Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 26, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Friday Releases: शुक्रवार को होगा महा मनोरंजन का वार, थिएटर्स से लेकर OTT तक रिलीज होंगी ये नई-मूवीज

    Updated: Thu, 26 Jun 2025 02:33 PM (IST)

    Friday Theaters-OTT Releases: हर शुक्रवार की तरह इस बार भी सिनेमाघरों से लेकर ओटीटी प्लेटफॉर्म तक मनोरंजान का महावार देखने को मिलेगा। 27 जून फ्राइडे क ...और पढ़ें

    शुक्रवार को रिलीज होंगे ये थ्रिलर (फोटो क्रेडिट- जागरण)

    शुक्रवार को रिलीज होंगे ये थ्रिलर (फोटो क्रेडिट- जागरण)

    HighLights

    1. शुक्रवार को सिनेमाघरों में होगा धमाल

    2. ओटीटी पर रिलीज किए जाएंगे ये थ्रिलर

    3. यहां चेक करें फ्राइडे लेटेस्ट रिलीज लिस्ट

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Friday Theaters-OTT Release List: शुक्रवार का दिन हमेशा से फिल्मी जगत के लिए स्पेशल रहा है। बड़े पर्दे से लेकर ओटीटी तक हर फ्राइडे को एंटरटेनमेंट का धमाल देखने को मिलता है। 27 जून इस शुक्रवार को सिनेमा जगत में कई मोस्ट अवेटेड थ्रिलर आ रहे हैं, जिन्हें थिएटर्स लेकर ऑनलाइन रिलीज किया जाना है। आइए जानते हैं इस बार फ्राइडे लेटेस्ट रिलीज लिस्ट में क्या कुछ खास मौजूद है। 

    स्क्विड गेम 3 (Squid Game 3)

    मोस्ट पॉपुलर कोरियन ड्रामा वेब सीरीज स्क्विड गेम का नया सीजन इसी शुक्रवार को ओटीटी पर दस्तक देने वाला है। इस फ्राइडे को स्क्विड गेम सीजन 3 को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर ऑनलाइन स्ट्रीम किया जाएगा। इस सीरीज का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं, जो अब खत्म होने जा रहा है। 

    ये भी पढ़ें- Raid 2 On OTT: अजय देवगन की रेड 2 रिलीज के साथ Netflix से हुई बहुत बड़ी गलती, नाराज हो सकते हैं भारतीय फैंस

    squidgame3

    मां (Maa)

    बॉलीवुड की वर्सेटाइल एक्ट्रेस काजोल की मोस्ट अवेटेड मूवी मां को भी इस फ्राइडे दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। ये एक सुपरनेचुरल थ्रिलर है, जिसका ट्रेलर देखकर फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर है। मां को लेकर सोशल मीडिया पर भी जबरदस्त क्रेज नजर आ रहा है। 

    maamovie

    मिस्त्री (Mistary)

    अभिनेता राम कपूर स्पाई थ्रिलर वेब सीरीज मिस्त्री के जरिए फिल्मी दुनिया में वापसी करने जा रहे हैं। इस सीरीज में वह डिटेक्टिव अरमान मिस्त्री का किरदार निभा रहा हैं, जो मुंबई पुलिस की स्पेशल सेल के साथ काम करता है। 27 जून शुक्रवार को मिस्त्री ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी। 

    खबरें और भी

    upcomingottreleases (2)

    निकिता रॉय (Nikita Roy)

    बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा की अगली मूवी का नाम निकिता रॉय है, जो एक हॉरर थ्रिलर है। ये फिल्म इसी फ्राइडे को थिएटर्स में एंट्री मारने वाली है। इस मूवी परेश रावल और अर्जुन रामपाल जैसे कलाकार भी मौजूद हैं। 

    upcomingottreleases-(3)-1750588493279

    विराटापलेम (Viraatapalem)

    विराटापलेम साउथ सिनेमा की एक सुपरनेचुरलर हॉरर थ्रिलर है, जिसकी कहानी 90 के दशक के प्लाट पर बेस्ड है। विराटापलेम नामक एक गांव में शादी के तुरंत दुल्हनों की रहमस्यमी मौत हो रही है, जिसकी जांच के लिए एक महिला पुलिस ऑफिसर की गांव में तैनाती होती है। जिस सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 (ZEE5) पर रिलीज की जाएगी।

    fridayreleases (1)

    बिभीषण (Bibhishon)

    बंगाली सिनेमा की लेटेस्ट पेशकश की तौर पर साइकोलॉजिकल थ्रिलर वेब सीरीज बिभीषण को भी इस शुक्रवार को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर स्ट्रीम किया जाना है। 

    upcomingreleases

    रेड 2 (Raid 2)

    इस वीकेंड को शानदार बनाने के लिए अजय देवगन की सुपरहिट फिल्म रेड 2 भी ओटीटी पर आ गई है। दरअसल इसे शुक्रवार से एक दिन पहले गुरुवार 26 जून को ही ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर ऑनलाइन स्ट्रीम कर दिया गया है। 

    ये भी पढ़ें- Upcoming Releases: जून के आखिरी हफ्ते होगा महा मनोरंजन, OTT से लेकर थिएटर्स तक रिलीज होंगी ये नई सीरीज-मूवीज