Friday Releases: शुक्रवार को थिएटर्स में होगा धमाल, OTT पर मचेगा बवाल, रिलीज होंगी ये नई फिल्में-सीरीज
Friday OTT-Theatres Releases: हर शुक्रवार की तरह इस बार भी सिनेमाघरों से लेकर ओटीटी तक मनोरंजन की बहार रहने वाली ...और पढ़ें

इस फ्राइडे को रिलीज होंगे ये थ्रिलर (फोटो क्रेडिट- जागरण)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। शुक्रवार का दिन हमेशा से सिनेप्रेमियों के लिए अहम रहता है। फ्राइडे के दिन सिनेमाघरों से लेकर ओटीटी प्लेटफॉर्म तक नई-नई फिल्में और वेब सीरीज को रिलीज किया जाता है। इस बार 20 फरवरी शुक्रवार को भी कुछ ऐसा ही देखने को मिलेना वाला है। आइए जानते हैं कि इस फ्राइडे को कौन-कौन सी लेटेस्ट फिल्में और वेब सीरीज को रिलीज किया जाएगा।
अस्सी (Assi)
अभिनेत्री तापसी पन्नू की बहुचर्चित फिल्म अस्सी इस फ्राइडे की सबसे बड़ी रिलीज के तौर पर मानी जा रही है। निर्देशक अनुभव सिन्हा के डायरेक्शन में बनने वाली फिल्म अस्सी को इस शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज किया जा रहा है। इस मूवी के ट्रेलर को लेकर फैंस में जबरदस्त हाइप बना हुआ है और हर कोई इसका बेसब्री से इंतजार कर रहा है।
-1771484364255.jpg)
कैनेडी (Kannedy)
इस शुक्रवार को ओटीटी पर निर्देशक अनुराग कश्यप की फिल्म कैनेडी को भी रिलीज किया जाना है। अभिनेत्री सनी लियोनी और अभिनेता राहुल भट्ट की कैनेडी को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 (Zee5) पर ऑनलाइन स्ट्रीम किया जाएगा। बता दें कि ये फिल्म 3 साल पहले बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी और अब जाकर ओटीटी पर आ रही है।

दो दीवाने शहर में (Do Deewane Shaher Mein)
अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी और एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर की रोमांटिक ड्रामा फिल्म दो दीवाने शहर में को भी इस फ्राइडे को बड़े पर्दे पर रिलीज किया जाएगा। तापसी पन्नू की अस्सी के साथ इस मूवी का बॉक्स ऑफिस क्लैश देखने को मिलेगा।
-1771484394758.jpg)
पवने (Pavane)
अगर आप कोरियन ड्रामा देखने के शौकीन हैं तो इस शुक्रवार ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर एक रोमांटिक के-ड्रामा फिल्म को रिलीज किया जाना है, जिसका नाम पवने है। इस मूवी में आपको दक्षिण कोरियाई सिनेमा के मशहूर कलाकार गो आह-सुंग, मून सांग-मिन और ब्युन यो-हान अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
-1771484417606.jpg)
लकी- द सुपरस्टार (Lucky: The Superstar)
साउथ सिनेमा की तरफ से भी इस शुक्रवार को मनोरंजन का महा डोज मिलता हुआ नजर आएगा। तमिल कॉमेडी-ड्रामा फिल्म लकी- द सुपरस्टार इस फ्राइडे को ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar) पर ऑनलाइन स्ट्रीम होने वाली है। इस मूवी की कहानी एक पिल्ले और छोटी बच्चे के इर्द-गिर्द घूमती है, जो भावनाओं से भरी हुई है।
-1771484446048.jpg)
राक्षस (Raakshasa)
कन्नड़ सिनेमा की तरफ से मर्डर मिस्ट्री थ्रिलर राक्षस को भी इस फ्राइडे ओटीटी पर पेश किया जाना है। ये वेब सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 (Zee5) पर रिलीज की जाएगी। इस सीरीज में एक मगरमच्छ के अटैक की कहानी को दिखाया गया है कि किस तरह से वह इलाके में राक्षस की तरह दहशत फैलाता हुआ नजर आता है।
-1771484478998.jpg)
