Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Friday Releases: 24 जुलाई को OTT-थिएटर्स में लगेगा मनोरंजन का मेला, 9 सीरीज-फिल्में वीकेंड बोरियत भगाएंगी दूर

    Updated: Thu, 23 Jul 2026 02:52 PM (IST)

    जुलाई का चौथा शुक्रवार सिनेलवर्स के लिए काफी कुछ नया लेकर आ रहा है, जो उन्हें वीकेंड पर भी बोर नहीं होने देंगे। फ्राइडे को क्या-क्या खास रिलीज होगा, प ...और पढ़ें

    शुक्रवार को रिलीज होने वाली फिल्मों-सीरीज की लिस्ट/ फोटो- Jagran Graphics

    शुक्रवार को रिलीज होने वाली फिल्मों-सीरीज की लिस्ट/ फोटो- Jagran Graphics

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Friday Release: जुलाई के चौथे शुक्रवार को मनोरंजन की बाढ़ आने वाली है, क्योंकि इस वीकेंड सिनेमाघरों से लेकर OTT प्लेटफॉर्म्स तक एक से बढ़कर एक फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हो रही हैं। शुक्रवार को आपको एंटरटेनमेंट का दोगुना डोज मिलेगा, जहां बड़े पर्दे पर जहां जबरदस्त एक्शन और ड्रामा देखने को मिलेगा, वहीं दूसरी तरफ OTT पर भी फुल ऑन सस्पेंस का तड़का लगने वाला है।

    तो चलिए देर किस बात की है, फटाफट से देखते हैं 24 जुलाई को रिलीज होने वाली फिल्मों और सीरीज की वह लिस्ट, जो आपके वीकेंड को बेहद खास बना देगी।

    आदर्श बाल विद्यालय (Adarsh Baal Vidyalaya)

    'पंचायत' और 'ग्राम चिकित्सालय' के बाद अब अमेजन प्राइम वीडियो पर एक और नई और बिल्कुल फ्रेश गांव की कहानी दर्शकों को देखने को मिलेगी। इस वेब सीरीज में के.के. मेनन मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। यह लाइट-हार्टेड कॉमेडी ड्रामा ज्ञानेश्वर त्रिपाठी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो शांत स्वभाव के स्कूल प्रिंसिपल हैं। सीरीज में उनके अलावा अर्चना पूरन सिंह और नवीन कस्तूरिया जैसे कलाकार भी अहम किरदारों में हैं।

    रिलीज डेट: 24 जुलाई
    प्लेटफॉर्म: अमेजन प्राइम वीडियो (Prime Video)
    जॉनर: कॉमेडी

     जन नायकन (Jana Nayagan)

    थलापति विजय की पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म 'जन नायकन' काफी समय से अटकी हुई थी। यह फिल्म जनवरी में 'द राजा साब' के साथ आने वाली थी, लेकिन सेंसर बोर्ड के साथ हुए विवाद के कारण इसकी रिलीज पर रोक लगा दी गई थी। हालांकि, अब बॉबी देओल, पूजा हेगड़े और थलापति विजय स्टारर इस मूवी का रास्ता पूरी तरह साफ हो चुका है।

    रिलीज डेट: 24 जुलाई
    प्लेटफॉर्म: सिनेमाघर (Theatres)
    जॉनर: पॉलिटिकल ड्रामा

    द ट्रुथर्स (The Truthers)

    'द ट्रुथर्स' एक साइकोलॉजिकल ड्रामा फिल्म है। इसकी कहानी 'रूथ' नाम की लड़की के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी मां की मौत के बाद अपने होमटाउन लौटती है। अपनी पत्नी को खो चुके पिता से दोबारा जुड़ने की कोशिश के दौरान उसके सामने यह खौफनाक सच आता है कि उसके पिता और भी ज्यादा हिंसक और साजिशें रचने के जुनूनी हो चुके हैं।

    खबरें और भी

    रिलीज डेट: 24 जुलाई
    प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स (Netflix)
    जॉनर: साइकोलॉजिकल ड्रामा

