Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 24, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Game Changer OTT Release: थिएटर्स के बाद राम चरण की 'गेम चेंजर' ओटीटी पर मारने वाली है एंट्री, नोट कर लें डेट?

    Updated: Fri, 24 Jan 2025 04:26 PM (IST)

    तेलुगु एक्शन थ्रिलर गेम चेंजर (Game Changer) सिनेमाघरों में आए 14 दिन हो गए हैं लेकिन कमाई बहुत सुस्त रही। थिएटर्स के बाद अब लोगों को इस फिल्म को ओटी ...और पढ़ें

    थिएटर्स के बाद ओटीटी पर आएगी गेम चेंजर । फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    थिएटर्स के बाद ओटीटी पर आएगी गेम चेंजर । फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. लाखों में सिमटी गेम चेंजर की कमाई
    2. बजट भी नहीं निकाल पाई फिल्म
    3. एक महीने के अंदर ही ओटीटी पर होगी रिलीज?

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बज ज्यादा और कमाई कम, ऐसा कई साउथ और बॉलीवुड फिल्मों के साथ होता है। मेकर्स कुछ फिल्मों में खूब पैसा बहाते हैं, लेकिन रिलीज के बाद बजट निकालना भी मुश्किल हो जाता है। गेम चेंजर (Game Changer) के साथ भी कुछ ऐसा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, गेम चेंजर को बनाने में करीब 300 से 400 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे। मगर 14 दिन में बजट का आधा भी वसूल नहीं हो पाया है।

    शंकर के निर्देशन में बनी फिल्म गेम चेंजर एक पॉलिटिकल ड्रामा है, जिससे राम चरण (Ram Charan) ने तीन साल बाद कमबैक किया है। फिल्म में उनके साथ लीड रोल में कियारा आडवाणी (Kiara Advani) हैं। इस फिल्म को लेकर काफी इंतजार था। थिएटर्स में दर्शकों ने ज्यादा दिलचस्पी भले ही न दिखाई हो लेकन लोग इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देखने के लिए बेताब हैं।

    ओटीटी पर कब रिलीज होगी गेम चेंजर?

    10 जनवरी को रिलीज हुई गेम चेंजर एक महीने के बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली है। लेटेस्ट रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह पॉलिटिकल ड्रामा वैलेंटाइन डे यानी 14 फरवरी को ओटीटी पर स्ट्रीम हो सकती है। फिल्म के राइट्स अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) के पास हैं। ऐसे में यह 14 फरवरी को प्राइम वीडियो पर आ सकती है। हालांकि, अभी तक मेकर्स ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

    यह भी पढ़ें- Game Changer Box Office Day 7: ओह माय गॉड! 'गेम चेंजर' पर गुरुवार को नहीं बरस पाई कृपा, कमाई में हुआ ये हाल

    Game Changer

    गेम चेंजर का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

    मिले-जुले रिव्यू के साथ सिनेमाघरों में रिलीज हुई गेम चेंजर का ओपनिंग इतना शानदार था कि पहले दिन से ही लोग फिल्म को ब्लॉकबस्टर बता रहे थे। मगर वीकेंड पर ही कमाई में तेजी से गिरावट आने लगी थी। गेम चेंजर ने पहले दिन 51 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। पहले वीकेंड में 10 करोड़ से ऊपर कमाने के बाद नॉन-हॉलीडे पर कमाई का ग्राफ नीचे गिरता रहा। 14 दिन में फिल्म ने सिर्फ 128.8 करोड़ रुपये का ही बिजनेस किया है।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Ram Charan (@alwaysramcharan)

    क्या है फिल्म की कहानी?

    गेम चेंजर की कहानी एक ईमानदार आईएएस ऑफिसर की है, जो करप्शन को खत्म करने के लिए राजनेताओं से भिड़ जाता है और निष्पक्ष इलेक्शन करवाने के लिए एड़ी चोटी का दम लगा देता है। फिल्म में राम, कियारा, दिल राजू, एसजे सूर्या, जयराम और नस्सार जैसे कलाकार अहम भूमिका में हैं।

    यह भी पढ़ें- Game Changer Box Office: 'इमरजेंसी' के आगे 'गेम चेंजर' खल्लास! बजट निकालना हुआ दुश्वार, शनिवार को बस इतनी कमाई