Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Housefull 5 On OTT: 'हाउसफुल 5' की ओटीटी रिलीज का हुआ एलान, जानिए किस प्लेटफॉर्म पर होगी ऑनलाइन स्ट्रीम

    Updated: Tue, 19 Mar 2024 05:45 PM (IST)

    Housefull 5 On OTT Release अक्षय कुमार जैसे कई बड़े स्टार्स से सजी कॉमेडी फ्रेंचाइजी हाउसफुल 5 का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म को रिली ...और पढ़ें

    हाउसफुल 5 की ओटीटी रिलीज की हुई घोषणा (Photo Credit-Instagram)
    हाउसफुल 5 की ओटीटी रिलीज की हुई घोषणा (Photo Credit-Instagram)

    HighLights

    1. थिएटर के बाद ओटीटी पर भी रिलीज होगी हाउसफुल 5
    2. इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर होगी स्ट्रीम
    3. अक्षय कुमार की कॉमेडी फिल्म फ्रेंचाइजी है हाउसफुल

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Akshay Kumar Housefull 5 On OTT Release: अक्षय कुमार की पॉपुलर कॉमेडी फ्रेंचाइजी फिल्म को लेकर चर्चा की जाए तो उसमें हाउसफुल का नाम जरूर शामिल होगा। आने वाले वक्त में सुपरस्टार की इस सफल फिल्म फ्रेंचाइजी का पांचवा पार्ट सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा, जिसका फैंस बड़ी बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। 

    इस बीच निर्माता साजिद नाडियाडवाला की हाउसफुल 5 की ओटीटी रिलीज को लेकर बड़ी घोषणा कर दी गई है। ऐसे में आइए जानते हैं कि थिएटर में धूम मचाने के बाद अक्षय कुमार जैसे तमाम फिल्मी सितारों से सजी हाउसफुल 5 को किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ऑनलाइन स्ट्रीम किया जाएगा। 

    ओटीटी पर दस्तक देगी हाउसफुल 5

    लंबे वक्त से हाउटफुल 5 को लेकर सुर्खियां बनी हुई हैं। हालांकि अक्षय कुमार के अलावा अभी इस फिल्म की स्टार कास्ट को फाइनल नहीं किया गया। लेकिन मेकर्स की तरफ से इस मूवी की रिलीज डेट को लेकर जानकारी पहले ही सामने आ चुकी है। 

    इस बीच अब हाउसफुल 5 की ओटीटी रिलीज को लेकर बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। मंगलवार को अमेजन प्राइम वीडियो के आर यू रेडी इवेंट के दौरान इस बात का एलान किया गया है कि सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद हाउसफुल 5 को ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम किया जाएगा। 

    खबरें और भी

    ऐसे में फैंस को अब इस बात का इंतजार नहीं करना होगा कि थिएटर्स के बाद ओटीटी पर ये फिल्म कहां रिलीज होगी। हालांकि इस दौरान फिल्म की ओटीटी रिलीज डेट की जानकारी नहीं दी गई है। ये डिटेल्स आपको प्राइम वीडियो के इंस्टाग्राम हैंडल पर आसानी से मिल जाएगी। 

    जानिए सिनेमाघरों में कब रिलीज होगी हाउसफुल 5

    पिछले साल ये अनाउंसमेंट की गई थी कि अक्षय कुमार की हाउसफुल 5 को इस साल दीवाली के मौके पर बड़े पर्दे पर रिलीज किया जाएगा। लेकिन दिसंबर 2023 में मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट बदली और बताया कि 6 जून 2025 को हाउसफुल 5 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। 

    ये भी पढ़ें- Housefull 5 Release Date: फैंस को झटका! दिवाली पर रिलीज नहीं होगी 'हाउसफुल 5', इस वजह से पोस्टपोन हुई डेट