Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 06, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Kantara Hindi OTT Release: इंतजार खत्म! ओटीटी पर हिंदी में इस दिन आ रही कांतारा, ऋषभ शेट्टी ने किया एलान

    By Manoj VashisthEdited By:
    Updated: Tue, 06 Dec 2022 04:10 PM (IST)

    Kantara Hindi OTT Release Date कांतारा ने हिंदी बेल्ट में भी खूब चर्चा बटोरी और बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया। यह इस साल की उन फिल्मों में भी शामि ...और पढ़ें

    Kantara Hindi OTT Release Date Announced. Photo- Instagram
    Kantara Hindi OTT Release Date Announced. Photo- Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। कांतारा इस साल की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है। इस कन्नड़ फिल्म ने ना सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड कमाई की, बल्कि लोगों के दिलों में भी अपने लिए जगह बनायी। सिनेमाघरों के बाद इसकी ओटीटी रिलीज का इंतजार बेसब्री से किया जा रहा था। दक्षिण भारतीय भाषाओं में फिल्म पहले ही ओटीटी पर आ चुकी है, अब हिंदी वर्जन का इंतजार भी खत्म हो गया है।

    मंगलवार को नेटफ्लिक्स ने एक दिलचस्प वीडियो के साथ रिलीज डेट का एलान कर दिया। इस वीडियो में उस इंतजार का खाका खींचा गया है, जो कांतारा के फैंस कर रहे थे। अंत में ऋषभ शेट्टी हिंदी में बताते हैं कि नेटफ्लिक्स पर कब रिलीज हो रही है। 

    शुक्रवार को हिंदी में आ जाएगी कांतारा

    ऋषभ ने फिल्म में लीड रोल निभाने के साथ इसका लेखन और निर्देशन भी किया है। इस फिल्म ने देशभर में खूब शोहरत दिलवायी। उनका नाम हिंदी बेल्ट में भी अब जाना-पहचाना हो चुका है। फिल्म के हिंदी वर्जन के प्रमोशन के लिए ऋषभ ने उत्तर भारत के शहरों का दौरा भी किया था। कांतारा हिंदी में नेटफ्लिक्स पर 9 दिसम्बर को रिलीज हो रही है। 

    यह भी पढ़ें: Yashoda OTT Release Date- सामंथा रुथ प्रभु की यशोदा इस तारीख को ओटीटी पर देगी दस्तक, हिंदी में भी होगी स्ट्रीम

    View this post on Instagram

    A post shared by Netflix India (@netflix_in)

    प्राइम वीडियो पर मौजूद है कन्नड़ वर्जन

    कांतारा, केजीएफ 2 के बाद इस साल रिलीज हुई कन्नड़ सिनेमा की दूसरी सबसे चर्चित फिल्म है। 30 सितम्बर को कांतारा कन्नड़ में रिलीज हुई थी। फिल्म को काफी पसंद किया गया और इसको लेकर जमकर बातें होने लगीं। सोशल मीडिया में फिल्म की खूब तारीफ हुई, जिसका असर बॉक्स ऑफिस पर भी नजर आया। वर्ल्डवाइड लगभग 425 करोड़ ग्रॉस करने वाली कांतारा 24 नवम्बर को दक्षिण भारतीय भाषाओं में प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम कर दी गयी। 

    हिंदी बेल्ट में 81 करोड़ का कलेक्शन

    दक्षिण भारतीय भाषाओं के बाद फिल्म 14 अक्टूबर को हिंदी में रिलीज की गयी थी। कांतारा हिंदी ने सिर्फ 1.27 करोड़ की ओपनिंग ली थी, मगर माउथ पब्लिसिटी के दम पर फिल्म के कलेक्शंस बढ़ते गये और लगभग 81 करोड़ का नेट कलेक्शन हिंदी वर्जन ही कर चुका है। कांतारा की कई सेलेब्रिटीज ने भी तारीफ की थी। रजनीकांत ने ऋषभ शेट्टी को बुलाकर उनका सम्मान किया था।

    खबरें और भी

    कांतारा अपने वराहरूपम गाने को लेकर विवादों में भी रही थी। केरल के एक बैंड ने वराहरूपम गाने को लेकर मेकर्स पर चोरी का आरोप लगाया था, जिसके बाद अदालत ने गाने को ओटीटी से हटाने का आदेश दिया था। मगर, हाल ही में ऋषभ ने सोशल मीडिया के जरिए बताया कि वो केस जीत गये हैं और इस गाने को वापस ओटीटी पर जोड़ा जा रहा है, यानी हिंदी में फिल्म देखने वाले दर्शक भी इस गाने को देख सकेंगे। 

    यह भी पढ़ें: Physics Wallah OTT Release- अमेजन मिनी टीवी पर इस दिन आएगा 'फिजिक्स वाला', लगेगी भौतिक विज्ञान की क्लास