यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 31, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Hansika Motwani Video: सामने आया हंसिका मोटवानी की शादी के शो का टीजर, पास्ट को याद कर रो पड़ीं एक्ट्रेस
Hansika Motwani हंसिका मोटवानी बहुत जल्द अपनी असल जिंदगी और शादी को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दिखाने वाली हैं। उनकी शादी से पहले उन किन परेशानियों का सामना ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Hansika Motwani: फिल्म इंडस्ट्री की ब्यूटीफुल एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी (Hansika Motwani) ने 04 दिसंबर, 2022 को शादी कर अपनी जिंदगी की नई शुरुआत की थी। उनकी शादी को एक महीने से ज्यादा का वक्त बीत चुका है। एक्ट्रेस की शादी के टाइम से ही इस बात की चर्चा थी कि उनकी वेडिंग को वेब शो के फॉर्मेंट में ओटीटी पर दिखाया जाएगा। फैंस का यह इंतजार भी जल्द ही खत्म होने वाला है।
हंसिका मोटवानी की शादी और लाइफ पर बने शो 'लव शादी ड्रामा'(Love Shaadi Drama) का टीजर जारी कर दिया गया है। एक्ट्रेस अपनी शादी और उससे जुड़े हर खूबसूरत पल को वेब शो में दिखाएंगी। यानी कि उनकी असल जिंदगी की एक झलक दर्शकों को देखने को मिलेगी। वह रियल लाइफ में कैसी हैं, कैसे रहती हैं, उनकी पसंद-नापसंद, उनके जिंदगी जीने का अंदाज और सोहेल कथुरिया के साथ उनकी शादी, यह सब एक ही शो में दिखाया जाएगा।
शो में दिखेगी हंसिका की असल जिंदगी
हंसिका मोटवानी और सोहेल कथुरिया की ग्रैंड वेडिंग पर आधारित वेब शो के टीजर की शुरुआत प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन से हुई। वीडियो में वॉयस ओवर करते हुए हंसिका कहती हैं, 'सच्चा प्यार, सपना, शादी, सब कुछ सही था। कुछ भी गलत नहीं हो सकता था, या यह हो सकता है!' इसके बाद हंसिका के कुछ इमोशनल पल दिखाए गए हैं, जिसमें एक्ट्रेस अपने पास्ट और कई सारी बातों को लेकर बात कर भावुक होती नजर आ रही हैं।
हंसिका कहती हैं, 'यह मेरे लिए बहुत कठिन था। आपने हमेशा मुझसे कहा है कि अतीत में मत देखो।' इसके बाद अगले ही दृश्य में हंसिका अपनी मां मोना मोटवानी से बात करते नजर आती हैं। कुल मिलाकर इस शो में हंसिका की जिंदगी के खुशी भरे पहलू दिखाए जाएंगे, तो उनकी परेशानियों को भी वह लोगों के सामने रखेंगी। इस शो में सोहेल कथुरिया के पास्ट को भी दिखाया जा सकता है।
खबरें और भी
कब और कहां देख सकेंगे शो?
हंसिका मोटवानी की शाही शादी से जुड़े इस वेब शो को उनके फैंस 10 फरवरी को देख सकते हैं। यह शो डिज्नी प्लस हॉटस्टार (Disney Plus Hotstar) पर ऑनएयर होगा।
यह भी पढ़ें: Pathaan Worldwide Collection Day 6: कायम है 'पठान' की बादशाहत, 6 दिनों में कर ली 600 करोड़ से ज्यादा की कमाई
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 16: प्रियंका का कैप्टन बनने का दांव हुआ फेल, बिग बॉस ने इस कंटेस्टेंट को भेजा सीधे फिनाले में