विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Dark Romantic Film On OTT: Hunterrr से लेकर Freddy तक, ओटीटी पर देखें ये डार्क रोमांटिक फिल्में

Published: Tue, 23 Apr 2024 01:24 AM (IST)

रोमांटिक फिल्में लोगों को काफी पसंद आती है लेकिन डार्क रोमांटिक फिल्मों की कहानी में अलग ही ट्विस्ट देखने को ...और पढ़ें

ये हैं डार्क रोमांटिक फिल्में (Photo Credit: X)
ये हैं डार्क रोमांटिक फिल्में (Photo Credit: X)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सिनेमाघरों के साथ-साथ आजकल कुछ लोगों में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी फिल्में और सीरीज देखने का अलग ही क्रेज है। किसी को हॉरर और रोमांटिक फिल्म देखना पसंद है, तो कोई एक्शन और कॉमेडी देखता है। ऐसे में फिल्म निर्माता भी दर्शकों के लिए ऐसी कहानियां लाने की कोशिश करते हैं, जो ऑडियंस को पसंद आए।

इन सबके बीच लोगों में डार्क रोमांटिक फिल्मों को देखने का क्रेज बिल्कुल ही अलग होता है। यह फिल्में रोमांस के साथ-साथ थ्रिलर से भी भरपूर होती हैं। चलिए हम आपको कुछ ऐसी डार्क रोमांटिक फिल्मों के बारे में बताते हैं, जिन्हें ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देखा जा सकता है।

यह भी पढ़ें: OTT Releases: विद्युत जाम्वाल का हैरतअंगेज एक्शन, टिल्लू का रोमांस और जिमी-लारा की रणनीति, इस हफ्ते की लिस्ट

कैलेंडर गर्ल्स

साल 2015 में रिलीज हुई फिल्म 'कैलेंडर गर्ल्स' का निर्देशन मधुर भंडारकर ने किया है। यह फिल्म पांच मॉडल्स के जीवन पर आधारित है, जो एक फेमस कैलेंडर शूट में आने के बाद फेमस हो जाती हैं। हालांकि, इस मूवी में कई ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिलते हैं, इस फिल्म को प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है।

हंटर

हर्षवर्द्धन कुलकर्णी के निर्देशन में बनी फिल्म 'हंटर' एक डार्क रोमांटिक कॉमेडी है, जो मंदार नाम के शख्स के जीवन के इर्द-गिर्द घूमती है। मंदार मिजाज से बेहद कामुक है और वह बचपन से ही ऐसा है। साल 2015 में रिलीज हुई इस फिल्म में भी कई ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिलते हैं। इसे भी प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है।

डीप वाटर

डीप वॉटर 2022 की एक कामुक मनोवैज्ञानिक थ्रिलर फिल्म है, जो एड्रियन लिन द्वारा निर्देशित है। इस फिल्म में बेन एफ्लेक, एना डी अरमास और जैकब एलोर्डी समेत कई स्टार्स लीड रोल में दिखाई दिए हैं।

7 खून माफ

विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी यह फिल्म एक महिला (प्रियंका चोपड़ा) के उतार-चढ़ाव भरे प्रेम जीवन पर आधारित है। रिलीज के समय इस डार्क रोमांटिक फिल्म को लोगों ने काफी पसंद किया था। अब इसे प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है।

फ्रेडी

कार्तिक आर्यन और अलाया एफ स्टारर फिल्म फ्रेडी रोमांटिक है, लेकिन क्लाइमैक्स के करीब आते-आते यह क्राइम थ्रिलर बन जाती है। इसको डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Netflix Q1 Profit: इन फिल्मों और वेब सीरीज ने कर दी नेटफ्लिक्स की चांदी, पहली तिमाही में जमकर मुनाफा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।