Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    5 साल पुरानी सस्पेंस थ्रिलर OTT पर करती है राज, दिमाग के सारे तार हिलाती देती है फिल्म

    Updated: Thu, 30 Apr 2026 03:55 PM (GMT+05:30)

    ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इस वक्त पांच साल पुरानी एक सस्पेंस थ्रिलर मस्ट वॉच बनी हुई है, जिसकी कहानी काफी शानदार है। ...और पढ़ें

    बेस्ट सस्पेंस थ्रिलर (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)

    बेस्ट सस्पेंस थ्रिलर (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)

    HighLights

    1. ओटीटी पर छाई ये बेस्ट सस्पेंस थ्रिलर

    2. 5 साल पहले थिएटर्स में हुई थी रिलीज

    3. आईएमडीबी से मिली थी 8.4 की रेटिंग

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ओटीटी प्लेटफॉर्म सस्पेंस थ्रिलर जॉनर की मूवीज को काफी पसंद किया जाता है। इस आधार पर हम आपको एक ऐसी मूवी के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे 5 साल पहले सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। कमाल की बात ये है कि इतने समय बाद भी ये मूवी ओटीटी पर बेस्ट सस्पेंस थ्रिलर मूवी बनी हुई है। 

    आईएमडीबी की तरफ से 8.4 की धांसू रेटिंग हासिल करने वाली ये फिल्म फिलहाल ओटीटी पर मस्ट वॉच बनी हुई है। ऐसे में आइए जानते हैं कि यहां कौन सी मूवी के बारे में जिक्र किया जा रहा है। 

    ओटीटी पर मस्ट वॉच है ये सस्पेंस थ्रिलर

    मनोरंजन के लिहाज से सिनेप्रेमी सस्पेंस थ्रिलर मूवीज को देखना काफी पसंद करते हैं। यही कारण है जो ओटीटी पर इस जॉनर की फिल्में और वेब सीरीज काफी चर्चा में रहती हैं। जिस फिल्म के बारे में इस लेख में चर्चा की जा रही है, वह मलयालम सिनेमा से नाता रखती है और इसे 2021 में सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रहने वाली इस मूवी का नाम दृश्यम 2 है। 

    यह भी पढ़ें- Drishyam 3 Teaser: फाइनल चैप्टर में खुलेगा 'जॉर्ज कुट्टी' का रहस्य, सस्पेंस से भरपूर 'दृश्यम 3' का टीजर रिलीज

    drishyam 2 malayalam movie (1)

    जी हां सुपरस्टार मोहनलाल स्टारर फ्रेंचाइज दृश्यम की दूसरी किस्त फिलहाल ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर मस्ट वॉच बनी हुई है। साउथ भाषाओं में भी दृश्यम 2 को ऑनलाइन जमकर स्ट्रीम किया जा रहा है। फिल्म में जॉर्ज कुट्टी की फैमिली की कहानी को दिखाया गया है, जो एक पुलिस ऑफिर के बेटे की हत्या के आरोपी माने जाते हैं।

    drishyam 2 malayalam movie

    लेकिन कुट्टी परिवार ऊपर ये आरोप साबित करने में पुलिस नाकाम रहती है और जॉर्ज बड़ी चालाकी से अपने परिवार को बचा लेता है। मालूम हो कि हिंदी भाषा में सुपरस्टार अजय देवगन ने निर्देशक जीतू जोसेफ की इस मास्टरपीस को रीमेक किया है। 

    खबरें और भी

    जल्द आएगी दृश्यम 3

    दरअसल दृश्यम 2 को लेकर चर्चा इस वजह से भी हो रही है, क्योंकि हाल ही में मोहनलाल स्टारर दृश्यम 3 का टीजर रिलीज किया है और जल्द ही इस फ्रेंचाइज की तीसरी किस्त यानी दृश्यम 3 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। 21 मई 2026 से आपको मलयालम दृश्यम 3 थिएटर्स में देखने को मिलेगी।

    यह भी पढ़ें- Netflix पर नंबर-1 बनी नई हॉलीवुड फिल्म, बॉलीवुड-साउथ की इन 9 मूवीज को छोड़ा पीछे