Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Friday Releases: बोरियत की छुट्टी! इस फ्राइडे मिलेगा मनोरंजन का महाडोज, रिलीज होंगी 9 नई फिल्में और वेब सीरीज

    Updated: Thu, 22 Jan 2026 12:08 PM (IST)

    Friday OTT And Theater Releases: जनवरी का चौथा शुक्रवार सिने लवर्स के लिए बेहद खास होगा। थिएटर्स में जहां बॉर्डर 2 रिलीज होगी, तो वहीं ओटीटी पर भी 9 ऐ ...और पढ़ें

    इस फ्राइडे को 9 फिल्में और सीरीज होंगी रिलीज/ फोटो- Instagram

    इस फ्राइडे को 9 फिल्में और सीरीज होंगी रिलीज/ फोटो- Instagram

    HighLights

    1. इस शुक्रवार को रिलीज होंगी 9 फिल्में-सीरीज

    2. स्पेस जेन: चंद्रयान से लेकर बॉर्डर 2 करेंगी दर्शकों का मनोरंजन

    3. फ्राइडे न्यू रिलीज वीकेंड पर भी दर्शकों को नहीं होने देंगी बोर

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Friday New Releases: हर शुक्रवार मेकर्स और एक्टर्स के लिए किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं होता है। हर वीक ओटीटी से लेकर थिएटर्स तक में कई सीरीज और ऐसी फिल्में रिलीज होती हैं, जो दर्शकों के वीकेंड को भी खास बना देती हैं।

    जनवरी का चौथा शुक्रवार भी सिनेमा लवर्स के लिए बेहद ही खास होने वाला है। बॉर्डर 2 के साथ इस शुक्रवार को थिएटर्स में धमाल होगा, तो वहीं ओटीटी पर भी कई बड़ी सीरीज और फिल्मों की बाढ़ आने वाली है। कौन-कौन सी फिल्में और सीरीज इस हफ्ते OTT से लेकर थिएटर्स तक में रिलीज होगी, नीचे देखें पूरी लिस्ट:

    गुस्ताख इश्क (Gustaakh Ishq)

    28 नवंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई विजय वर्मा और फातिमा सना शेख की रोमांटिक फिल्म 'गुस्ताख इश्क' अब ओटीटी पर दस्तक देने जा रही है। कहानी नवाबुद्दीन सैफुद्दीन रहमान उर्फ पप्पन की है, जो अपने पिता की मौत के बाद उनके प्रिंटिंग प्रेस के काम को दोबारा ट्रैक पर लाने की कोशिश करता है। वह दिग्गज कवी अजीज बैग की तलाश में पंजाब जाता है, जहां उनसे अजीज की बेटी मिनी से प्यार हो जाता है। वह पिता के सपने चुनेगा या अपने प्यार को, कहानी इस बारे में ही है।

    रिलीज डेट- 23 जनवरी
    प्लेटफॉर्म- जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar)
    जोनर- रोमांटिक ड्रामा

    यह भी पढ़ें- Friday Releases: एंटरटेनमेंट से लबालब होगा तीसरा हफ्ता, थिएटर्स से OTT तक रिलीज होंगी 10 धांसू फिल्में और सीरीज

    मस्ती 4 (Mastiii 4)

    मस्ती एक सफल फिल्म रही है, ऐसे में इसकी फ्रेंचाइजी से भी फैंस की काफी उम्मीदें थी। 21 नवंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई 'मस्ती 4' में विवेक ओबेरॉय, रितेश देशमुख और आफताब शिवदसानी अपने-अपने, अमर प्रेम और मीत के किरदार में वापस लौटे थे। थिएटर्स में तो फिल्म का सिक्का नहीं चला, लेकिन अब ये मूवी ओटीटी पर दस्तक देने जा रही है।

    खबरें और भी

    रिलीज डेट- 23 जनवरी
    प्लेटफॉर्म- ZEE5
    जोनर- कॉमेडी

    चीकाटिलो (Cheekatilo)

    मेड इन हेवन, पोन्नियिन सेलवन और घोस्ट स्टोरीज जैसी फिल्मों और सीरीज में नजर आईं शोभिता धुलिपाला जल्द ही अपनी नई क्राइम थ्रिलर फिल्म 'चीकाटिलो' के साथ ऑडियंस के बीच लौट रही हैं। इस फिल्म में वह संध्या के किरदार में दिखेंगी, जो एक ट्रू-क्राइम पॉडकास्टर हैं और अपनी दोस्त की मौत का पता लगाने के लिए खुद क्राइम की अंधेरी दुनिया में उतरती हैं। यह तेलुगु भाषा में बनी फिल्म है।

