विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जियो सिनेमा ने केके मेनन की सीरीज के फर्स्ट लुक पर क्यों लगाया Disclaimer, शर्लक होम्स से है प्रेरित

Published: Thu, 25 Jul 2024 08:26 PM (GMT+05:30)

शर्लक होम्स दुनियाभर में मशहूर किरदार है। टीवी शोज और सिनेमा के जरिए यह ब्रिटिश जासूस अलग-अलग देशों में पहुंचता ...और पढ़ें

शेखर होम में केके मेनन। फोटो- इंस्टाग्राम
शेखर होम में केके मेनन। फोटो- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. शर्लक होम्स पर पहली फिल्म 1900 में आई थी
  2. 1939 से 1946 के बीच 14 फिल्में रिलीज की गई थीं
  3. ब्रिटिश सीरीज में बेनेडिक्ट कम्बरबैच ने लीड रोल निभाया था

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। जासूसी किताबों या फिल्मों के शौकीन हैं तो शर्लक होम्स का नाम जरूर जानते होंगे, जो लंदन का एक काल्पनिक जासूस है। डॉ. आर्थर कॉनन डॉयल ने इसे 1887 में क्रिएट किया था। डॉयल के जासूसी नॉवल दुनियाभर में इतने लोकप्रिय हुए कि शर्लक होम्स एक कल्ट बन गया। इस पर आधारित या इस किरदार से प्रेरित फिल्में और शोज बने। 

अब जियो सिनेमा शर्लक होम्स से प्रेरित जासूसी शो शेखर होम लेकर आ रहा है, जिसका निर्देशन श्रीजीत मुखर्जी कर रहे हैं। इस शो में जाने-माने अभिनेता केके मेनन शीर्षक भूमिका में दिखेंगे। गुरुवार को प्लेटफॉर्म ने इसका फर्स्ट लुक वीडियो जारी किया, जिसमें केके का किरदार नजर आ रहा है। 

पजल के टुकड़ों को जोड़ पूरा हुआ चेहरा

इंस्टाग्राम पर साझा किये गये इस वीडियो में पजल के टुकड़ों को जोड़कर केके के चेहरे को पूरा किया गया है। इसके साथ दी गई जानकारी में बताया गया है कि शो जल्द ही प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम किया जाएगा। मगर, जिस बात ने सबका ध्यान आकर्षित किया, वो है इसका लिखा गया डिस्क्लेमर। 

यह भी पढ़ें: Upcoming OTT Releases- इस हफ्ते लीजिए 'चटनी सांबर' का मजा, ओटीटी पर नरसंहार करने आ रहे 'भैया जी'

View this post on Instagram

A post shared by JioCinema (@officialjiocinema)

इसमें कहा गया है- यह कार्यक्रम असली काल्पनिक कार्य है, जिसकी प्रेरणा सर आर्थर कॉनन डॉयल के उस साहित्यिक कार्य से ली गई है, जो पहले से पब्लिक डोमन में है। 

शो में केके मेनन के साथ रणवीर शौरी, रसिका दुग्गल, कीर्ति कुल्हरी, शरनाज पटेल, दिब्येंदु भट्टाचार्य अहम किरदारों में नजर आएंगे।

सिनेमा में शर्लक होम

अमेरिका में शर्लक होम्स पर आधारित पहली फिल्म शर्लक होम्स बैफल्ड 1900 में आई थी, जो म्यूटोस्कोप फिल्म थी। 1916 में आई थी, जो साइलेंट थी। इसका निर्देशन आर्थर बर्थलेट ने किया था। इसका स्क्रीनप्ले 1899 के एक नाटक से लिया गया था। 1939 से 1946 के बीच शर्लक होम्स पर 14 फिल्मों की सीरीज आई थी।

यह भी पढ़ें: Hasseen Dillruba 2 Trailer- 'एक हसीना एक दीवाना', छल-कपट के साथ कौन बना हसीन दिलरुबा का निशाना?

हाल के दशकों की बात करें 2009 में आई रॉबर्ट डाउनी जूनियर स्टारर शर्लक होम्स काफी लोकप्रिय रही थी। बीबीसी वन की सीरीज शर्लक में बेनेडिक्ट कम्बरबैच ने लीड रोल निभाया था।

2020 में नेटफ्लिक्स पर एनोला होम्स फिल्म रिलीज हुई थी, जो शर्लक की बहन के बचपन के एडवेंचर्स दिखाती है। मिली बॉबी ब्राउन ने लीड रोल निभाया था, जबकि हेनरी कैविल शर्लक के किरदार में थे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।