यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 22, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Friday OTT Releases: राम सेतु, थैंक गॉड, फोन भूत... इन फिल्मों और वेब सीरीज के साथ मनाइए क्रिसमस वीकेंड
OTT Web Series Films क्रिसमस वीकेंड में कई फिल्में ऐसी आ रही हैं जो सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी हैं और अब ओटीटी पर उतर रही हैं। इन फिल्मों की स्टार ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। साल 2022 अपने आखिरी पड़ाव की ओर चल पड़ा है और नये साल की आहट महसूस होने लगी है। इस बीच क्रिसमस वीकेंड खुशियों को दोगुना करने आ रहा है। ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर इस वीकेंड कई बड़ी फिल्में आ रही हैं, जिनमें से कुछ सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद अब ओटीटी पर उतरी हैं। इनके अलावा कई वेब सीरीज भी स्ट्रीम हो रही हैं।
अजय देवगन, सिद्धार्थ मल्होत्रा और रकुल प्रीत सिंह की थैंक गॉड प्राइम वीडियो पर मौजूद है। यह पहले रेंटल प्लान में थी, मगर मंगलावर से फ्री हो चुकी है, यानी इस फिल्म को देखने के लिए अब दर्शकों को सब्सक्रिप्शन के अलावा कोई रकम खर्च नहीं करनी होगी।
अक्षय कुमार की राम सेतु 23 दिसम्बर यानी शुक्रवार से फ्रीम हो जाएगी। अभी तक यह फिल्म प्राइम वीडियो पर रेंटल प्लान के तहत मौजूद थी। प्राइम वीडियो पर फिल्म हिंदी के साथ तमिल और तेलुगु में भी उपलब्ध रहेगी। अभिषेक शर्मा निर्देशित राम सेतु दिवाली पर रिलीज हुई थी।
यह भी पढ़ें: Web Series On Real Story- आतंकी हमले से लेकर घोटालों तक, सच्ची घटनाओं पर आधारित है ये वेब सीरीज, देखें लिस्ट
कटरीना कैफ, ईशान खट्टर और सिद्धांत चतुर्वेदी स्टारर हॉरर कॉमेडी फिल्म फोन भूत इस वीकेंड प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं, मगर फिल्म फिलहाल रेंटल पर ही उपलब्ध है, यानी 199 रुपये चुकाने होंगे।
नेटफ्लिक्स पर हिंदी फिल्म तारा वर्सेज बिलाल शुक्रवार को आ रही है। इस फिल्म में हर्षवर्धन राणे और सोनिया राठी ने मुख्य भूमिकाएं निभायी हैं। निर्देशक समर इकबाल हैं।
नेटफ्लिक्स पर अंग्रेजी फिल्म ग्लास अनियन- अ नाइव्स आउट मिस्ट्री शुक्रवार को आ रही है। यह 2019 की फिल्म नाइव्स आउट का सीक्वल है। ग्लास अनियन में डैनियल क्रेग, एडवर्ड नॉरटन, जेनेल मोनाए, कैथरीन हान, केट हडसन समेत कई चर्चिक कलाकार अहम किरदार निभा रहे हैं।
खबरें और भी
लायंसगेट प्ले पर डेंजरस लियेजंस रिलीज हो रही है। 1988 में आयी डेंजरस लियेजंस पीरियड रोमांटिक फिल्म है। फिल्म में ग्लेन क्लोज, जॉन मैल्कोविच, मिशेल फीफर, उमा थरमन और किआनु रीव्स ने अहम किरदार निभाये हैं।
जी5 पर टीवीएफ पिचर्स का दूसरा सीजन स्ट्रीम हो रहा है। दूसरा सीजन 7 साल बाद स्ट्रीम किया जा रहा है। इस सीजन को आज के हिसाब से ढाला गया है। नवीन कस्तूरिया, अरुणाभ कुमार, सिकंदर खेर, रिद्धि डोगरा और आशीष विद्यार्थी अहम किरदारों में दिखेंगे।
सोनी लिव पर काठमांडू कनेक्शन सीजन 2 स्ट्रीम होगा। अमित सियाल, अंशुमान पुष्कर, गोपाल दत्त और अक्षा परदसानी अभिनीत यह क्राइम थ्रिलर है।
रविवार को नेटफ्लिक्स पर द विचर- ब्लड ओरिजिन रिलीज हो रही है। इस फैंटेसी मिनी सीरीज में सोफिया ब्राउन, मिशेल येओह, मिनी ड्राइवर, लॉरेंस ओ फुआरेन मुख्य भूमिकाओं में हैं।
यह भी पढ़ें: Filmfare OTT Awards 2022- जानें, कहां देखें सबसे ज्यादा अवॉर्ड जीतने वाली ये वेब सीरीज और फिल्में