Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 01, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Hello Mummy On OTT: हॉरर-कॉमेडी फिल्म हेलो मम्मी की ओटीटी रिलीज डेट आउट, क्लाइमेक्स कर देगा हैरान

    By Anu Singh Edited By: Anu Singh
    Updated: Sat, 01 Mar 2025 12:01 PM (IST)

    Hello Mummy OTT Release पिछले कुछ समय में बॉक्स ऑफिस से लेकर ओटीटी पर रिलीज होने वाली फिल्मों और सीरीज में देखा गया है कि दर्शक अब हॉरर-कॉमेडी के जॉनर ...और पढ़ें

    ओटीटी पर रिलीज हो रही हेलो मम्मी। (Photo Credit- X)
    ओटीटी पर रिलीज हो रही हेलो मम्मी। (Photo Credit- X)

    HighLights

    1. ओटीटी पर स्ट्रीम हो रही हेलो मम्मी
    2. Vaisakh Elans के निर्देशन में बनीं फिल्म
    3. कॉमेडी सस्पेंस मिस्ट्री का जबरदस्त तड़का

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Hello Mummy Out On OTT: हॉरर कॉमेडी हेलो मम्मी पिछले साल नवंबर में ओटीटी पर रिलीज हुई थी। फिल्म को सिनेमाघरों में दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिला था। अब मेकर्स ने मूवी को लेकर एक बड़ा ऐलान कर दिया है जिसको लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं। जो लोग अब तक इस फिल्म को थिएटर्स में नहीं देख पाए थे अब वो लोग इसे ऑनलाइन देखने का आनंद उठा सकते हैं।

    थिएटर रिलीज के लगभग चार महीने बाद, मलयालम हॉरर-कॉमेडी हैलो मम्मी, जिसमें ऐश्वर्या लक्ष्मी और शराफुद्दीन मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं, आखिरकार ओटीटी पर स्ट्रीम होने के लिए तैयार है। Vaisakh Elans के निर्देशन में बनी मलयालम मूवी को अमेजॉन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम किया जाने वाला है।

    कब से स्ट्रीम होगी हेलो मम्मी?

    2 घंटा 16 मिनट के रनिंग टाइम वाली इस फिल्म में आपको मलयालम इंडस्ट्री के बेहतरीन कलाकार नजर आते हैं जिसमें शरफुद्दीन, ऐश्वर्या लक्ष्मी,जगदीश,सनी हिंदूजा, अजू वरगिस , जोमोन ज्योतिर, जॉनी एंटोनीश्रुति सुरेश, बिंदु पड़िककर, गंगा मीरा जैसे लोग शामिल हैं। टाइम्स नाव की एक खबर के मुताबिक, फिल्म 28 फरवरी को ओटीटी पर रिलीज कर दी गई है। अगर आप हॉरर-कॉमेडी के साथ जबरदस्त थ्रिल को आनंद लेना चाहते हैं तो इस वीकेंड आपको ये फिल्म जरुर देखनी चाहिए।

    Photo Credit- X

    ये भी पढ़ें- इंसान के स्पर्श से बीमार पड़ जाता था अघोरी, प्राइम वीडियो पर देखें 2 घंटे 27 मिनट की सस्पेंस से भरी फिल्म

    क्या है फिल्म की कहानी?

    फिल्म की कहानी की शुरुआत बोनी नाम के एक कैरेक्टर से होती है जिसको उसकी मरी हुई मां का फोन आता है और उसकी शादी जिस लड़की (स्टेफी) से लगी होती है शादी को करने के लिए मना करती है। क्यूंकि मां को स्टेफी और बोनी के रिश्ते से जुडा एक रहस्य पता चलता है। यह रहस्य क्या है जानने के लिए आपको इस फिल्म को देखना होगा। फिल्म की कहानी आपको हर मोड़ पर इंगेजिंग होती हुई नजर आएगी क्योंकि फिल्म में आपको एक मरी हुई मां के फोन कॉल्स और बेटे के साथ जिस तरह का रिश्ता देखने को मिलेगा वह आपको कहानी से पूरी तरह से जोड़ देगा।

    खबरें और भी

    Photo Credit- Instagram

    मिस्ट्री और इमोशंस का शानदार बैलेंस

    फिल्म को देखने के कई कारण हैं। ये एक बेहतरीन फिल्म हैं जिसे मेकर्स ने कॉमेडी सस्पेंस मिस्ट्री और इमोशंस के तालमेल से तैयार किया है। कलाकारों के अलावा आपको शो देखते हुए इसके सीन्स काफी आकर्षित करेंगे क्योंकि उनमें कई वाइब्रेंट कलर का इस्तेमाल किया है। फिल्म की कहानी बिल्कुल भी प्रिडिक्टेबल नहीं है आपको इससे जोड़कर रखती है और इंटरेस्ट को बांधे रखने का काम करती है। आगे क्या होगा यह जानने के लिए आपकी बेचैनी बढ़ती रहेगी। तो तुरंत फिल्म को इस वींकेड जेख डालिए।

    ये भी पढ़ें- Govinda का इन फिल्मों में दिखाया गया है एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर, बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन से किया था हैरान