी गई थी कि इस फिल्म ने सिनेमाघरों में रिलीज के 50 शानदार दिन पूरे कर लिए हैं। 

    इस बीच 55वें दिन फाइटर की ओटीटी रिलीज का एलान भी कर दिया गया है। जिसने फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया है। ऐसे में आइए जानते हैं कि डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद की इस मूवी को ओटीटी पर कब और कहां देख सकते हैं। 

    ओटीटी पर रिलीज के लिए तैयार फाइटर

    बीते दिन पहले मशहूर ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो ने अपनी अपकमिंग फिल्मों और वेब सीरीज को लेकर बड़ी घोषणा की। ऐसे में अब नेटफ्लिक्स ने भी फाइटर की ओटीटी रिलीज की अनाउंसमेंट कर दी है। बुधवार नेटफ्लिक्स ने ऋतिक रोशन, अनिल कपूर और दीपिका पादुकोण की फाइटर का ट्रेलर रिलीज किया है। 

    इसके साथ ही ओटीटी प्लेटफॉर्म ने ये जानकारी दी है कि आज रात 12 बजे यानी 21 मार्च से फाइटर को नेटफ्लिक्स पर ऑनलाइन स्ट्रीम किया जाएगा। इस फिल्म को लेकर ऑडियंस और क्रिटिक्स की तरफ से अच्छा-खासा रिस्पॉन्स मिला था। 

    खबरें और भी

    फिल्म में एयरफोर्स के फाइटर जेट को जिस तरह से स्टंट करते दिखाया गया है, उसे देख हर कोई काफी हद तक प्रभावित हुआ। लेकिन जिस तरह की उम्मीद कमाई के मामले में इस मूवी से लगाई जा रही थी, उसके मुताबिक ये खरी नहीं उतर सकी। 

    बॉक्स ऑफिस पर ऐसा रहा फाइटर का हाल

    मेगा बजट में बनने वाली ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फाइटर बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा बड़ा धमाका नहीं कर पाई थी। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार इस फिल्म ने नेट 199.45 करोड़ का कारोबार किया। जबकि वर्ल्डवाइड फिल्म की ये कमाई 337 करोड़ रही।

    ये भी पढ़ें- Fighter Box Office: दीपिका -ऋतिक की मूवी ने रच दिया इतिहास, 2024 में ये मुकाम हासिल करने वाली पहली फिल्म