    रिलीज डेट - 23 जनवरी
    प्लेटफॉर्म- अमेजन प्राइम वीडियो (Prime Video)
    जोनर-क्राइम थ्रिलर

    मार्क (Mark)

    मार्क एक कन्नड़ भाषा में बनी फिल्म है, जिसमें किच्चा सुदीप मुख्य भूमिका में हैं। वह एक्शन थ्रिलर इस फिल्म में अजय मार्कंडेय का किरदार निभा रहे हैं, जो एक सस्पेंडेड पुलिस ऑफिसर है। उसे कर्नाटक में लगातार हो रही हिंसा की वजह से वापस बुलाया जाता है। अपनी इन्वेस्टिगेशन में उसे चाइल्ड ट्रैफिकिंग रैकेट का पता चलता है, वह उसका भांडा फोड़ कैसे करेगा, यही इसकी कहानी है।

    रिलीज डेट- 23 जनवरी
    प्लेटफॉर्म- जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar)
    जोनर- एक्शन थ्रिलर

    तेरे इश्क में (Tere Ishk Mein)

    आनंद एल राय के निर्देशन में बनी फिल्म 'तेरे इश्क में' 28 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में धनुष और कृति ने मुख्य भूमिका निभाई थी। कहानी एक ऐसे लड़के 'शंकर' की है, जिसका रोमांटिक पास्ट रिलेशनशिप काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है। फिल्म में दोनों का अंत काफी दर्दनाक होता है। इंडिया में 113 करोड़ का नेट कलेक्शन करने वाली मूवी अब ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है।

    रिलीज डेट- 23 जनवरी
    प्लेटफॉर्म- नेटफ्लिक्स (Netflix)
    जोनर- रोमांटिक थ्रिलर

    बॉर्डर 2 (Border 2)

    सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी स्टारर फिल्म 'बॉर्डर 2' गणतंत्र दिवस से पहले सिनेमाघरो में रिलीज हो रही है। इस फिल्म की कहानी 1971 के भारत-पाक युद्ध पर बेस्ड है।

    रिलीज डेट- 23 जनवरी
    प्लेटफॉर्म - थिएटर्स
    जोनर- वॉर ड्रामा

    सिराई (Sirai)

    सराई की कहानी काथिरावन नामक शख्स की है, जो पेशे से एक पुलिस ऑफिसर है। उसे अब्दुल रऊफ को वेल्लोर सेंट्रल जेल से शिवगंगा की अदालत तक ले जाने का जिम्मा सौंपा जाता है। इस लंबी जर्नी के दौरान काथिरावन को ये पता चलता है कि अब्दुल निर्दोष है और वह उसे न्याय दिलाने की लड़ाई अपने ही सिस्टम के खिलाफ लड़ता है।

    रिलीज डेट- 23 जनवरी
    प्लेटफॉर्म- ZEE5
    जोनर- क्राइम थ्रिलर

    द बिग फेक (The Big Fake)

    रोम के 1970 के दौर को दिखाती 'द बिग फेक' एक इटालियन क्राइम ड्रामा फिल्म है, जिसकी कहानी टोनी चिचियारेली की सच्ची कहानी से प्रेरित है। चिचियारेली महत्वाकांक्षी कलाकार है, जिसका सपना एक डरावना मोड़ ले लेता है। उसका ये एक्स्ट्राऑर्डिनरी टैलेंट उसे क्राइम की दुनिया के अंधेरे में ले जाती है।

    रिलीज डेट-23 जनवरी
    प्लेटफॉर्म- नेटफ्लिक्स (Netflix)
    जोनर- क्राइम थ्रिलर

    स्पेस जेन: चंद्रयान (Space Gen:Chandrayaan )

    स्पेस जेन चंद्रयान में इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (ISRO) के चंद्रयान-2 मिशन के फेल होने से लेकर चंद्रयान-3 के सफलतापूर्वक चंद्रमा के साउथ पोल में सुरक्षित तरीके से उतरने की कहानी को विस्तार स दिखाया जाएगा। इस सीरीज में 'दृश्यम-3' एक्ट्रेस श्रिया सरन और नकुल मेहता मुख्य भूमिका में हैं।

    रिलीज डेट- 23 जनवरी
    प्लेटफॉर्म- जियो हॉटस्टार
    जोनर-साइंस-फिक्शन ड्रामा

    यह भी पढ़ें- Friday Releases: हॉरर- एक्शन से भरा होगा ये शुक्रवार, थिएटर्स से OTT तक रिलीज होगी 10 धांसू फिल्में और सीरीज