OTT पर नंबर-1 बनी 4 एपिसोड की रोमांटिक थ्रिलर, Must Watch है 8.2 रेटिंग वाली सीरीज
ओटीटी प्लेटफॉर्म पर एक चार एपिसोड की रोमांटिक थ्रिलर सीरीज नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है। इसने Dhurandhar 2 की कुर्सी भी हिला दीय़ ...और पढ़ें

ओटीटी पर ट्रेंड कर रही सीरीज। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ओटीटी पर नई वेब सीरीज का धमाका है। इस सीरीज ने धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) की भी कुर्सी हिला दी है जो रिलीज के बाद से ही नंबर-1 पायदान पर ट्रेंड कर रही थी। 24 घंटे के अंदर ही सीरीज ने ओटीटी पर कब्जा जमा लिया है।
जो सीरीज ओटीटी पर ट्रेंड कर रही है, उसका पहला सीजन 2024 में आया था और वह बहुत हिट हुआ था। डेढ़ साल से दर्शक नए सीजन का इंतजार कर रहे थे, जो आखिरकार 19 जून से स्ट्रीम हो रहा है।
ओटीटी पर नंबर 1 बनी सीरीज
इस सीरीज को न केवल दर्शकों से प्यार मिला, बल्कि IMDb से भी इसे तगड़ी रेटिंग मिली है। यह सीरीज है 'ठुकरा के मेरा प्यार सीजन 2' (Thukra Ke Mera Pyaar Season 2)। यह सीरीज कल ही ओटीटी पर आई है और तभी से ट्रेंडिंग लिस्ट में राज कर रही है।
धुरंधर 2 को दी कड़ी टक्कर
इस 4 एपिसोड की सीरीज ने लाफ्टर शेफ्स, धुरंधर 2, 24, दृढ़म, जूनियर और जॉली एलएलबी 2 को भी पीछे कर दिया है। यह सब टॉप 10 ट्रेंडिंग लिस्ट में है। पहले धुरंधर 2 नंबर 1 पर राज कर रही थी, लेकिन अब यह कुर्सी 'ठुकरा के मेरा प्यार 2' ने हड़प ली है।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- एपिसोड 19, रेटिंग 7.5... आ रहा OTT की सुपरहिट Horror Thriller का आखिरी सीजन, फेयरवेल पोस्ट में इमोशनल हुए एक्टर
डेढ़ साल पुरानी सीरीज का दबदबा
इस वेब सीरीज का पहला सीजन 2024 में आया था। पहले सीजन में कुल 19 एपिसोड आए थे, जिन्हें उसी साल तीन भाग में रिलीज किया गया था। इस सीरीज ने दर्शकों का खूब ध्यान खींचा था। सीरीज की कहानी प्यार, धोखा, राजनीति और बदले की भावना के इर्द-गिर्द घूमती है।
किस ओटीटी पर है 'ठुकरा के मेरा प्यार' सीरीज?
'ठुकरा के मेरा प्यार सीजन 2' इस वक्त ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar) पर स्ट्रीम हो रही है। सीरीज में संचिता बासु, अनिरुद्ध दवे, सुशील पांडे और कुलदीप कुमार जैसे कलाकारों ने अहम भूमिकाएं निभाई हैं। यह ओटीटी पर मस्ट वॉच सीरीज है। इसे IMDb से 8.2 रेटिंग मिली है।