Hotstar पर गर्दा उड़ा रही है सालभर पुरानी हॉरर थ्रिलर, Evil Dead Burn से भी ज्यादा है डरावनी
मौजूदा समय में ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर एक हॉरर थ्रिलर फिल्म जमकर धमाल मचा रही है। ...और पढ़ें
-1783846795056_m.webp)
हॉटस्टार पर छाई ये मूवी (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)
HighLights
जियो हॉस्टार पर छाई हॉरर थ्रिलर फिल्म
एक साल पहले सिनेमाघरों में हुई थी रिलीज
ओटीटी पर धमाल मचा रही है फिल्म
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मौजूदा समय में हॉरर फिल्म के तौर पर सिनेमा जगत में हाल ही में सिनेमाघरों रिलीज होने वाली हॉलीवुड फिल्म एविल डेड बर्न (Evil Dead Burn) की काफी चर्चा हो रही है। मूवी में मौजूद खौफनाक सीन्स को लेकर सोशल मीडिया पर बज क्रिएट हो गया है।
इस बीच हम आपको बताने जा रहे हैं कि साउथ सिनेमा की एक हॉरर थ्रिलर ऐसी भी है, जो फिलहाल ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar) पर धूम मचा रही है और ट्रेंडिंग में बनी हुई है। आइए जानते हैं कि वह कौन सी मूवी है।
हॉटस्टार पर छाई हॉरर थ्रिलर
अक्सर ओटीटी पर आए दिन कुछ न कुछ ट्रेंड करता रहता है। इस मामले में लेटेस्ट रिलीज के अलावा कुछ पुरानी फिल्में और वेब सीरीज भी शामिल होती रहती हैं। जिस मूवी के बारे में इस लेख में बात की जा रही है कि वह पिछले साल सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी और अब ये ओटीटी पर गर्दा उड़ा रही है।
यह भी पढ़ें- 2 घंटे 20 मिनट की Thriller ने OTT पर जमाई धाक, आते ही नंबर-1 की कुर्सी पर कर डाला कब्जा
-1783847463599.jpg)
फिल्म तेलुगु सिनेमा से नाता रखती है और इसका जॉनर प्रॉपर हॉरर थ्रिलर है। गौर किया जाए इसकी कहानी की तरफ तो ये ऐसे चार दोस्तों की स्टोरी है, जो भूत-प्रेत के नाम लोगों को बेवकूफ बनाने वाले ढोंगी बाबा और तांत्रिकों का पर्दाफश करते हैं। लेकिन इनके जीवन में बड़ा संकट तब आता है, जब एक तांत्रिक उन्हें एक भूतिया हवेली में रात गुजारने की चुनौती देता है।
खबरें और भी

इसके बाद भूत का खौफनाक खेल शुरू होता है और उन चारों दोस्तों की जिंदगी एक झटके में बदल जाती है। इसी के इर्द-गिर्द 2 घंटे की इस मूवी की कहानी घूमती है। आपको बता दें कि यहां बात फिल्म ईशा (Isha) की जा रही है, जो फिलहाल ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर टॉप-10 में ट्रेंड कर रही है।
मस्ट वॉच हॉरर थ्रिलर
अगर भी हॉरर थ्रिलर फिल्में देखने का शौक रखते हैं, तो ईशा आपके लिए एक परफेक्ट हॉरर फिल्म साबित हो सकती है। ओटीटी पर ये एक मस्ट वॉच हॉरर थ्रिलर के तौर पर पसंद की जाती है। इसकी कहानी हद से ज्यादा डरावनी और दिल दहलाने वाली है। जो आपके अंदर डर के साथ-साथ रोमांच को भर देगी।