Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 16, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Friday OTT Releases: गोविंदा नाम मेरा, इंडियन प्रिडेटर समेत इस वीकेंड देख सकते हैं ये 14 फिल्में और सीरीज

    By Manoj VashisthEdited By:
    Updated: Fri, 16 Dec 2022 08:30 PM (IST)

    Friday OTT Releases बॉलीवुड में इस वीकेंड कई फिल्में और सीरीज आ रही हैं जिनके साथ वीकेंड गुजारा जा सकता है। परिणीति चोपड़ा की फिल्म कोडनेम तिरंगा भी इ ...और पढ़ें

    Friday OTT Web Series And Films. Photo- Instagram
    Friday OTT Web Series And Films. Photo- Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। सिनेमाघरों में इस वीकेंड अवतार- द वे ऑफ वाटर की धूम रहेगी तो ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर अलग-अलग भाषाओं के कंटेंट की लम्बी लाइन है। अगर, आपको हिंदी और अंग्रेजी के अलावा भी दूसरी भाषाओं के कंटेंट देखने का शौक है तो इस वीकेंड के लिए बहुत कुछ है। करीब 15 फिल्में और वेब सीरीज विभिन्न प्लेटफॉर्म्स पर शुक्रवार को आ चुकी हैं। लिस्ट देखिए और बनाइए वीकेंड वाच का कार्यक्रम।

    डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर गोविंदा नाम मेरा रिलीज हो गयी है। शशांक खेतान निर्देशित फिल्म में विक्की कौशल, भूमि पेडनेकर और कियारा आडवाणी ने लीड रोल्स निभाये हैं। यह फिल्म सीधे ओटीटी पर आयी है।

    यह भी पढ़ें: Govinda Naam Mera Review- कॉमेडी ने किया बंटाधार, थ्रिल ने बचायी विक्की, भूमि और कियारा स्टारर फिल्म की लाज

    View this post on Instagram

    A post shared by Disney+ Hotstar (@disneyplushotstar)

    नेटफ्लिक्स पर परिणीति चोपड़ा और हार्डी संधू की स्पाइ थ्रिलर कोडनेम तिरंगा आ गयी है। यह फिल्म पहले सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और अब ओटीटी पर पहुंची है। 

    जी5 पर मराठी फिल्म हर हर महादेव स्ट्रीम हो चुकी है। इस हिस्टोरिकल एक्शन ड्रामा फिल्म को हिंदी में भी डब किया गया है। अभिजीत देशपांडे ने फिल्म का निर्देशन किया है। सुबोध भावे छत्रपति शिवाजी महाराज के किरदार में हैं, जबकि शरद केलकर बाजी प्रभु देशपांडे का रोल निभाया है। फिल्म की कहानी बाजी प्रभु देशपांडे के 300 योद्धाओं और 12 हजार बीजापुरी सैनिकों के बीच युद्ध पर आधारित है। 

    View this post on Instagram

    A post shared by ZEE5 (@zee5)

    प्राइम वीडियो पर अंग्रेजी हॉरर फिल्म नैनी स्ट्रीम हुई है। फिल्म की कहानी के केंद्र में आएशा नाम की नैनी है, जो न्यूयॉर्क के एक परिवार में रहती है। आएशा कहीं भी डॉक्यूमेंटेड नहीं है। दिक्कत तब होती है, जब उसका बेटा अफ्रीका से आने वाला होता है और घर में एक हिंसक ताकत उसकी सच्चाई की दुश्मन बन जाती है।

    मलयालम की ड्रामा फिल्म अरिइप्पु नेटफ्लिक्स पर आ गयी है। इस फिल्म की कहानी एक कपल के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक फैक्ट्री में काम करते हैं। उनका एक मेन्युप्लेटेड वीडियो फैक्ट्री कर्मचारियों के बीच सर्कुलेट कर दिया जाता है, जिसके बाद उनके रिश्तों के बीच का अस्थिरता सबके सामने आ जाती है।

    खबरें और भी

    नेटफ्लिक्स पर टर्किश फिल्म प्राइवेट लेसन स्ट्रीम हुई है। यह रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है। 

    अंग्रेजी फिल्म अबाउट फेट प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हुई है। 

    नेटफ्लिक्स पर आयी बार्डो- फाल्स क्रोनिकल ऑफ अ हैंडफुल ऑफ ट्रुथ्स अंग्रेजी और स्पेनिश भाषाओं में है। 

    ये वेब सीरीज भी स्ट्रीम हुई हैं:

    • कलगा थलाइवन तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ भाषाओं में नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम की गयी है।
    • नेटफ्लिक्स पर ही अंग्रेजी शो द रिक्रूट आ चुका है।
    • वहीं इंडियन प्रिडेटर सीरीज का अगला शो बीस्ट ऑफ बैंगलोर भी स्ट्रीम हो चुका है।
    • प्राइम वीडियो पर हाफ पैंट फुल पैंट स्ट्रीम हुआ है।
    • एमएक्स प्लेयर पर बिजनेसबाजी शो आया है। 
    • LOL- लास्ट वन लाफिंग का पांचवां सीजन आ गया है।

    यह भी पढ़ें: Aar Ya Paar Web Series Trailer- जंगल में आग लगाओगे तो शेर शहर में आएगा, आदित्य रावल की सीरीज का ट्रेलर रिलीज