Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Friday Releases: शानदार रहेगा शुक्रवार, थिएटर्स से लेकर OTT तक रिलीज होंगी ये नई फिल्में और सीरीज

    Updated: Thu, 04 Dec 2025 04:44 PM (IST)

    Friday Theatre-OTT Release: इस शुक्रवार को सिनेमाघरों से लेकर ओटीटी तक दर्शकों को महा मनोरंजन मिलेगा। आइए जानते हैं कि इस फ्राइडे लेटेस्ट रिलीज लिस्ट ...और पढ़ें

    शुक्रवार को रिलीज होंगे ये नए थ्रिलर (फोटो क्रेडिट- जागरण)

    शुक्रवार को रिलीज होंगे ये नए थ्रिलर (फोटो क्रेडिट- जागरण)

    HighLights

    1. इस शुक्रवार को रिलीज होंगे ये थ्रिलर

    2. लिस्ट में शामिल ये मूवीज और वेब सीरीज

    3. सिनेमाघरों में आ रही है ये मोस्ट अवेटेड फिल्म

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। शुक्रवार का दिन मनोरंजन जगत के लिए हमेशा से खास रहा है। इस फ्राइडे को भी सिने प्रेमियों को भरपूर एंटरटेनमेंट मिलने की पूरी गांरटी है। क्योंकि 5 दिसंबर शुक्रवार सिनेमाघरों से लेकर ओटीटी तक एक से बढ़कर एक नई फिल्में और वेब सीरीज को रिलीज किया जाना है। 

    ऐसे में आइए जानते हैं कि इस बार फ्राइडे लेटेस्ट रिलीज में क्या कुछ खास रहने वाला है और वो कौन से नए थ्रिलर हैं, जो दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करेंगे। 

    द गर्लफ्रेंड (The Girlfriend)

    बीते महीने सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म द गर्लफ्रेंड को 5 दिसंबर शुक्रवार को ओटीटी पर ऑनलाइन स्ट्रीम किया जाएगा। आपको ये मूवी ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर देखने को मिलेगी। 

    FRIDAYRELEASES (1)

    डायज इरा (Dies Irae)

    मलयालम सिनेमा के दिग्गज फिल्म अभिनेता मोहनलाल के बेटे और साउथ एक्टर प्रणव मोहनलाल ने इस साल अपनी हॉरर थ्रिलर फिल्म डायज इरा से बड़े पर्दे पर ऑडियंस का भरपूर एंटरटेन किया। अब उनकी ये मोस्ट अवेटेड मूवी ओटीटी पर एंट्री मारने के लिए तैयार है। फ्राइडे को डायज इरा को ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar) पर रिलीज किया जाएगा। 

    fridayreleases (3)

    यह भी पढ़ें- De De Pyaar De 2 OTT Release: ओटीटी पर लगेगा रोमांस का तड़का, कब और कहां स्ट्रीम होगी दे दे प्यार दे 2?

    स्टीफन (Stephen)

    तमिल सिनेमा की तरफ से इस शुक्रवार को ओटीटी पर एक बहुचर्चित साइकोलॉजिकल थ्रिलर को रिलीज किया जाना है, जिसका नाम स्टीफन का है। इस मूवी में एक सनकी सीरियल किलर की कहानी को दिखाया है, जो लड़कियों को मौत के घाट उतार देता है। ये मूवी को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देखने को मिलेगी।

    खबरें और भी

    fridayreleases (4)

    धुरंधर (Dhurandhar)

    इस शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली इकलौती फिल्म सुपरस्टार रणवीर सिंह की धुरंधर है। इस मल्टी स्टारर मूवी का फैंस बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। स्पाई थ्रिलर और धमाकेदार एक्शन से भरपूर धुरंधर को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज नजर आ रहा है। इस मूवी में रणवीर सिंह के अलावा अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर माधवन और अर्जुन रामपाल जैसे कलाकार अहम भूमिका में मौजूद हैं। 

    dhurand

    कुट्ट्रम पुरिंधवन (Kuttram Purindhavan)

    ड्यूटी और जमीर के बीच फंसे एक पुलिस वाले के संघर्ष की कहानी आपको तमिल क्राइम थ्रिलर फिल्म कुट्ट्रम पुरिंधवन में देखने को मिलेगी। इस मूवी को 5 दिसंबर शुक्रवार को ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी लिव (Sony Liv) पर ऑनलाइन स्ट्रीम किया जाएगा। इस मूवी साउथ सिनेमा के दिग्गज अभिनेता पशुपति अहम भूमिका में मौजूद हैं। 

    fridayreleases (2)

    यह भी पढ़ें- Upcoming Releases: हाउसफुल रहेगा दिसंबर का पहला हफ्ता, थिएटर्स से लेकर OTT तक रिलीज होंगे ये नए थ्रिलर