Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Jio Hotstar पर मौजूद इस हॉरर थ्रिलर ने Oscars 2026 में उड़ाया गर्दा, 3200 करोड़ कमाने वाली मूवी कंपा देगी रूह!

    Updated: Fri, 23 Jan 2026 09:52 AM (IST)

    Oscars 2026 Nominations की अनाउंसमेंट हो गई है। इस साल एक फिल्म ने ऑस्कर्स में गर्दा उड़ा दिया है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी काफी सफल रही थी। टॉप रेटि ...और पढ़ें

    ऑस्कर्स 2026 में छाई फिल्म ओटीटी पर है मौजूद। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    ऑस्कर्स 2026 में छाई फिल्म ओटीटी पर है मौजूद। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एक फिल्म, 16 नॉमिनेशंस... इस साल एकेडमी अवॉर्ड्स (ऑस्कर 2026) में एक हॉरर थ्रिलर छा गई। इसने Oscars में इतिहास रच दिया है। इस फिल्म ने सबसे ज्यादा ऑस्कर नॉमिनेशन पाने वाली फिल्मों टाइटैनिक (1997), ला ला लैंड (2016) और ऑल अबाउट ईव (1950) जैसी फिल्मों को भी पछाड़ दिया है। 

    यह फिल्म जब सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, तब भी इसने कमाई के मामले में इतिहास रच दिया था। फिल्म की कमाई 3 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा थी। रेटिंग बढ़िया, कहानी दमदार और किरदार शानदार थे। 2 घंटे 17 मिनट की इस फिल्म को 7.5 रेटिंग मिली।

    ऑस्कर्स में मिले 16 नॉमिनेशंस

    इस हॉरर थ्रिलर को ऑस्कर्स नॉमिनेशन (Oscars 2026 Nominations) में कुल 16 नॉमिनेशन मिले हैं। यह ऐसा करने वाल पहली फिल्म है। यह फिल्म कोई और नहीं, वॉर्नर ब्रोस पिक्चर्स के बैनर तले बनी सिनर्स (Sinners) है। यह फिल्म 17 अप्रैल 2025 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म का निर्देशन, लेखन और निर्माण रयान कूगलर ने किया था। फिल्म में अहम भूमिकाओं में माइकल बी. जॉर्डन, हैली स्टेनफील्ड, वुनमी मोसाकू, माइल्स कैटन और डेलरॉय लिंडो जैसे कलाकार हैं।

    1. बेस्ट एक्टर - माइकल बी. जोर्डन
    2. बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर- डेलरोय लिंडो
    3. बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस- वुनमी मोसाकू
    4. कास्टिंग- फ्रैंसिन मेसलर
    5. सिनेमैटोग्राफी- ऑटम डुराल्ड अर्कापॉ
    6. कॉस्ट्यूम डिजाइन- रुथ ई. कार्टर
    7. बेस्ट डायरेक्टर- रयान कूगलर
    8. फिल्म एडिटिंग- माइकल पी. शॉवर
    9. मेकअप एंड हेयरस्टाइलिंग- केन डियाज, माइक फंटाइन, शुनिका टेरी
    10. म्यूजिक (ओरिजिनल स्कोर)- लुडविग गोरानसन
    11. म्यूजिक (ओरिजिनल सॉन्ग)- आई लाइड टू यू
    12. बेस्ट पिक्टर- जिंजी कूगर, सेव ओहानियन, रयान कूगलर
    13. प्रोडक्शन डिजाइन- हन्ना बीचलर, सेट डेकोरेशन, मोनिका शैम्पेन
    14. साउंड- क्रिस वेल्कर, बेंजामिन ए. बर्ट और अन्य
    15. विजुअल एफेक्ट्स- माइकल राला और अन्य
    16. राइटिंग (ओरिजिनल स्क्रीनप्ले)- रयान कूगलर

    क्या है सिनर्स मूवी की कहानी?

    2 घंटे 17 मिनट की सुपरनैचुरल हॉरर थ्रिलर सिनर्स की कहानी स्टेक और स्मोक (जुड़वां भाई का किरदार निभाने वाले माइकल) की है जो सालों बाद अपने होमटाउन मिसिसिपी डेल्टा में लौटते हैं। वे अपनी जिंदगी की नई शुरुआत करने के लिए होमटाउन आते हैं, लेकिन यहां उससे भी बुरी चीज उनका इंतजार करती है। पीरियड ड्रामा और हॉरर का मेल करते हुए यह फिल्म नस्लवाद और गरीबी से जूझ रहे मिसिसिपी डेल्टा में ब्लैक कल्चर, ब्लूज संगीत, आध्यात्मिकता और आजादी, सांस्कृतिक पहचान और पीढ़ियों के ट्रॉमा जैसे विषयों को दिखाती है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Oscars 2026 की दौड़ में भारत की 3 फिल्में, इस दिन आएगी फाइनल नॉमिनेशन की लिस्ट

    q

    किस ओटीटी पर देख सकते हैं सिनर्स?

    सिनर्स हाइएस्ट ग्रॉसिंग हॉलीवुड फिल्मों में से एक है। सैकनिल्क के मुताबिक, इस फिल्म ने दुनियाभर में 3255 करोड़ रुपये के करीब कारोबार किया था। फिल्म ने भारत में करीब 12 करोड़ का कारोबार किया था। यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार (Sinners on OTT) पर भी मौजूद है।

    यह भी पढ़ें- OSCAR 2026 Nominations: फिर टूटा भारत का सपना, ऑस्कर की रेस से बाहर हुई 'होमबाउंड'