Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 21, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    इतना महंगा टीवी शो कि सुनकर जाएंगे चौंक, 800 करोड़ में बनता था एक एपिसोड

    By Anu Singh Edited By: Anu Singh
    Updated: Wed, 21 May 2025 04:22 PM (IST)

    आपने अब तक एक से बढ़कर एक महंगे शोज के बारे में सुना होगा। मगर आज हम आपको एक ऐसे टीवी शो के बारे में बताने वाले जिसको शूट करने के लिए मेकर्स ने एक पूर ...और पढ़ें

    TV इतिहास का सबसे महंगा शो (Photo Credit- X)
    TV इतिहास का सबसे महंगा शो (Photo Credit- X)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हैरी पॉटर की जादुई दुनिया अब टीवी सीरीज के रूप में लौट रही है, लेकिन इस बार कुछ इतना बड़ा होने वाला है कि यह इतिहास रच देगा। अब तक की सबसे महंगी फिल्म स्टार वार्स: एपिसोड VII थी, जिसका बजट 440 मिलियन डॉलर (लगभग 3765 करोड़ रुपये) था। लेकिन यह नई टीवी सीरीज उस रिकॉर्ड को ध्वस्त करने जा रही है। इसके पीछे की लागत सुनकर हर कोई हैरान है।

    दुनिया की सबसे महंगी टीवी सीरीज

    एचबीओ की हैरी पॉटर टीवी सीरीज को अब तक का सबसे महंगा शो माना जा रहा है। एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, इसका कुल बजट 4.2 बिलियन डॉलर (लगभग 35,940 करोड़ रुपये) है। प्रत्येक एपिसोड की लागत 100 मिलियन डॉलर (856 करोड़ रुपये) से अधिक होगी।

    Photo Credit- Instagram

    सीरीज में 7 सीजन होंगे, और प्रत्येक सीजन में 6 एपिसोड होंगे। पहले सबसे महंगी सीरीज द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स: द रिंग्स ऑफ पावर थी, जिसका बजट 1 बिलियन डॉलर (8556 करोड़ रुपये) था। यह नई सीरीज उस रिकॉर्ड को बहुत पीछे छोड़ देगी।

    ये भी पढ़ें- Jurassic World Rebirth Trailer Out: डायनासोर्स की वापसी लाएगी खतरनाक मोड़, ट्रेलर देख हाई हुई फैंस की एक्साइटमेंट

    सेट की लागत 1 बिलियन डॉलर से ज्यादा

    इस सीरीज का एक बड़ा हिस्सा इसके भव्य सेट पर खर्च हो रहा है। द सन की रिपोर्ट के मुताबिक, वार्नर ब्रदर्स ने ‘पॉटरविल’ नाम के एक खास शहर को बनाने में 1.3 बिलियन डॉलर (11,123 करोड़ रुपये) खर्च किए हैं। इस सेट में हॉगवर्ट्स, किंग्स क्रॉस स्टेशन, और प्रिवेट ड्राइव जैसे आइकॉनिक लोकेशन शामिल हैं, जो फैंस को जादुई दुनिया में ले जाएंगे।

    खबरें और भी

    Photo Credit- X

    हैरी पॉटर सीरीज की पूरी जानकारी

    जे.के. रोलिंग की किताबों पर आधारित यह सीरीज पहले की आठ फिल्मों से ज्यादा गहराई से कहानी दिखाएगी। कास्टिंग में जॉन लिथगो (एल्बस डंबलडोर), जेनेट मैकटीर (मिनर्वा मैकगोनागल), पापा एस्सीडू (सेवेरस स्नेप), निक फ्रॉस्ट (रूबस हैग्रिड), ल्यूक थैलन (क्विरिनस क्विरेल), और पॉल व्हाइटहाउस (आर्गस फिलच) जैसे सितारे शामिल हैं। यह सीरीज 2026 में रिलीज हो सकती है और फैंस को जादू की नई दुनिया से रूबरू कराएगी।

    ये भी पढ़ें- Mission Impossible Box Office Collection Day 4: इंडिया में चौथे दिन ही फीका पड़ा टॉम क्रूज का जादू, बदला कमाई का गणित