Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jaane Jaan Trailer: 'जाने जान' का सस्पेंस से भरपूर ट्रेलर हुआ रिलीज, ओटीटी पर डेब्यू के लिए तैयार करीना कपूर

    By Ashish RajendraEdited By: Ashish Rajendra
    Updated: Tue, 05 Sep 2023 03:25 PM (IST)

    Jaane Jaan Trailer Released बड़े पर्दे अपनी अदाकारी का जलवा बिखरने वालीं करीना कपूर बहुत जल्द ओटीटी प्लेटफॉर्म पर नजर आएंगी। फिल्म जाने जान के जरिए कर ...और पढ़ें

    सामने आया फिल्म जाने जान का ट्रेलर (Photo Credit-Netflix)
    सामने आया फिल्म जाने जान का ट्रेलर (Photo Credit-Netflix)

    HighLights

    1. रिलीज हुआ 'जाने जान' का ट्रेलर
    2. सस्पेंस थ्रिलर है फिल्म जाने जान
    3. करीना कपूर की पहली ओटीटी फिल्म है जाने जान

    नई दिल्ली जेएनएन: Kareena Kapoor Jaane Jaan Trailer Out Now: 'बदला और कहानी' जैसी कई शानदार फिल्में बनाने वाले मशहूर निर्देशक सुजोय घोष एक और शानदार थ्रिलर लेकर आ रहे हैं, जिसका नाम है 'जाने जान'।

    करीना कपूर, विजय वर्मा और जयदीप अहलावत स्टारर फिल्म 'जाने जान' का ट्रेलर मंगलवार को रिलीज कर दिया गया है। सस्पेंस से भरपूर इस ट्रेलर को देखने के बाद इस फिल्म के लिए आपकी एक्साइटमेंट काफी बढ़ जाएगी।

    रिलीज हुआ 'जाने जान' का ट्रेलर

    मशहूर ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स ने अपने ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर 'जाने जान' का ट्रेलर रिलीज किया है। इस ट्रेलर में आप देख सकते हैं कि ये फिल्म एक सस्पेंस थ्रिलर है, जो कहीं न कहीं किसी मर्डर मिस्ट्री से ताल्लुक रखती है।

    'जाने जान' फिल्म में करीना कपूर के किरदार का नाम माया डिसूजा दिखाया गया है, जिनके इर्द गिर्द पूरी फिल्म कही कहानी घूमती हुई नजर आ रही है। एक्टर विजय वर्मा पुलिस ऑफिसर के रोल में दिखाई दे रहे हैं, जबकि एक स्कूल टीचर की भूमिका में जयदीप अहलावत मौजूद हैं। खास बात ये है कि जयदीप का किरदार ट्रेलर देखने से काफी रोचक लग रहा है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Netflix India (@netflix_in)

    सुजोष घोष निर्देशत 'जाने जान' के इस ट्रेलर को देखने के बाद हर कोई इस मूवी के लिए एक्साइटेड नजर आ रहा है। वहीं फिल्म का ये ट्रेलर इतना शानदार है, जिससे आप अपनी नजरें नहीं हटा पाएंगे। बता दें कि 'जाने जान' फिल्म के जरिए करीना कपूर ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कदम रखने जा रही हैं।

    कब रिलीज होगी 'जाने जान'

    'जाने जान' के इस शानदार ट्रेलर के सामने आने के बाद अब हर कोई इस मूवी की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। अगर आप सस्पेंस थ्रिलर देखने के शौकीन हैं, तो करीना की ये ओटीटी डेब्यू फिल्म आपके लिए काफी शानदार साबित हो सकती है।

    खबरें और भी

    गौर करें 'जाने जान' की रिलीज डेट की तरफ तो आने वाले 21 सितंबर को 'जाने जान' ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज की जाएगी। बता दें कि 'लाल सिंह चड्ढा' की असफलता के लगभग एक साल बाद करीना कपूर इस फिल्म में दिखाई देंगी।