    72 आवर्स (72 Hours)

    यह कॉमेडी-ड्रामा फिल्म 40 साल के केविन हार्ट की कहानी है, जो पेशे से एक मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव है। एक दिन वह गलती से जेन-जी (Gen-Z) के बैचलर पार्टी ग्रुप से जुड़ जाता है। नई जनरेशन से तालमेल बिठाने और कनेक्ट करने की कोशिश में उसे क्या-क्या झेलना पड़ता है, यही इस फिल्म में मजेदार तरीके से दिखाया गया है।

    रिलीज डेट: 24 जुलाई
    प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स (Netflix)
    जॉनर: कॉमेडी

    द इंडिया स्टोरी (The India Story)

    श्रेयस तलपड़े और काजल अग्रवाल स्टारर यह सोशल-थ्रिलर फिल्म ग्रामीण भारत से जुड़े एक बहुत अहम मुद्दे को उठाती है। फिल्म की कहानी खेती में हो रहे जरूरत से ज्यादा कीटनाशकों के इस्तेमाल और उससे उत्पन्न हुए पब्लिक हेल्थ संकट पर आधारित एक कोर्टरूम ड्रामा है।

    रिलीज डेट: 24 जुलाई
    प्लेटफॉर्म: सिनेमाघर (Theatres)
    जॉनर: कोर्टरूम ड्रामा

    पल्लीचट्टाम्बी (Pallichattambi)

    केरल के 1959 के 'मुक्ति संघर्ष' की पृष्ठभूमि पर बनी फिल्म 'पल्लीचट्टाम्बी' की कहानी पोथन क्रिस्टोफर के इर्द-गिर्द घूमती है। वह एक लापरवाह इंसान है, जिसे एक लोकल चर्च में सुधार के लिए भेजा जाता है, जहां उसका सामना जिंदगी की कड़वी सच्चाइयों से होता है।

    रिलीज डेट: 24 जुलाई
    प्लेटफॉर्म: सिनेमाघर (Theatres)
    जॉनर: एक्शन ड्रामा

    मुसाफिर कैफे (Musafir Cafe)

    'प्रीतम एंड पेड्रो' के बाद विक्रांत मैसी एक बार फिर से OTT प्लेटफॉर्म पर धूम मचाने के लिए तैयार हैं। एक्टर की रोमांटिक ड्रामा सीरीज 'मुसाफिर कैफे' इस वीकेंड OTT पर दस्तक देगी, जिसमें उनके साथ वेदिका पिंटो और महिमा मकवाना मुख्य भूमिकाओं में हैं।

    रिलीज डेट: 24 जुलाई
    प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स (Netflix)
    जॉनर: रोमांटिक ड्रामा

    स्टुअर्ट फेल्स टू सेव द यूनिवर्स (Stuart Fails to Save the Universe)

    'बिग बैंग थ्योरी' यूनिवर्स पर आधारित यह साई-फाई कॉमेडी फिल्म स्टुअर्ट ब्लूम के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक कॉमिक बुक स्टोर का मालिक है। शेल्डन और लियोनार्ड द्वारा छोड़े गए एक डिवाइस को गलती से तोड़ देने के कारण वह एक बहु-ब्रह्मांडीय मुसीबत को जन्म दे बैठता है।

    रिलीज डेट: 24 जुलाई
    प्लेटफॉर्म: जियो हॉटस्टार
    जॉनर: साई-फाई कॉमेडी

    इश्कनामा (Ishqnama)

    शहनाज गिल अपनी नई फिल्म के साथ सिनेमाघरों में एक बार फिर से दर्शकों का दिल जीतने लौट रही हैं। शहनाज़ गिल और जय रंधावा स्टारर 'इश्कनामा' की कहानी भारत और पाकिस्तान में रहने वाले दो प्रेमियों के अटूट प्यार और संघर्ष की दास्तान है।

    रिलीज डेट: 24 जुलाई
    प्लेटफॉर्म: सिनेमाघर
    जॉनर: रोमांटिक ड्रामा