OTT पर गदर काट रही TVF की नई सीरीज, 3.5 मिलियन व्यूज के साथ टॉप 10 में शामिल; 'फुलेरा नरेश' ने जीत लिया दिल
TVF की नई वेब सीरीज ने प्राइम वीडियो (Prime video) पर रिलीज होते ही धूम मचा दी है। शो ने OTT पर गदर काट रखा है। ...और पढ़ें

TVF के नए शो ने OTT पर जीता सबका दिल

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ओटीटी पर नई वेबसीरीज और फिल्मों के बीच कुछ ऐसे प्रोजेक्ट्स आ रहे हैं, जो सीधा दर्शकों के दिलों में बस रहे हैं। इस लिस्ट में टीवीएफ (TVF) का नाम सबसे ऊपर आ रहा है। टीवीएफ लगातार ऐसे प्रोजेक्ट ला रहा है, जो खूब पसंद किए जा रहे हैं। अब लीजिए हाल ही में टीवीएफ के नए शो ने ओटीटी पर गदर काटा हुआ है।
OTT पर ग्राम चिकित्सालय ने जमाई धाक
अपने पहले सीजन की शानदार कामयाबी के बाद, 'TVF' के ग्राम चिकित्सालय सीजन 2 (Gram Chikitsalay Season 2) ने 23 जून को दस्तक दी थी। शो को Prime Video पर रिलीज किया गया था। रिलीज के बाद ही शो ने अपनी बादशाहत दिखाई और ट्रेंड करने लगा।
अब यह शो एक बड़ी सक्सेस बनते हुए 3.5+ मिलियन व्यूज के साथ इंडिया के टॉप 10 मोस्ट-वाच्ड OTT प्रोपर्टीज में अपनी जगह बना चुका है।
इस कामयाबी को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए मेकर्स ने ग्राम चिकित्सालय सीजन 2 (Gram Chikitsalay) के इंडिया के टॉप 10 मोस्ट-वाच्ड OTT प्रॉपर्टीज में शामिल होने और 3.5+ मिलियन व्यूज मिलने की खुशी जताई। उन्होंने पोस्ट को कैप्शन दिया, "भटकंडी का ग्राम चिकित्सालय पूरे देश में छा रहा है।

लोगों को पसंद आया दूसरा सीजन
पहले सीजन को जहां दर्शकों द्वारा प्यार मिला था। वहीं दूसरे सीजन को भी दर्शकों ने खूब प्यार दिया है। TVF द्वारा क्रिएटेड और राहुल पांडेय द्वारा डायरेक्टेड 'ग्राम चिकित्सालय' अपनी शानदार स्टोरीटेलिंग, जमीन से जुड़े रूरल बैकड्रॉप की कहानी के चलते दर्शकों को पसंद आया है।
खबरें और भी
आम जनता और आम जनजीवन की कहानी शो में दिखी, जिसके चलते लोगों ने इसे हाथोंहाथ लिया। ये सीरीज TVF के हालिया सबसे ज्यादा पसंद किए गए शोज में से एक बनी है। अब, इसका दूसरा सीजन भी दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।
अपनी रियलिस्टिक स्टोरीटेलिंग, रिलेटेबल किरदारों और शानदार कॉन्सेप्ट के लिए जानी जाने वाली TVF ने कई जॉनर्स में ऑडियंस के साथ एक मजबूत कनेक्शन बनाया है। चाहे 'Vvan' और 'कॉलेज फेस्ट' जैसी फिल्में हों, 'पिरामिड' और 'वंश' जैसे नए शोज हों, या फिर 'एस्पिरेंट्स' (Aspirants), 'पंचायत' (Panchayat), 'ग्राम चिकित्सालय', 'सपने वर्सेस एवरीवन' और 'संदीप भैया' के मोस्ट-अवेटेड नए सीजन्स हों, इन प्रोजेक्ट्स को दर्शकों ने हाथों हाथ लिया है।