Harry Potter सीरीज में दिखेगी 'हैरी' की असली कहानी, 8 एपिसोड में दिखाए जाएंगे वो सीन जो फिल्म में नहीं थे शामिल
मोस्ट एंटीसिपेटेड वेब सीरीज हैरी पॉटर (Harry Potter Series) का टीजर जारी कर दिया गया है। यह सीरीज फिल्मी कहानी से थोड़ी अलग होगी। ...और पढ़ें

हैरी पॉटर की सीरीज में दिखेगी हैरी की असली कहानी। फोटो क्रेडिट- एक्स

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। वर्ल्ड फेमस फ्रेंचाइजी हैरी पॉटर (Harry Potter) सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली फिल्म सीरीज में से एक है। इस फिल्म के सभी पार्ट आज कल्ट क्लासिक में गिने जाते हैं। अब 15 साल बाद मेकर्स हैरी पॉटर की सीरीज लेकर आ रहे हैं जिसका ट्रेलर सामने आ गया है।
नई स्टार कास्ट के साथ हैरी पॉटर की कहानी दिखाई जाएगी लेकिन इस बार हैरी की जिंदगी के उन पन्नों को भी छुआ जाएगा जो शायद फिल्मों में ज्यादा नहीं दिखाया गया है।
हैरी पॉटर सीरीज का टीजर आउट
जे.के. रॉलिंग की लिखी किताब पर आधारित हैरी पॉटर (Harry Potter Series) का ऐलान पहले ही हो गया था। अब सीरीज का टीजर जारी किया गया है जिसके कुछ सीन्स वैसे हैं जो शायद आपने फिल्म में नहीं देखे होंगे। इनमें से एक स्कूल में हैरी पॉटर के साथ होने वाली बुली शामिल है।
हैरी की अनटोल्ड स्टोरी से उठेगा पर्दा
टीजर में किताब के कई ऐसे सीन शामिल हैं जो हैरी पॉटर फिल्मों में कभी नहीं दिखाए गए, जैसे स्कूल में डडली का हैरी को तंग करना। इस घटना का अंत हैरी के छत पर पहुंचने के साथ होता है।
यह भी पढ़ें- Harry Potter And The Cursed Child में Tom Felton को देख भावुक हुए फैंस, तालियां बजाकर लोगों ने किया स्वागत
क्या फिल्म से अलग होगी सीरीज?
हैरी पॉटर फिल्मों में डर्सली परिवार को अक्सर एक मजाकिया अंदाज में दिखाया जाता था और वे कभी डरावने तो कभी बेवकूफ लगते थे। टीवी शो के टीजर में डर्सली परिवार वाले सीन थोड़े ज्यादा गंभीर लग रहे हैं। इनमें एक सीन ऐसा भी है जिसमें पेटूनिया जबरदस्ती हैरी के बाल काट रही है।
खबरें और भी
फैन्स को किताब का एक मशहूर सीन भी देखने को मिलेगा, जिसमें हैरी और हैग्रिड साथ मिलकर ट्यूब में सफर करते हैं। सीरीज का टीजर देखकर फैंस उम्मीद लगा रहे हैं कि सीरीज में उन कहानियों से पर्दा उठाया जाएगा जिस पर फिल्म में ज्यादा ध्यान नहीं दिया गया।
कब रिलीज होगी हैरी पॉटर सीरीज?
नई कास्ट के साथ रिलीज होने वाली हैरी पॉटर सीरीज इसी साल दिसंबर महीने में रिलीज होगी। सीरीज में डोमिनिक मैकलाफ्लिन हैरी, अलास्टेयर स्टाउट रॉन और अराबेला स्टैंटन हरमाइनी का किरदार निभा रही हैं।
यह भी पढ़ें- Harry Potter सीरीज का टीजर हुआ आउट, दिखी कलाकारों की पहली झलक; फैंस हुए एक्साइटेड