कंफर्म हुई डेट, OTT की 'धुरंधर' बनने के लिए तैयार Peddi; इस दिन स्ट्रीम होगी राम चरण की स्पोर्ट्स ड्रामा
राम चरण की 'पेद्दी' के मेकर्स ने आखिरकार फिल्म की ऑफिशियल ओटीटी रिलीज डेट अनाउंस कर दी है। ...और पढ़ें
-1783161663397_m.webp)
ओटीटी पर दस्तक देने को तैयार 'पेद्दी'
HighLights
ओटीटी पर दस्तक देने को तैयार 'पेद्दी'
कब और कहां रिलीज होगी पेद्दी?
मेकर्स ने अनाउंस की ऑफिशियल डेट
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। राम चरण स्टारर 'पेद्दी' (Peddi) ने 4 जून को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया और अब दर्शक इसके ओटीटी पर रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच मेकर्स ने अब फिल्म की ऑफिशियल डिजीटल रिलीज का अनाउंसमेंट कर दिया है।
पेद्दी ने बॉक्स ऑफिस पर की तगड़ी कमाई
4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई पेद्दी ने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर गदर मचाया है। फिल्म में दुनियाभर में 350-380 करोड़ रुपये का धांसू कलेक्शन किया है।
यह भी पढ़ें- Peddi Box Office: राम चरण की स्पोर्ट्रस ड्रामा ने नहीं मानी हार, Cocktail 2 के सामने से उड़ाई मोटी रकम
कब और कहां स्ट्रीम होगी पेद्दी?
राम चरण (Ram Charan) स्टारर स्पोर्ट्स ड्रामा 'पेद्दी' को मेकर्स ने 3-4 हफ्ते की विंडो में ही ओटीटी पर रिलीज करने का फैसला किया है और इसी के साथ इसकी ऑफिशियल रिलीज डेट अनाउंस कर दी है। मेकर्स ने इसकी डिजीटल रिलीज डेट अनाउंस करते हुए लिखा, 'पेद्दी देखें, 9 जुलाई से तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में'।
-1783161766398.jpg)
हालांकि 9 जुलाई से पेद्दी साउथ की 4 भाषाओं में ही रिलीज होने जा रही है और जल्द ही यह हिंदी में भी उपलब्ध होगी। इसके लिए भी मेकर्स ने अपडेट देते हुए लिखा है कि यह हिंदी में जल्द ही उपलब्ध होगी।
क्या है पेद्दी की कहानी?
'पेद्दी' एक दमदार स्पोर्ट्स ड्रामा (Sports Drama) है, जिसमें राम चरण ने 'पेद्दी' का किरदार निभाया है। वह आंध्र प्रदेश के एक गांव का गन्ना मजदूर है। कहानी में वह अपने गांव के लिए कानूनी मान्यता और रेलवे स्टेशन हासिल करने की कोशिश करता है, और वह भी अपनी एथलेटिक काबिलियत का इस्तेमाल करके। इस बीच उसे कई बाधाओं का सामना करना पड़ता है।
खबरें और भी
View this post on Instagram
पेद्दी के बारे में
पेद्दी को बुची बाबू सना ने निर्देशित किया है, इसमें राम चरण, जाह्नवी कपूर, शिवा राजकुमार, जगपति बाबू, दिव्येंदू शर्मा जैसे कलाकारों ने काम किया है।
यह भी पढ़ें- 500 करोड़ की तरफ बढ़ा Peddi, राम चरण की स्पोर्ट्स ड्रामा ने दुनियाभर में कमाई से किया राज