Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Khufiya Teaser: स्पाई थ्रिलर 'खुफिया' में दिखेगा तब्बू का दम, लेटेस्ट प्रोमो के साथ रिलीज डेट का हुआ ऐलान

    By Rajshree VermaEdited By: Rajshree Verma
    Updated: Thu, 14 Sep 2023 05:04 PM (GMT+05:30)

    Khufiya Teaser विशाल भारद्वाज की अगली फिल्म खुफिया का टीजर जारी हो गया है। इस फिल्म में तब्बू के साथ अली फजल और वामिका गब्बी मुख्य भूमिका में दिखाई दे ...और पढ़ें

    Tabu Starring Film Khufiya Teaser Released (Photo Credit: Instagram)
    Tabu Starring Film Khufiya Teaser Released (Photo Credit: Instagram)

    HighLights

    1. 'खुफिया' का टीजर हुआ जारी
    2. इस दिन रिलीज होगी तब्बू स्टारर फिल्म 'खुफिया'
    3. अली फजल, वामिका गब्बी भी आएंगे नजर

    नई दिल्ली, जेएनएन। Khufiya Teaser: विशाल भारद्वाज की आने वाली स्पाई थ्रिलर फिल्म 'खुफिया' जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर नजर आने वाली है। हाल ही में इस फिल्म की घोषणा के साथ फिल्म के किरदारों की पहली झलक दिखाई गई थी। अब आज यानी 14 सितंबर को इस फिल्म का टीजर भी जारी कर दिया गया है।

    बता दें कि इस फिल्म में तब्बू, अली फजल और वामिका गब्बी मुख्य भूमिका में दिखाई देने वाले हैं। इस फिल्म से तब्बू बड़े पर्दे के बाद, एक बार फिर से ओटीटी पर तहलका मचाने वाली हैं। उनकी एक्टिंग को लोगों ने हमेशा से ही पसंद किया है। ऐसे में अब ये देखना होगा कि इसमें उनकी एक्टिंग कितना कमाल दिखा पाती है। विशाल की यह फिल्म अमर भूषण की किताब 'एस्केप टू नोव्हेयर' पर आधारित है।

    यह भी पढ़ें: विशाल भारद्वाज नेटफ्लिक्स की फ़िल्म 'खुफ़िया' से करेंगे ओटीटी डेब्यू, मुख्य भूमिकाओं में तब्बू और अली फजल

    क्या दिखाया गया है टीजर में

    फिल्म 'खुफिया' के इस टीजर में देखने को मिलता है कि अली फजल किसी पेपर की फोटो कॉपी कर रहे होते हैं। वहीं, तब्बू कैमरा के जरिए उन पर नजर रखते हुए दिखाई देती हैं। इसके बाद देखने को मिलता है कि पेपर मशीन से बाहर आता है और उस पर 'खुफिया' और टॉप सीक्रेट लिखा होता है। इसके साथ ही फिल्म की रिलीज डेट को भी इस टीजर के जरिए बताया गया है। फिल्म का टीजर शेयर करते हुए लिखा गया है कि 'कुछ राज, राज ही रहे तो बेहतर है, लेकिन ये वाला नहीं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Netflix India (@netflix_in)

    कब रिलीज होगी फिल्म

    इस टीजर को देखने से पता चलता है कि विशाल भारद्वाज की ये फिल्म 'खुफिया' अगले महीने 5 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है। सस्पेंस से भरा ये टीजर देखने के बाद फैंस काफी उत्साहित हो गए हैं। ऐसे में अब इसके ट्रेलर और फिल्म रिलीज का इंतजार हो रहा है।

    खबरें और भी

    टीजर पर लोगों ने दिया ऐसा रिएक्शन

    टीजर देखने के बाद फैंस तब्बू और फिल्म दोनों को लेकर काफी खुश दिखाई दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा 'अक्टूबर काफी अच्छा रहने वाला है'। वहीं, एक अन्य ने लिखा 'वो फिर से तब्बू की एक्टिंग देखने के लिए एक्साइटेड हैं'। तीसरे यूजर ने लिखा 'अब इंताजर नहीं हो रहा'।

    यह भी पढ़ें: Netflix 2022: दिवाली से पहले ही नेटफ्लिक्स ने दिया बंपर सरप्राइज, एक साथ जारी किया 12 फिल्मों और वेब सीरीज का टीजर