Ikka Trailer: 'इक्का' की लड़ाई में सनी-अक्षय खन्ना का धमाका, थ्रिलर फिल्म के ट्रेलर ने इंटरनेट पर उड़ाया गर्दा
Ikka Trailer: सनी देओल और अक्षय खन्ना की फिल्म इक्का का धमाकेदार ट्रेलर जारी हो गया है। फिल्म की कहानी क्राइम, मिस्ट्री और सस्पेंस से भरी है। ...और पढ़ें

इक्का का ट्रेलर हुआ रिलीज। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सनी देओल और अक्षय खन्ना की मोस्ट एंटीसिपेटेड फिल्म इक्का (Ikka) का ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो गया है। इस कोर्टरूम थ्रिलर को लेकर दर्शकों के बीच काफी समय से एक्साइटमेंट थी। अब फिल्म के ट्रेलर ने उत्साह को और बढ़ा दिया है।
इक्का एक कोर्टरूम सस्पेंस थ्रिलर है जिसका निर्देशन सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा ने किया है। फिल्म में सनी देओल (Sunny Deol) और अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna) ने मुख्य भूमिका निभाई है। दोनों 'बॉर्डर' के तीन दशक बाद दोबारा स्क्रीन पर साथ नजर आ रहे हैं।
इक्का का ट्रेलर हुआ रिलीज
इक्का की अनाउंसमेंट धुरंधर की रिलीज के बाद ही कर दी गई थी। तभी से फिल्म काफी चर्चाओं में है। रहमान डकैत उर्फ अक्षय खन्ना इस बार एक आरोपी के तौर पर दिखने वाले हैं जिनके लिए कानूनी लड़ाई लड़ेंगे सनी देओल, लेकिन सिर्फ मजबूरी में।
अक्षय के लिए सनी देओल की लड़ाई
इक्का के ट्रेलर की शुरुआत शौर्यमान गौर (अक्षय खन्ना) की गिरफ्तारी से होती है जिस पर एक लड़की की हत्या की कोशिश का आरोप है। वह अपना केस इंसाफ के लिए लड़ने वाले वकील अर्जुन मेहरा (सनी देओल) से लड़वाता है। दोनों के बीच अतीत का रिश्ता है। यूं तो अर्जुन कभी भी आरोपी की साइड से केस नहीं लड़ता, लेकिन उसे मजबूरी में शौर्यमान का केस लड़ना पड़ता है।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- 29 साल बाद Sunny Deol संग वापसी करेंगे अक्षय खन्ना, इस मूवी में हुई धुरंधर एक्टर की एंट्री?
परिवार की सुरक्षा के लिए सिद्धांत की बली देकर किस तरह अर्जुन, शौर्यमान को बचाता है। उस पर लगे इल्जाम सही हैं या गलत? ढाई मिनट का ट्रेलर कई सवाल छोड़ता है। मिस्ट्री और सस्पेंस क्रिएट करता है और दर्शकों के मन में उत्साह का सैलाब ले आता है।
कब और कहां रिलीज होगी फिल्म?
इक्का फिल्म सिनेमाघरों की बजाय सीधे ओटीटी पर दस्तक देने वाली है। यह फिल्म 10 जुलाई 2026 से ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर स्ट्रीम होगी। फिल्म में सनी और अक्षय के अलावा तिलोतमा शोमे, दीया मिर्जा, संजीदा शेख और आकांक्षा रंजन जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं।