Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Indiana Jones 5 OTT Release: अब ओटीटी पर देखिए 'द डायल ऑफ डेस्टिनी', जानें- कब और कहां?

    By Jagran NewsEdited By: Manoj Vashisth
    Updated: Thu, 02 Nov 2023 07:39 PM (GMT+05:30)

    Indiana Jones 5 OTT Release इंडियाना जोन्स द डायल ऑफ डेस्टिनी हॉलीवुड की बेहद लोकप्रिय फ्रेंचाइजी रही है जिसकी देश में भी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। फ्रेचा ...और पढ़ें

    ओटीटी पर रिलीज के लिए तैयार इंडियाना जोन्स 5। फोटो- इंस्टाग्राम
    ओटीटी पर रिलीज के लिए तैयार इंडियाना जोन्स 5। फोटो- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. इंडियाना जोन्स हॉलीवुड की लोकप्रिय फ्रेंचाइजी है
    2. हैरीसन फोर्ड इंडियाना फिल्मों में लीड रोल निभाते हैं
    3. दिसम्बर में फिल्म ओटीटी पर रिलीज होने वाली है

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हॉलीवुड की एक्शन-एडवेंचर फिल्म इंडियाना जोन्स एंड द डायल ऑफ डेस्टिनी (Indian Jones and The Dial Of Destiny) सिनेमाघरों के बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने के लिए तैयार है।

    इंडियाना जोन्स फ्रेंचाइजी की आखिरी फिल्म 'डायल ऑफ डेस्टिनी' 30 जून 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर 380 मिलियन डॉलर (लगभग 3162 करोड़ रुपये) से अधिक कमाई की थी। इस फ्रेंचाइजी में लीजेंड्री एक्टर हैरीसन फोर्ड टाइटल रोल निभाते हैं। इस फ्रेंचाइजी में हैरीसन की यह आखिरी फिल्म है। 

    यह भी पढ़ें: OTT Movies and Series This Week- शाह रुख खान की Jawan ओटीटी पर हुई रिलीज, इस वीकेंड ये वेब सीरीज मचाएंगी धमाल

    कब और कहां होगी स्ट्रीम?

    इंडियाना जोन्स 5 एक दिसम्बर को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हो रही है। प्लेटफॉर्म पर फिल्म हिंदी के अलावा अंग्रेजी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में देखी जा सकेगी। फ्रेंचाइजी की पांचवीं किस्त का निर्देशन जेम्स मैनगोल्ड ने किया है, जबकि स्टोरी-स्क्रीनप्ले जेम्स के साथ जेज बटरवर्थ, जॉन-हेनरी बटरवर्थ और डेविड कोएप ने लिखा है। 

    चार दशक पुरानी है फ्रेंचाइजी

    इंडियाना जोन्स फ्रेंचाइजी की शुरुआत 1981 में रेडर्स ऑफ द लॉस्ट आर्क फिल्म के साथ हुई थी, जिसे जॉर्ज लूकस ने क्रिएट किया था, जबकि स्टीवन स्पीलबर्ग फिल्म के निर्देशक थे। सीरीज की दूसरी फिल्म टेम्पल ऑफ डूम 1984 में आयी थी। इसका निर्देशन भी स्पीलबर्ग ने ही किया था। इस फिल्म की कहानी के तार भारत से जुड़े थे और अमरीश पुरी, रोशन सेठ अहम किरदारों में नजर आये थे।

    यह भी पढ़ें: Indiana Jones के लिए जब अमरीश पुरी को कहा गया था 'एंटीनेशनल', हैरीसन फोर्ड ने 'मोला राम' को किया याद

    फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म द लास्ट क्रूसेड 1989 में रिलीज हुई थी। इसके निर्देशक भी स्पीलबर्ग ही थे। फिल्म में हैरीसन फोर्ड के साथ लीजेंड्री एक्टर शॉन कॉनरी अहम किरदार में नजर आये थे। वहीं, चौथी फिल्म द क्रिस्टल ऑफ द क्रिस्टल स्कल 2008 में रिलीज हुई थी, जिसका निर्देशन स्टीवन स्पीलबर्ग ने ही किया था। फिल्म में हैरीसन फोर्ड के साथ शिया लाबुफ, केट ब्लेंचेट और कैरेन एलेन ने अहम किरदार निभाये थे। 

    खबरें और भी