Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Funky OTT Release: ओटीटी पर आ रही है साउथ की फ्लॉप फिल्म, कब और कहां होगी स्ट्रीम?

    Updated: Tue, 10 Mar 2026 02:18 PM (IST)

    Funky On OTT: इस साल सिनेमाघरों में साउथ की लोकप्रिय अदाकारा कयादु लोहार की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म फंकी को रिलीज किया गया था। अब ये मूवी ओटीटी पर दस्तक ...और पढ़ें

    ओटीटी पर आएगी फंकी (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    ओटीटी पर आएगी फंकी (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फिल्मों की ओटीटी रिलीज का मामला आए दिन चर्चा का विषय बना रहता है। हिंदी और साउथ सिनेमा की तरफ से नियमित अंतराल पर नई-नई ओटीटी रिलाज का एलान किया जाता रहता है। इस कड़ी में अब नया नाम साउथ सिनेमा की इस साल बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली फिल्म फंकी का शामिल हो रहा है। 

    साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर कलाकर विश्वक सेन और कयादु लोहार स्टारर रोमांटिक कॉमेडी फंकी की ओटीटी रिलीज की अनाउंसमेंट हो गई है। आइए जानते हैं कि ये मूवी कब और कहां ऑनलाइन स्ट्रीम होगी। 

    ओटीटी पर आएगी फंकी

    फिल्म फंकी को 13 फरवरी 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया गया। फिल्म को ऑडियंस और क्रिटिक्स की तरफ से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली। इस मूवी का निर्देशन के.वी. अनुदीप ने किया। अब ये मूवी ओटीटी पर दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है। बता दें कि 13 मार्च को फंकी को ओटीटी पर स्ट्रीम किया जाएगा। मशहूर ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर आप इस मूवी को देख सकेंगे। 

    funky movie ott release (1)

    यह भी पढ़ें- Upcoming Releases: 7 दिन होगा महा मनोरंजन, इस वीक थिएटर्स से लेकर ओटीटी तक रिलीज होंगे ये नए थ्रिलर

    गौर किया जाए फंकी की कहानी की तरफ तो इसमें एक फिल्म डायरेक्टर की स्टोरी को दिखाया गया है, जो करियर बनाने के लिए संघर्ष कर रहा है। इस दौरान वह अपनी एक फिल्म के प्रोड्यूसर की बेटी फंसाता है, ताकि वह उसकी मूवी में लीड रोल प्ले करे और पूरी फिल्म में काम करे। लेकिन इस मामले में उसको कई उतार-चढ़ाव से गुजरना पड़ता है, जो फंकी की स्टोरी का जिस्ट है। 

    funky movie ott release

    मूल रूप तेलुगु कॉमेडी ड्रामा फंकी को नेटफ्लिक्स पर तमिल, कन्नड़, मलयालम और हिंदी भाषा में ऑनलाइन रिलीज किया जाएगा। ऐसे में अगर आप भी फंकी को ओटीटी पर देखने के लिए बेताब हैं तो 13 मार्च शुक्रवार से इसका आनंद ले सकते हैं। 

    खबरें और भी

    फ्लॉप रही थी फंकी

    फिल्म फंकी से मेकर्स को ये उम्मीद थी कि उनकी फिल्म कमर्शियल तौर पर सफल रहेगी और बॉक्स ऑफिस पर छाप छोड़ेगी। लेकिन ये मूवी बंपर कमाई करने में असफल रही। 25 करोड़ के बजट में बनने वाली फंकी वर्ल्डवाइड 13 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन करने में ही कामयाब हो सकी, जिस कारण ये एक फ्लॉप मूुवी बनकर रह गई। 

    यह भी पढ़ें- Bhartha Mahasayulaku Wignyapthi OTT: ओटीटी पर मिलेगा साउथ की कॉमेडी का महाडोज, कब और कहां स्ट्रीम होगी BMW?