विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Friday Release: OTT पर आने वाला है विकी-विद्या का वो वाला वीडियो, इस हफ्ते सीरीज और फिल्मों का आएगा तूफान

Published: Thu, 05 Dec 2024 08:28 PM (IST)

Friday Release OTT And Theater पुष्पा 2 (Pushpa 2) के साथ इस हफ्ते का आगाज हो गया है। सिर्फ थिएटर ...और पढ़ें

फ्राइडे को रिलीज होने वाली फिल्में और सीरीज/ फोटो- Jagran Graphics
फ्राइडे को रिलीज होने वाली फिल्में और सीरीज/ फोटो- Jagran Graphics

HighLights

  1. मनोरंजन से भरा होगा ये पूरा हफ्ता
  2. आपकी फेवरेट भी हो रही है रिलीज
  3. ओटीटी और फिल्मों की रिलीज की पूरी लिस्ट

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। इस हफ्ते के मनोरंजन की शुरुआत हो चुकी है। अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म 'पुष्पा-2' सिनेमाघरों में आ चुकी है। सुकुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म का फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने के लिए सिनेमाघरों में भारी भीड़ लगी है, लेकिन अगर आपको लग रहा है कि आपको सिर्फ इस एक फिल्म के साथ अपना पूरा हफ्ता निकालना पड़ेगा, तो टेंशन मत लीजिए। 

इस वीक थिएटर के साथ-साथ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी फिल्मों और सीरीज का भंडार लगने वाला है। तो चलिए, हम आपको ज्यादा इंतजार नहीं करवाएंगे और बताएंगे की कौन-कौन सी फिल्में और वेब सीरीज इस हफ्ते ओटीटी प्लेटफॉर्म और थिएटर में दस्तक देगी। यहां देखें पूरी लिस्ट: 

जिगरा (Jigra)

आलिया भट्ट और वेदांग रैना की फिल्म 'जिगरा' 11 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। मूवी की कहानी भाई-बहन के रिश्ते पर आधारित है। अपने भाई को बचाने के लिए आलिया इस फिल्म में फुल ऑन एक्शन करती हुई दिखाई दी थीं।

यह भी पढ़ें: Friday Release: थिएटर से ओटीटी तक मनोरंजन का लगेगा फुल तड़का, देख लीजिये लिस्ट कहीं आपकी फेवरेट हो न जाए मिस

थिएटर रिलीज के डेढ़ महीने बाद अब ये फिल्म ओटीटी पर दस्तक देने जा रही है। ये फिल्म कल यानी कि छह दिसंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। 

रिलीज डेट- 6 दिसंबर 

प्लेटफॉर्म- नेटफ्लिक्स ( Netflix)

विकी विद्या का वो वाला वीडियो 

आलिया भट्ट की इस फिल्म के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी स्टारर फिल्म 'विकी विद्या का वो वाला वीडियो' ने टक्कर ली थी। फिल्म को काफी अच्छा रिस्पांस मिला था। इस फिल्म में ऐसा कौन सी वीडियो थी, अगर आप ये जानने के लिए अब भी बेकरार हैं, तो ये इंतजार कल खत्म हो जाएगा, क्योंकि, छह दिसंबर को जिगरा के साथ-साथ ये फिल्म भी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देगी। 

रिलीज डेट- 6 दिसंबर 

प्लेटफॉर्म- नेटफ्लिक्स (Netflix) 

तनाव सीजन-2 (Tanaav Season 2)

सुधीर मिश्रा की वेब सीरीज 'तनाव' पहला सीजन दर्शकों को काफी पसंद आया था। इस एक्शन थ्रिलर सीरीज के दूसरे सीजन का ऑडियंस को बेसब्री से इंतजार था। सीरीज में मानव विज, गौरव अरोड़ा, कबीर बेदी, रजत कपूर और एकता कॉल मुख्य भूमिका में नजर आए थे। अब इस सीरीज का दूसरा सीजन ओटीटी पर स्ट्रीमिंग के लिए बिल्कुल तैयार है। ये 6 दिसंबर को सोनी लिव पर स्ट्रीम होगा। 

रिलीज डेट- 6 दिसंबर 

प्लेटफॉर्म- सोनी लिव (Sony Liv)

लाइट शॉप (Light Shop)

के-ड्रामा की सीरीज लोगों को बेहद पसंद आती है, यही वजह है कि हर हफ्ते कोई न कोई नया कंटेंट लेकर मेकर्स हाजिर हो जाते हैं। इस हफ्ते के-ड्रामा की मिस्ट्री हॉरर सीरीज 'लाइट शॉप' रिलीज हो चुकी है। इस सीरीज में रिच टिंग, बे सुंग्वू, जू जिहून और पार्क बोयौंग मुख्य भूमिका में हैं। ये सीरीज 4 दिसंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हुई है। 

रिलीज डेट- 4 दिसंबर

प्लेटफॉर्म - डिज्नी प्लस हॉटस्टार (Disney + Hotstar)

अमारण (Amaran)

साउथ एक्ट्रेस साई पल्लवी का करियर इस वक्त आसमान छू रहा है। वह जल्द ही बेबी जॉन में वरुण धवन के साथ बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी। इसके अलावा वह रणबीर कपूर के अपोजिट 'रामायण' में नजर आएंगी, जिसमें एक्ट्रेस माता सीता की भूमिका में दिखेंगी। हालांकि, इन दोनों ही फिल्मों से पहले उनकी फिल्म 'अमारण' लोगों की जुबान पर है। इस फिल्म ने थिएटर में तो धमाका किया ही है,लेकिन अब ये मूवी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी आ चुकी है। 5 दिसंबर को रिलीज हुई इस मूवी को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। 

रिलीज डेट- 5 दिसंबर 

प्लेटफॉर्म- नेटफ्लिक्स (Netflix)

यह भी पढ़ें: Friday Release: थिएटर्स से लेकर OTT तक इस फ्राइडे एंटरटेनमेंट का होगा धमाल, रिलीज लिस्ट में ये फिल्में-सीरीज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।