Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 22, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    OTT पर आते ही इस सीरीज ने मचा दी तबाही, IMDb से मिले हैं 9.2 रेटिंग, Must Watch है ये रोमांटिक ड्रामा

    Updated: Sat, 22 Mar 2025 03:53 PM (IST)

    एक ऐसा ड्रामा जिसमें न कोई ग्लैमर ना कोई गाली गलौज और ना ही कोई एक्शन इसके बावजूद यह ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ट्रेड कर रही है। आज हम आपको ओटीटी पर मौजूद एक ...और पढ़ें

    ओटीटी पर ट्रेंड कर रही ये हाइएस्ट रेटेड के-ड्रामा। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    ओटीटी पर ट्रेंड कर रही ये हाइएस्ट रेटेड के-ड्रामा। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. साउथ कोरिया का हाइएस्ट रेटेड ड्रामा
    2. ओटीटी पर ट्रेंड कर रहा है ये के-ड्रामा
    3. IMDb से मिली है सबसे ज्यादा रेटिंग

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ओटीटी पर एक नई सीरीज आई है जो रिलीज होते ही धमाल मचा रही है। ओटीटी पर ट्रेंड कर रही इस कोरियन ड्रामा को IMDb की तरफ से सबसे ज्यादा रेटिंग मिली है। पहले क्वीन ऑफ टियर्स और स्क्विड गेम ही हाइएस्ट रेटेड के ड्रामा (Highest Rated K Drama) हुआ करते थे लेकिन अब इसकी जगह किसी और ने छीन ली है। इस के ड्रामा की सादगी भरे प्यार ने लोगों का दिल जीत लिया है।

    यह के-ड्रामा है वेन लाइफ गिव्ज यू टैंगरिंस (When Life Gives You Tangerines)। यह के-ड्रामा सिखाती है कि आपको अपने पार्टनर को स्पेशल फील कराने के लिए किसी चांद-सितारों को तोड़कर लाने या फिर उसके लिए महल खरीदने या बड़ी-बड़ी गाड़ी में घुमाने या लग्जरी गिफ्ट देने की जरूरत नहीं है, बल्कि केयर दिखाकर भी अपने प्यार को जाहिर किया जा सकता है।

    क्या है सीरीज की कहानी?

    छोटी-छोटी चीजों के जरिए भी प्यार को जाहिर किया जा सकता है। इस सीरीज को प्यार के पड़ाव को चार सीजन (स्प्रिंग, समर, ऑटम और विंटर) की तरह पेश किया गया है। किम वोन सियोक (Kim Won Seok) ने बड़ी खूबसूरती के साथ एक-एक सीन को शूट किया है। 50s से लेकर 2000s तक में सेट सीरीज की कहानी आपको हर एक सीन से बांधे रखती है।

    New K Drama

    Photo Credit - IMDb

    सच्चे प्यार को दर्शाती फिल्म

    वेन लाइफ गिव्ज यू टैंगरिंस की कहानी के कई शेप है। कहानी में आपको ए-सिन और ग्वान सिक के बीच अटूट प्यार की झलक दिखेगी तो वहीं पिता-बेटी और मां-बेटी के रिश्ते की गहराइयों में भी ले जाएगी। कहानी शुरू होती है ए-सिन नाम की लड़की से जो बड़े होकर कवयित्री (Poet) बनना चाहती है। बचपन से ही उसे ग्वान सिक नाम का लड़का उसे पसंद करता है और शादी करना चाहता है। रोमांस और सस्पेंस से भरी कहानी को लिम सां चून (Lim Sang Choon) ने लिखा है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Kota Factory Season 4: नई चुनौतियों के साथ लौट रहे हैं 'जीतू भैया', कब रिलीज होगा कोटा फैक्टरी का चौथा सीजन?

    K Drama

    Photo Credit - IMDb

    कहां देखें सीरीज?

    वेन लाइफ गिव्ज यू टैंगरिंस 16 एपिसोड वाली सीरीज है जो इस वक्त नेटफ्लिक्स (Netflix) पर स्ट्रीम हो रही है। 7 मार्च को रिलीज हुई इस सीरीज के अब तक 12 एपिसोड आ चुके हैं। 28 मार्च को बचे हुए 4 एपिसोड को जारी किया जाएगा। बात करें इसकी रेटिंग की तो यह अब तक की हाइएस्ट रेटेड के-ड्रामा है जिसे IMDb की तरफ से 9.2 रेटिंग मिली है। पहले हाइएस्ट रेटेड के-ड्रामा में स्क्विड गेम (8.5), क्वीन ऑफ टियर्स (8.2) और लवली रनर (8.6) का नाम लिया जाता था।

    यह भी पढ़ें- Netflix की सबसे बड़े बजट की फिल्म, अमेरिकी स्टूडियो ने कर दिया था रिजेक्ट; ओटीटी पर आने से भी नहीं बदली किस्मत