Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Trial Period Song Dhappa: पिता मिल जाए तो बोलो 'धप्पा', जेनेलिया डिसूजा की 'ट्रायल पीरियड' का मजेदार गाना OUT

    By Rinki TiwariEdited By: Rinki Tiwari
    Updated: Sun, 09 Jul 2023 01:41 PM (IST)

    Trial Period Song Dhappa OUT जेनेलिया डिसूजा की मच अवेटेड वेब सीरीज ट्रायल पीरियड का पहला गाना आउट हो गया है। इस गाने का टाइटल है- धप्पा। सॉन्ग आउट हो ...और पढ़ें

    Gelelia Dsouza Web Series Trial Period Song Dhappa Out. Photo-Instagram
    Gelelia Dsouza Web Series Trial Period Song Dhappa Out. Photo-Instagram

    HighLights

    1. आउट हुआ 'ट्रायल पीरियड' का मजेदार गाना 'धप्पा'
    2. सुनिए, जेनेलिया डिसूजा की 'ट्रायल पीरियड' का मजेदार गाना
    3. 'ट्रायल पीरियड' जियो सिनेमा पर इस दिन से होगा स्ट्रीम

     नई दिल्ली, जेएनएन। Trial Period Song Dhappa OUT: आजकल फिल्मी सितारों का रुझान ओटीटी स्पेस में काफी देखने को मिल रहा है। आदित्य रॉय कपूर से लेकर शाहिद कपूर तक कई सितारों ने वेब शोज की दुनिया में डेब्यू किया है। अब बॉलीवुड एक्ट्रेस जेनेलिया डिसूजा (Genelia Dsouza) भी इस लिस्ट में शामिल हो गई हैं।

    सालों तक फिल्मी दुनिया में अपना चार्म चलाने वाली जेनेलिया डिसूजा वेब शो 'ट्रायल पीरियल' (Trial Period) से ओटीटी स्पेस में डेब्यू कर रही हैं। हाल ही में, इसका टीजर और ट्रेलर रिलीज किया गया था, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था। अब वेब सीरीज का पहला गाना आउट हुआ है।

    ट्रायल पीरियड का गाना हुआ आउट

    'ट्रायल पीरियड' का गाना 'धप्पा' रविवार यानी 9 जुलाई 2023 को आउट किया गया। सोशल मीडिया पर गाने का क्लिप शेयर करते हुए जेनेलिया ने लिखा, 'फादर ऑन ट्रायल पीरियड। मिल जाए तो बोलो धप्पा।' कुछ घंटे पहले आउट हुए इस गाने को लोग पसंद कर रहे हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Genelia Deshmukh (@geneliad)

    क्या है ट्रायल पीरियड की कहानी?

    जेनेलिया की ट्रायल पीरियड की कहानी एक मां की है, जो अपने बच्चे की चाहत को पूरा करने के लिए नकली पिता की तलाश करती है। दरअसल, एक एड को देखकर जेनेलिया के बच्चे को आइडिया आता है कि क्यों ना 30 दिनों के लिए एक टेंपरेरी पिता मंगवाया जाए। बेटे की इस इच्छा को पूरा करने के लिए जेनेलिया जी तोड़ मेहनत करती है। वह दर-दर भटक कर बच्चे के टेंपरेरी पिता की तलाश करती है, लेकिन उसे कोई पसंद नहीं आता है। आखिर में मानव कौल (Manav Kaul) की एंट्री होती है।

    खबरें और भी

    कब रिलीज होगी ट्रायल पीरियड?

    जेनेलिया डिसूजा और मानव कौल स्टारर 'ट्रायल पीरियड' 21 जुलाई 2023 से जियो सिनेमा पर स्ट्रीम होगी। आप फ्री में इसका लुत्फ उठा सकेंगे। इस वेब शो में शक्ति कपूर और शीबा चड्ढा भी लीड रोल में हैं।

    जेनेलिया डिसूजा ने रितेश देशमुख से साल 2012 में शादी की थी। उनके दो बच्चे हैं। पिछले कुछ साल से जेनेलिया इंडस्ट्री से दूर थीं। हालांकि, इसी साल एक्ट्रेस ने मराठी फिल्म 'वेद' से एक्टिंग की दुनिया में वापसी की थी। इसमें वह पति रितेश के साथ लीड रोल में नजर आई थीं। अब ओटीटी पर उन्हें फिर से देखने के लिए फैंस काफी उत्सुक हैं।