विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Jailer 2 OTT: मोहनलाल से लेकर ऋतिक रोशन तक...'जेलर 2' के ओटीटी रिलीज में मिलेंगे ये 4 बड़े सरप्राइज!

Published: Thu, 05 Nov 2026 08:33 AM (IST)Updated: Thu, 05 Nov 2026 12:24 PM (IST)

रजनीकांत की 'जेलर 2' ओटीटी पर 30 मिनट के अतिरिक्त फुटेज के साथ रिलीज होने वाली है, जिसमें मोहनलाल और ...और पढ़ें

किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आएगी जेलर 2

किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आएगी जेलर 2

HighLights

  1. 'जेलर 2' 30 मिनट की एक्स्ट्रा फुटेज के साथ आएगी

  2. मोहनलाल, विजय सेतुपति के सीन जोड़े जाएंगे

  3. अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होने की संभावना

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रजनीकांत की 'जेलर 2' (Jailer 2) सिनेमाघरों के बाद ओटीटी पर स्ट्रीमिंग के लिए तैयार हो रही है। फैंस के लिए इसमें भी एक सरप्राइज एंगल जुड़ा है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म के डिजिटल वर्जन में लगभग 30 मिनट का एक्स्ट्रा फुटेज शामिल की जा सकती है जिसे थिएट्रिकल वर्जन से हटा दिया गया था। इसमें मोहनलाल, विजय सेतुपति और अन्य बड़े सितारों वाले सीन वापस आ सकते हैं।

हालांकि, फिल्म निर्माताओं ने अभी तक इस 'एक्सटेंडेड कट' की पुष्टि नहीं की है। इसी के साथ ही इसकी रिलीज डेट की अनाउंसमेंट भी हो गई है।

नई फुटेज में क्या-क्या होगा शामिल?

इस अतिरिक्त फुटेज में वे सीन शामिल हो सकते हैं जिन्हें सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म से हटा दिया गया था। 'द इकोनॉमिक टाइम्स' के मुताबिक, डिजिटल वर्जन में मोहनलाल, विजय सेतुपति, ऋतिक रोशन और कॉमेडियन संथानम वाले हिस्से शामिल हो सकते हैं।

jailer 2 (1)

फिल्म की शूटिंग पूरी होने के वीडियो में संथानम के दिखने से लोगों में उत्सुकता जगी थी, लेकिन बताया जा रहा है कि थिएटर में रिलीज हुए वर्जन से उनके सीन गायब थे। मोहनलाल का स्क्रीन टाइम कम होने से भी कुछ प्रशंसक निराश हुए, जबकि विजय सेतुपति के हिस्सों को भी छोटा कर दिया गया था।

किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आएगी मूवी?

खबरों के अनुसार, इसमें 30 मिनट का अतिरिक्त फुटेज शामिल हो सकता है, जिससे दर्शकों को नेल्सन दिलीपकुमार की इस एक्शन एंटरटेनर फिल्म का एक लंबा वर्जन देखने को मिल सकता है। हालांकि, यह अभी साफ नहीं है कि कौन से सीन वापस जोड़े जाएंगे या क्या निर्देशक ने इस एक्सटेंडेड एडिशन को मंजूरी दी है?

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by prime video IN (@primevideoin)

खबरों के अनुसार, सिनेमाघरों में रिलीज होने के चार हफ्ते बाद, यह फिल्म लगभग 12 नवंबर को अमेजन प्राइम वीडियो पर आ सकती है। रिपोर्ट्स में सन NXT का भी जिक्र है। इसकी आधिकारिक घोषणा हो गई है।

यह भी पढ़ें- रजनीकांत की Jailer 2 की ओटीटी रिलीज का चल गया पता, 30 मिनट के एक्स्ट्रा सीन के साथ होगी स्ट्रीम?

यह भी पढ़ें- रामायणम् की रिलीज से पहले Jailer 2 ने खेला आखिरी दांव, संडे को ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर जमकर छापे नोट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।