Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Koffee With Karan 8: आदित्य-Ananya Panday के रिश्ते पर सारा ने ली चुटकी, शर्म से लाल हुईं चंकी पांडे की बेटी

    By Ashish RajendraEdited By: Ashish Rajendra
    Updated: Fri, 03 Nov 2023 07:56 PM (IST)

    Koffee With Karan 8 Episode 3 फिल्म निर्माता करण जौहर का नाम इस समय में उनके पॉपुलर शो कॉफी विद करण 8 को लेकर चर्चा में बना हुआ है। हाल ही में इस शो क ...और पढ़ें

    सारा अली खान ने अनन्या पांडे के रिश्ते पर कही ये बात (Koffee With Karan 8)
    सारा अली खान ने अनन्या पांडे के रिश्ते पर कही ये बात (Koffee With Karan 8)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Karan Johar Koffee With Karan 8: बॉलीवुड फिल्ममेकर्स करण जौहर के फेमस चैट शो कॉफी विद करण 8 को लेकर आए दिन कोई न कोई अपडेट सामने आती रहती है। करण के इस शो के दो एपिसोड में अब तक फिल्मी सितारों का मेला लगा रहा है। ऐसे में कॉफी विद करण सीजन 8 के तीसरे एपिसोड का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

    कॉफी विद करण 8 के इस अपकमिंग एपिसोड में बी टाउन की बेस्टी और एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) और अनन्या पांडे (Ananya Panday) की जोड़ी नजर आने वाली है। इस दौरान सारा अनन्या के रिलेशनशिप को लेकर बड़ी बात कह दी है।

    अनन्या पांडे के रिश्ते पर सारा अली खान ने ली चुटकी

    कॉफी विद करण 8 के तीसरे एपिसोड में सारा अली खान और अनन्या पांडे की जोड़ी बतौर गेस्ट नजर आने वाली है। इस दौरान शो के होस्ट करण जौहर इन दोनों बॉलीवुड एक्ट्रेस के अलग-अलग तरह के सवाल पूछते भी नजर आएंगे। इस बीच कॉफी विद करण 8 का एक लेटेस्ट प्रोमो वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Glamour Alert (@glamouralertofficial)

    इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि करण जौहर सारा अली खान से ये सवाल पूछ रहे हैं कि अनन्या पांडे के पास ऐसा क्या है जो आपके पास नहीं हैं। इसका जवाब देते हुए 'केदारनाथ' एक्ट्रेस सारा कहती हैं- एक नाइट मैनेजर। सारा का रिप्लाई सुनकर अनन्या पांडे शर्म से लाल हो जाती हैं और अपने चेहरे को नीचे की ओर करती दिख रही हैं।

    खबरें और भी

    दरअसल 'नाइट मैनेजर' बॉलीवुड एक्टर आदित्य रॉय कपूर की पॉपुलर वेब सीरीज है। ऐसे में ये साफ होता है कि सारा ने यहां इशारों ही इशारों में आदित्य का जिक्र किया है। सोशल मीडिया पर ये वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है।

    कॉफी विद करण 8 में नजर आए ये सेलेब्स

    हाल ही में कॉफी विद करण 8 की शुरुआत हुई है। करण जौहर के इस चैट शो के अब तक दो एपिसोड भी पूर हो गए हैं। कॉफी विद करण सीजन 8 के पहले एपिसोड में सुपरस्टार रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की जोड़ी नजर आई। जबकि शो के दूसरे एपिसोड में सनी देओल और बॉबी देओल बतौर मेहमान दिखाई दिए।

    ये भी पढ़ें- Koffee With Karan 8: आर्यन खान की वेब सीरीज का हिस्सा बॉबी देओल, Shah Rukh Khan से है पुराना नाता