Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 28, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Freddy First Look Poster: कार्तिक आर्यन की फिल्म फ्रेडी का पहला पोस्टर आउट, हाथ में जबड़ा थामे दिखे एक्टर

    By Jagran NewsEdited By: Manoj Vashisth
    Updated: Fri, 28 Oct 2022 03:57 PM (IST)

    Freddy First Look Poster कार्तिक आर्यन ने अपनी फिल्म फ्रेडी का प्रमोशन फर्स्ट लुक पोस्टर के साथ शुरू कर दिया है। यह फिल्म ओटीटी पर आ रही है। धमाका के ...और पढ़ें

    Freddy First Look Poster Out Kartik Aaryan. Photo- Instagram
    Freddy First Look Poster Out Kartik Aaryan. Photo- Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। शुक्रवार को कार्तिक आर्यन की फिल्म फ्रेडी के टीजर पोस्टर के बाद उनका फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज कर दिया गया। पोस्टर पर कार्तिक का लुक दिखाया गया है और फिल्म की कहानी को लेकर उत्सुकता भी जगाता है। सीधे ओटीटी पर आने वाली कार्तिक की यह दूसरी फिल्म है। अलाया फर्नीचरवाला फिल्म में फीमेल लीड रोल निभा रही हैं। 

    पोस्टर पर कार्तिक का डिसेंट लुक दिखाया गया है। बाल कढ़े हुए और आंखों पर नजर का चश्मा। डॉक्टरों वाला एप्रेन भी पहने हुए हैं। मगर, इस लुक के साथ जो बात सस्पेंस पैदा कर रही है, वो है कार्तिक के हाथ में डेंचर और अंगुलियों पर लगा खून। फ्रेडी थ्रिलर फिल्म है। निर्देशन शशांक घोष का है। फिल्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर आएगी। हालांकि, रिलीज डेट के लिए अभी इंतजार करना होगा। अभी कैरेक्टर पोस्ट रिलीज किये जा रहे हैं। शुरुआत कार्तिक से हुई है।

    कार्तिक आर्यन के किरदार ने बढ़ाई उत्सुकता

    यह भी पढ़ें: Black Panther- Wakanda Forever के प्रोमो में नीरज चोपड़ा की एंट्री, योद्धा के अंदाज में नजर आये चैम्पियन

    इससे पहले फिल्म का टीजर पोस्टर शेयर किया गया था, जिसमें डेंचर को इंट्रोड्यूस करवाया गया था। फिल्म का निर्माण बालाजी टेलीफिल्म्स ने किया है।

    पिछले साल नेटफ्लिक्स पर आयी धमाका से कार्तिक ने अपनी फिल्मों का चयन बदला है, जो थ्रिलर फिल्म थी। अब फ्रेडी भी इसी जॉनर की फिल्म है। इस साल सिनेमाघरों में रिलीज हुई भूल भुलैया 2 हॉरर कॉमेडी फिल्म थी। कार्तिक अब तक रोमांटिक या रोमांटिक कॉमेडी फिल्में करने के लिए जाने जाते रहे हैं। 

    2011 में उन्होंने प्यार का पंचनामा से बॉलीवुड डेब्यू किया था। कार्तिक की बड़ी कामयाबी सोनू के टीटू की स्वीटी के रूप में 2018 में सामने आयी। यह उनकी पहली फिल्म थी, जिसने 100 करोड़ का पड़ाव पार किया था। इसके बाद लुका छुपी, पति पत्नी और वो भी हिट रहीं। हालांकि, 2020 में आयी लव आजकल 2 फ्लॉप रही।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Bhediya Song Thumkeshwari: 'भेड़िया' का ठुमकेश्वरी गाना रिलीज, कृति-वरुण के मूव्स देख उड़ जाएंगे होश

    कार्तिक के करियर की सबसे बड़ी हिट भूल भुलैया 2 ही है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर 180 करोड़ से ज्यादा जमा किये थे। उनकी आने वाली फिल्मों में सत्यप्रेम की कथा और शहजादा शामिल हैं। इसके अलावा आशिकी 3 में भी कार्तिक लीड रोल में नजर आने वाले हैं।