Gram Chikitsalay 2 On OTT: डबल ड्रामा के साथ लौटी भटकण्डी की कहानी, कब और कहां देखें मोस्ट अवेटेड TVF सीरीज?
TVF की मोस्ट अवेटेड सीरीज 'ग्राम चिकित्सालय' के दूसरा ओटीटी पर अपनी पारी शुरू करने के लिए तैयार है। कब और कहां देखें सीरीज। ...और पढ़ें
-1782206797381_m.webp)
कब और कहां देखें ग्राम चिकित्सालय?
HighLights
कब और कहां देखें ग्राम चिकित्सालय?
ओटीटी पर टीवीएफ सीरीज की दस्तक
दूसरे सीजन में है 'पंचायत' कनेक्शन
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। पंचायत से तारीफें बटोरने के बाद TVF ने अपनी एक और ओरिजिनल सीरीज ग्राम चिकित्सालय बनाई और इसने भी दर्शकों का अच्छा मनोरंजन किया। पहले सीजन से सराहना मिलने के बाद अब दूसरा सीजन भी ओटीटी पर धमाका करने के लिए तैयार है। आइए जानते हैं कब और कहां देख सकते हैं कॉमेडी ड्रामा सीरीज?
क्या है सीरीज की कहानी?
ग्राम चिकित्सालय की कहानी की बात करें तो यह अमोल पाराशर के किरदार डॉ. प्रभात के ईर्द-गिर्द घूमती है जो पढ़-लिखकर डॉक्टर बनता है। लेकिन शहर में सुविधा जनक जिंदगी जीने के बजाय वह गांव जाकर लोगों की जिंदगियां आसान करने का फैसला लेता है।
यह भी पढ़ें- Baahubali The Torchbearer OTT: कब और कहां स्ट्रीम होगी 'द टॉर्चबियरर', किस बारे में है ये प्रोजेक्ट?
हालांकि उसकी यह राह उतनी आसान नहीं होती और बीच में कई मुश्किलें उसकी परीक्षा लेती हैं। गांव की पॉलीटिक्स, रसूखदार लोगों की मनमानी, अंधविश्वास जैसी कई चीजें उसे झेलनी पड़ती है। इन सबके बीच उसे गांव वालों का विश्वास भी जीतना होता है, जिससे झोलाछाप डॉक्टरों को छोड़कर लोग उसके पास ईलाज के लिए आएं।
-1782206944705.jpg)
क्या अमोल गांव के लोगों का विश्वास जीत पाता है? क्या वह उनका अंधविश्वास मिटा पाता है? इन सवालों का ये सीरीज देती है।
कब और कहां देख सकते हैं ड्रामा सीरीज?
ग्राम चिकित्सालय 2 (Gram Chikitsalay 2) ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो (Prime Video) पर दस्तक दे चुकी है। यह 23 जून 2026 से डिजीटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है जहां आप से एंजॉय कर सकते हैं। सीरीज में टोटल 5 एपिसोड हैं।
खबरें और भी
-1782206966313.jpg)
सीरीज के बारे में
ग्राम चिकित्सालय 2 को ललितम तिवारी ने डायरेक्ट किया है और इसमें अमोल पाराशर के साथ आकांक्षा रंजन कपूर ने अहम किरदार निभाया है।