Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Good Bad Ugly X Review: अजीत कुमार की फिल्म में दिखा एक्शन का जबरदस्त डोज, फैंस बोले- 'ये तो ब्लॉकबस्टर है'

    Updated: Thu, 10 Apr 2025 12:19 PM (IST)

    अजीत कुमार की हाई एक्शन ड्रामा फिल्म ‘गुड बैड अग्ली’ ने लोगों का दिल जीत लिया है। सोशल मीडिया पर इस फिल्म की काफी तारीफ हो रही है और फर्स्ट हाफ को बहु ...और पढ़ें

    गुड बैड अग्ली का कैसा रहा कलेक्शन (Photo: X)
    गुड बैड अग्ली का कैसा रहा कलेक्शन (Photo: X)

    HighLights

    1. 10 अप्रैल को रिलीज हुई अजीत कुमार की फिल्म
    2. एक्स पर लोगों ने बताया ब्लॉकबस्टर
    3. ‘गुड बैड अग्ली’ लोगों को कैसी लगी?

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अजित कुमार (Ajith kumar) की मच अवेटेड एक्शन ड्रामा गुड बैड अग्ली (Good Bad Ugly), 10 अप्रैल, 2025 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। इस फिल्म का निर्देशन आदिक रविचंद्रन ने किया है। यह फिल्म एक एक्शन कॉमेडी है जिसमें अजित कुमार अपनी विदमुयार्ची को-स्टार त्रिशा कृष्णन के साथ फिर से काम कर रहे हैं।

    फिल्म में कौन-कौन आएगा नजर?

    वहीं फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर तमाम तरह के कमेंट्स आ रहे हैं। फैंस विंटेज अजित की वापसी पर जश्न मना रहे हैं। हाई-ऑक्टेन एक्शन सीन्स, बेहतरीन विजुअल्स को दर्शकों ने काफी पसंद किया। फिल्म में त्रिशा कृष्णन, अर्जुन दास, सुनील, जैकी श्रॉफ, सयाजी शिंदे, टीनू आनंद, प्रिया प्रकाश वारियर और कई अन्य शामिल हैं। फिल्म का संगीत जी.वी.प्रकाश कुमार ने दिया है और विजय वेलुकुट्टी ने इसकी बेहतरीन एडिटिंग की है।

    यह भी पढ़ें: Ajith Kumar का 285 फीट ऊंचा कटआउट गिरने से मची अफरा-तफरी, फैंस बोले- क्या ये सब जरूरी है?

    क्या है फिल्म की कहानी?

    गुड बैड अग्ली 1997 की अमेरिकी थ्रिलर फिल्म ब्रेकडाउन से प्रेरित है। इसकी कहानी अर्जुन (अजित) पर आधारित है, जो एक रिटायर्ड गैंगस्टर है। अर्जुन की पत्नी कायल (त्रिशा) को अजरबैजान नाम का एक गिरोह किडनैप कर लेता है जिसके बाद वो दोबारा से हिंसा पर लौट आता है। गुड बैड अग्ली को सेंसर बोर्ड द्वारा U/A प्रमाणित किया गया है।

    क्या है फैंस की राय?

    अजित कुमार अभिनीत फिल्म की रिलीज के बाद सोशल मीडिया पर इसको कई तरह की प्रतिक्रिया मिल रही है। आइए जानते हैं एक्स (पहले ट्विटर के नाम से जाना जाता था) पर गुड बैड अग्ली देखने के बाद फैंस ने कैसे किया रिएक्ट किया।

    खबरें और भी

    एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा,"#GoodBadUgly-एक लंबे अंतराल के बाद, यह एनर्जेटिक फन AK, प्योर वन मैन शो देखा। अर्जुन दास को अच्छी स्क्रीन स्पेस मिली है। हालांकि BGM लाउड है, लेकिन यह दर्शकों को पसंद आ रहा है। कोई मजबूत कहानी या इमोशन नहीं। बिल्डअप और स्लो मोशन से भरपूर। रेट्रो गानों का ओवरडोज। एक एवरेज फिल्म,जिसे सिर्फ फैंस के लिए बनाया गया है!"

    एक अन्य ने मजाक में कहा,"#GoodBadUgly एक बढ़िया और पूरी तरह से मनोरंजक फिल्म है जो कुछ हिस्सों में काम करती है और यह अजीत के लिए एक प्योर फैन सर्विस है। एक सॉलिड पहले हाफ के बाद, दूसरा हाफ फ़्लैशबैक एपिसोड के साथ अच्छी तरह से शुरू होता है, लेकिन उसके बाद कुछ खास नहीं है। अंत में यह खींचा हुआ लगता है... हो सकता है कि यह पूरी तरह से उम्मीदों पर खरा न उतरे, लेकिन हाल के दिनों में अजीत की यह निश्चित रूप से एक बेहतर फिल्म है और कुछ मजेदार मॉस मूवमेंट्स के लिए इसे आजमाया जा सकता है। रेटिंग: 2.5-2.75/5 #GBU"

    एक अन्य ने लिखा,"यह सिर्फ #Ajithkumar सर के 30+ साल के फिल्मी करियर का जश्न है। मास मास। सिर्फ एक प्योर फैनबॉय प्रिजेंटेशन। मेगा ब्लॉकबस्टर। अपना टिकट बुक करें। आप निराश नहीं होंगे।"

    यह भी पढ़ें: Ajith Kumar का 285 फीट ऊंचा कटआउट गिरने से मची अफरा-तफरी, फैंस बोले- क्या ये सब जरूरी है?